राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता
राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी नियुक्ति, आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम. Published : July 22, 2026 at 6:2…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता
कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी नियुक्ति, आधुनिक और तकनीक आधारित पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम.
Published : July 22, 2026 at 6:22 PM IST
जयपुर: राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने पुलिसिंग को आधुनिक, तकनीक-संचालित और डाटा आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'यंग प्रोफेशनल्स' के पांच विशेषज्ञ पदों पर पूर्णतया कांट्रेक्ट बेसिस पर भर्ती के लिए युवा अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं. डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने यह पहल की है. इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ युवाओं की सेवाएं लेकर अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, नशा नियंत्रण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को अधिक मजबूत बनाना है.
एक साल के लिए पुलिस मुख्यालय में होगी नियुक्ति : एडीजी, क्राइम बिपिन कुमार पांडेय ने बताया, नोटिफिकेशन के अनुसार क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग के लिए एक-एक पद पर कांट्रेक्ट बेसिस पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 45,000 रुपए का निश्चित मानदेय दिया जाएगा. उनकी नियुक्ति एक साल के लिए कांट्रेक्ट बेसिस पर पुलिस मुख्यालय, जयपुर में की जाएगी.
पुलिसिंग में तकनीक को बढ़ावा देने पर करेंगे काम : एडीजी पांडेय ने बताया कि इन पदों पर नियुक्त युवा विशेषज्ञ महिला एवं बाल अपराध सहित अपराध संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, सड़क दुर्घटना आंकड़ों का विश्लेषण, मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का अध्ययन तथा पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने का काम करेंगे.
इस तरह कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन : इन पदों के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयुसीमा व अन्य समस्त अपेक्षित जानकारी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ पर उपलब्ध करवाई जा रही है. अभ्यर्थियों का चयन आवेदन पत्रों की जांच के बाद लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की एक पीडीएफ तैयार कर adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं.
ऑफलाइन आवेदन 15 दिन में प्राप्त होना आवश्यक : ऑफलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं. इसके लिए कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर-302015 पर व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से आवेदन पत्र जमा करवाए जा सकते हैं. आवेदन पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर आवेदन पुलिस मुख्यालय में प्राप्त होना आवश्यक है. अभ्यर्थियों व रूचि रखने वाले लोगों को विभागीय वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है. इस नोटिफिकेशन में कोई बदलाव होता है, तो वह बदलाव विभाग की वेबसाइट पर दिखाया जाएगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी

छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान: पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - Atru News

400 साल पुरानी तोप करौली के जंगलों में दफन? जानें राजस्थान और MP पुलिस की क्यों कर रही संयुक्त छापेमारी


