Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी
Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी शिवपुरी स्थित नरवर किले से चोरी हुई करीब 400 साल पुरानी तोप की तलाश में एमपी और करौली पुलिस ने संयुक्त अभियान…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी
शिवपुरी स्थित नरवर किले से चोरी हुई करीब 400 साल पुरानी तोप की तलाश में एमपी और करौली पुलिस ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। खुफिया सूचना पर हिंडौन सिटी के गांवड़ा मीणा में जेसीबी से खुदाई कर तलाशी जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से चोरी हुई करीब 400 वर्ष पुरानी तोप की तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस करौली पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस को खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि चोरी हुई तोप हिंडौन सिटी के गांवड़ा मीणा गांव में छिपाकर रखी गई है। इसी सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने करौली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई शुरू की है।
पढ़ें: शराब की लत, कहासुनी और फिर कत्ल... संदूक में लाश छिपाकर बेखबर बैठा रहा पति; ऐसे खुला राज
दोनों राज्यों की पुलिस गांवड़ा मीणा गांव में सघन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस जेसीबी मशीनों की मदद से कई स्थानों पर खुदाई कर रही है, ताकि चोरी हुई तोप का पता लगाया जा सके। तलाशी अभियान में 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरे गांव में पुलिस की गतिविधियां तेज हैं और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभावित स्थान की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Shivpuri News: 400 साल पुरानी तोप चोरी का नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम
क्या है मामला?
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नरवर किले से ऐतिहासिक तोप चोरी होने के मामले में जांच जारी है। जांच एजेंसियों को शक है कि चोरों ने तोप को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि उन्हें लगा कि इसमें अष्टधातु यानी आठ धातुओं का मिश्रण है। जिसमें तोप के अंदर कई किलो सोना छिपा हो सकता है। यह घटना किले के अंदर तीन महीने पहले हुई एक और वारदात से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात खजाना खोजने वालों ने पौराणिक शाही खजाने की तलाश में नरवर किले के अंदर 20 फीट गहरी सुरंग खोद दी थी। इन दोनों घटनाओं में समानता देखी गई है। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों ही घटनाएं मध्ययुगीन किले से जुड़ी छिपे हुए खजाने की लोक-कथाओं से प्रेरित हो सकती हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान: पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - Atru News

400 साल पुरानी तोप करौली के जंगलों में दफन? जानें राजस्थान और MP पुलिस की क्यों कर रही संयुक्त छापेमारी

राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता


