400 साल पुरानी तोप करौली के जंगलों में दफन? जानें राजस्थान और MP पुलिस की क्यों कर रही संयुक्त छापेमारी
राजस्थान के करौली के जंगलों में एमपी और प्रदेश पुलिस पहुंची है। यहां बताया जा रहा है कि विभिन्न थानों के 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी गांवड़ा मीणा गांव 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप की तलाश में पहुंचे हैं। करौली: राजस्थान और मध…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के करौली के जंगलों में एमपी और प्रदेश पुलिस पहुंची है। यहां बताया जा रहा है कि विभिन्न थानों के 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी गांवड़ा मीणा गांव 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप की तलाश में पहुंचे हैं।
करौली: राजस्थान और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के इतिहास में ऐसी कई कहानियां दफन है, जो रह रह कर सामने आती रहती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर सामने आया है। यहां मध्य प्रदेश से चोरी हुई लगभग 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप की तलाश अब राजस्थान के सीमावर्ती जिले करौली तक पहुंची है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त और बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है।
करौली के गांवड़ा मीणा गांव पहुंची पुलिस
आशंका जताई जा रही है कि एमपी से लूटी गई इस बेशकीमती ऐतिहासिक तोप को छिपाने के लिए करौली के जंगलों का इस्तेमाल किया गया है। जानकारी मिली है कि करौली जिले के गांवड़ा मीणा गांव और आसपास के इलाकों में बुधवार को इसी क्रम में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ है। यहां सुबह से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में मध्य प्रदेश की नरवर थाना पुलिस के साथ-साथ करौली जिले के कई थानों का पुलिस बल शामिल है।
60 से अधिक जवान और मेटल डिटेक्टर टीम तैनात पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना हिंडौन एसएचओ गिर्राज जाटव के नेतृत्व में विभिन्न थानों के 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी संभावित ठिकानों और संदिग्ध इलाकों पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। तोप को ढूंढने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है। इस सर्च अभियान के लिए भरतपुर से भी स्पेशल टीम बुलाई गई है। ये मेटल डिटेक्टर टीम आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से जमीन के भीतर जांच कर रही है। इसके अलावा हाल ही में हुई खुदाई पर नजर पुलिस बनाए हुए हैं, संदिग्ध स्थानों और गड्ढों को चिन्हित किया जा रहा है।
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
राजस्थान पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने पूर्व में करौली जिले का दौरा कर गांवड़ा मीणा के जंगलों में प्राथमिक पड़ताल की थी। उसी इनपुट के आधार पर अब दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से यह सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता जल्द से जल्द इस 400 साल पुरानी बहुमूल्य धरोहर को बरामद कर आरोपियों तक पहुंचना है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: 400 साल पुरानी चोरी हुई तोप की तलाश में राजस्थान पहुंची MP पुलिस, इस गांव में जेसीबी से खुदाई जारी

छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा अभियान: पुलिस ने गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव पर किया जागरूक - Atru News

राजस्थान पुलिस में पांच यंग प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन और क्या होगी योग्यता


