युवा तैराकी का राजस्थानी रंगारंग संगम: विधि सनाढ्य की शानदार जीत
राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता की शुरुआत में उदयपुर के तैराकों ने अपना दबदबा दिखाया। विधि सनाढ्य ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Rajasthan Junior Swimming Championship Begins: Udaipur's Vidhi Wins Gold, Udaipur And Jaipur Dominate On The First Day
राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का आगाज : उदयपुर की विधि ने जीता स्वर्ण, पहले दिन उदयपुर और जयपुर का दबदबा
- कॉपी लिंक
उदयपुर | राजस्थान तैराकी संघ एवं राजसमंद तैराकी संघ के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान जूनियर तैराकी प्रतियोगिता की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन उदयपुर के तैराकों का ज़बरदस्त दबदबा देखने को मिला। डॉ. महेश पालीवाल ने जानकारी दी
महाराणा प्रताप खेलगांव में 'पंच गौरव तैराकी योजना' के तहत 'एक जिला एक खेल' में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तैराक विधि सनाढ्य और विधान सनाढ्य ने शानदार खेल दिखाया। जहाँ विधि सनाढ्य ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वहीं विधान ने भी पदक जीतकर जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एक भव्य समारोह के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जी.एस.टी. आयुक्त जयसिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला खेल अधिकारी विक्रम सिंह चंदेला ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान कयाकिंग एवं केनोइंग संघ के सचिव व वरिष्ठ तैराकी प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान, त्रिलोकी पालीवाल, जयपुर तैराकी संघ के सचिव राजवीर सिंह, एडवोकेट ईश्वर सिंह सामोता और राष्ट्रीय तैराक युग चेलानी शामिल हुए। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय तैराक युग चेलानी का विशेष सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।
1500 मीटर रेस: बालक वर्ग में बीकानेर के नवीन भादू ने प्रथम, सीकर के कृष्णा चावला ने द्वितीय और सीकर के ही रुद्रांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में जयपुर की प्रिशा शर्मा पहले, भीलवाड़ा की स्वस्ति कवर राणावत दूसरे और लक्ष्या जैन तीसरे स्थान पर रहीं।
400 व्यक्तिगत मेडले (आई.एम.): गगन मीना (जयपुर) प्रथम, हिमांशु सामोता (सीकर) द्वितीय और विधान सनाढ्य (उदयपुर) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में धौलपुर की रितिका खाट्टा प्रथम, उदयपुर की विधि सनाढ्य द्वितीय और उदयपुर की ही संध्या तृतीय स्थान पर रहीं ।
100 मीटर बटरफ्लाई: साहिल गुप्ता ने प्रथम, जयपुर के कृष्णा दित्य सिंह ने द्वितीय और कोटा के कुशाग्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में टोंक की दक्षिणा जोशी प्रथम, भीलवाड़ा की रामधनी द्वितीय और उदयपुर की संध्या तृतीय रहीं ।
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक (बालिका वर्ग): उदयपुर की विधि सनाढ्य ने प्रथम, सीकर की साक्षी सामोता ने द्वितीय और भीलवाड़ा की रामधनी कहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एक अन्य वर्ग की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में कोटा की परी प्रथम, जयपुर की प्रिशा द्वितीय और उदयपुर की काव्या तृतीय रहीं ।
4X100 मी# फ्रीस्टाइल रिले: जयपुर की टीम प्रथम, जोधपुर द्वितीय और सीकर की टीम तृतीय स्थान पर रही । बालक व बालिका वर्ग रिले: बालक वर्ग में जयपुर प्रथम, भीलवाड़ा द्वितीय और सीकर तृतीय रहा। बालिका वर्ग में जोधपुर ने प्रथम, जयपुर ने द्वितीय और उदयपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग-2 (1500 मीटर फ्रीस्टाइल): जयपुर के प्रखर शर्मा प्रथम, जयपुर के तनिष भारद्वाज द्वितीय और जयपुर के ही अमन वैष्णव तृतीय रहे । बालिका वर्ग में भीलवाड़ा की मिष्टी शर्मा प्रथम, जयपुर की नव्या द्वितीय और उदयपुर की मनसाची कौर तृतीय रहीं ।
बालक वर्ग-1 (400 आई.एम.): जयपुर के साहिल गुप्ता प्रथम, सीकर के कृष्णा चावला द्वितीय और भीलवाड़ा के दक्ष ओझा तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में जयपुर की हरिका अलग प्रथम, प्रेशा शर्मा द्वितीय और अलवर की इशिका राठौड़ तृतीय रहीं।
100 मीटर बटरफ्लाई (बालक वर्ग-1): सीकर के हिमांशु सामोता प्रथम, उदयपुर के विधान सनाढ्य द्वितीय और जयपुर के हिरम तृतीय रहे। एक अन्य स्पर्धा में जयपुर के कृष्णा दित्य सिंह प्रथम, भीलवाड़ा के आदित्य लक्षकार द्वितीय और सीकर के शुभम तृतीय रहे ।
50 मीटर बैक स्ट्रोक: सीकर के अभिराज प्रथम, भीलवाड़ा के लोकेंद्र सिंह द्वितीय और उदयपुर के देवज्ञराज सोनी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सीकर की निधि दहिया प्रथम, जयपुर की हीरल शर्मा द्वितीय और राजसमंद की जिज्ञासा रॉय तृतीय स्थान पर रहीं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट - indian railways quota recruitment cbt and trial changes

मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा: जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले - Jaipur News

रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था


