राजस्थान: चेंजिंग रूम में छिपा था ‘गंदा राज’! कपड़े बदल रही महिला ने पकड़ा Video, पहुंचीं 5 थानों की पुलिस
कपड़े ट्रायल के दौरान हुआ शक मीडिया रिपोर्ट्स, के अनुसार कस्बे के नजदीकी क्षेत्र की एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ शनिवार शाम खरीदारी के लिए चिड़ावा आई थी। कपड़े पसंद करने के बाद महिला ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में ग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
कपड़े ट्रायल के दौरान हुआ शक
मीडिया रिपोर्ट्स, के अनुसार कस्बे के नजदीकी क्षेत्र की एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ शनिवार शाम खरीदारी के लिए चिड़ावा आई थी। कपड़े पसंद करने के बाद महिला ट्रायल के लिए चेंजिंग रूम में गई। आरोप है कि उसी दौरान दुकान संचालक का पोता शाहरुख मणियार चेंजिंग रूम की छत में बने एक सुराख से आईफोन के जरिए वीडियो बना रहा था। महिला को हरकत पर शक हुआ तो उसने तुरंत अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक कथित रूप से मोबाइल में वीडियो देखते हुए मिला। इसके बाद मोबाइल छीन लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई।आईफोन की जांच में मिले कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के आईफोन में महिलाओं के कपड़े बदलते समय के कई आपत्तिजनक फोटो और तीन वीडियो मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये फोटो और वीडियो पिछले तीन दिनों के दौरान रिकॉर्ड किए गए थे। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और डिजिटल फॉरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है।मामला दबाने की कोशिश का भी आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना सामने आने के बाद दुकान मालिक ने करीब आधे घंटे तक मामले को दबाने का प्रयास किया। कथित तौर पर दंपती को पैसों का लालच दिया गया और बदनामी का डर दिखाकर समझौते का दबाव बनाया गया। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला खुलकर सामने आ गया।दुकान सील, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है और दुकान पर ताला लगाकर चाबी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। मामले की जांच सुलताना थाना प्रभारी को सौंपी गई है।बाजार में उबाल, पांच थानों का पुलिस बल तैनात
घटना की खबर फैलते ही मैन मार्केट रोड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क पर धरना देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को देखते हुए इलाके के डीएसपी विकास धींधवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर पिलानी, सुलताना, सूरजगढ़, मंडेला सहित जिले के कुल पांच थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।वीडियो सोशल मीडिया पर तो नहीं हो जांच
क्षेत्र के अन्य व्यापारियों और संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस के समक्ष मांग उठाई है कि आरोपी के मोबाइल के साथ-साथ उसके संपर्कों और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल की भी जांच की जाए। लोगों का कहना है कि यह पता लगाया जाए कि कहीं ये वीडियो सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप पर साझा तो नहीं किए गए।चेंजिंग रूम और टायलेट, बाथरूम में महिलाएं रखें ये सावधानियां
लाइट टेस्ट: चेंजिंग रूम की लाइट बंद कर चारों ओर देखें। लाल या हरी चमक दिखाई दे तो सतर्क हो जाएं।शीशे की जांच: उंगली को शीशे पर रखें। यदि उंगली और उसकी परछाई के बीच गैप न हो तो वह टू-वे मिरर हो सकता है।
फोन नेटवर्क: ट्रायल रूम में कॉल करके देखें। कई बार संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारण नेटवर्क प्रभावित हो सकता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एशिया की प्रमुख समाचार एजेंसी - भारत समाचार, व्यापार और राजनीतिक, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, बॉलीवुड, खेल | एएनआई न्यूज

'खुद को MLA का दोहिता बताने वाला युवक धमकाता था': परिवार बोला-इंस्टाग्राम पर फंसाकर छात्रा से दोस्ती की थी; अपार्टमेंट में मिली नाबालिग की लाश - Jaipur News

हॉकी में जयपुर ने अपने नाम दर्ज की जीत: अलवर को 3-1 से हराया, प्रदेश भर से 23 टीमों ने हिस्सा लिया था - Pali (Marwar) News


