छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान: पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - Atru News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Baran - Atru - Ataru Police Awareness Campaign | Good Touch Bad Touch Cyber Crime छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान:पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Baran
- Atru
- Ataru Police Awareness Campaign | Good Touch Bad Touch Cyber Crime
छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान:पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्य स्तरीय महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पंचायत समिति अटरू स्थित अटल सेवा केंद्र में छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में वृत्त कार्यालय अटरू की उपनिरीक्षक श्रीमती कृष्णा और थाना अटरू की महिला कांस्टेबल सुश्री ज्योति ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने राजस्थान पुलिस की विभिन्न योजनाओं और महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 181 तथा 1098 की उपयोगिता भी बताई। छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने महिला सुरक्षा से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने और किसी भी घटना की तुरंत पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, कानूनी जागरूकता विकसित करना और उनके लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी

400 साल पुरानी तोप करौली के जंगलों में दफन? जानें राजस्थान और MP पुलिस की क्यों कर रही संयुक्त छापेमारी

राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता


