होमक्राइमजयपुर में बेटी ने नौकरी और संपत्ति के लिए ऐसे रची थी मां को मारने की साजिश, हत्या का कोई पछतावा नहीं
क्राइम

जयपुर में बेटी ने नौकरी और संपत्ति के लिए ऐसे रची थी मां को मारने की साजिश, हत्या का कोई पछतावा नहीं

Advertisement - जयपुर, - 08 जुलाई 2026, - अपडेटेड 6:38 PM IST जयपुर की एयरपोर्ट कॉलोनी में रहने वाली आयुषी शर्मा का नाम पूरे राजस्थान में कुख्यात हो गया. एक परिवार, दो मकान, करोड़ों की जमीन और सरकारी नौकरी की उम्मीद में…

AajTak के अनुसार8 जुलाई 2026 को 03:07 pm बजे
जयपुर में बेटी ने नौकरी और संपत्ति के लिए ऐसे रची थी मां को मारने की साजिश, हत्या का कोई पछतावा नहीं

सौजन्य से:- AajTak

Advertisement

- जयपुर,

- 08 जुलाई 2026,

- अपडेटेड 6:38 PM IST

जयपुर की एयरपोर्ट कॉलोनी में रहने वाली आयुषी शर्मा का नाम पूरे राजस्थान में कुख्यात हो गया. एक परिवार, दो मकान, करोड़ों की जमीन और सरकारी नौकरी की उम्मीद में उसने अपने घर की चार दीवारी के पीछे ऐसी साजिश रची, जिसने मां-बेटी के पाक रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया. इल्जाम है कि 24 साल की बेटी ने अपनी ही मां को रास्ते से हटाने का खूनी प्लान बनाया. जिसकी वजह थी- सरकारी नौकरी, संपत्ति और शानदार जिंदगी.

Advertisement

पिता की मौत के बाद बदली कहानी

करीब ढाई साल पहले कोर्ट में एलडीसी रहे विजय वशिष्ठ उर्फ विजय शर्मा ने एयरपोर्ट कॉलोनी में नया घर बनाया था. वह पत्नी नीरज शर्मा, बेटी आयुषी शर्मा और मानसिक रूप से कमजोर बेटे के साथ रहा करते थे. एक साल पहले विजय शर्मा की मौत हो गई थी. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन उसी के साथ अनुकंपा नियुक्ति का सवाल भी सामने आ गया.

बेटी चाहती थी नौकरी

उस समय आयुषी ने 12वीं पास की थी. उसने मां से कहा कि पिता की जगह सरकारी नौकरी उसे दे दी जाए. मां नीरज शर्मा भी इसके लिए तैयार थीं. लेकिन तभी आयुषी के मामा ने समझाया कि नीरज खुद पढ़ी-लिखी हैं और उन्हें दिव्यांग बेटे की देखभाल भी करनी है. आखिरकार मां ने पति की जगह नौकरी जॉइन कर ली.

Advertisement

नाराज बेटी ने बदला घर

मां के नौकरी करने से आयुषी नाराज हो गई. वह जयपुर के कल्याण कॉलोनी स्थित पुराने घर में जाकर रहने लगी. वहां उसने अपने ताऊ मोहन स्वरूप शर्मा के बेटे बलराम के साथ एलएलबी में एडमिशन लिया. दोनों चचेरे भाई-बहन साथ रहने लगे. इसी दौरान, आरोप है कि आयुषी ने पहली बार अपनी मां को मारने की बात कही.

करोड़ों की जमीन का लालच

आरोपों के मुताबिक, आयुषी ने बलराम से कहा कि अगर वह मदद करे तो आगरा रोड की करीब पांच करोड़ रुपये की पांच बीघा जमीन और भरतपुर की करीब पांच करोड़ रुपये की चार बीघा जमीन उसे दे दी जाएगी. साथ ही मां की मौत के बाद सरकारी नौकरी भी उसे मिल जाएगी और जयपुर के दोनों घरों पर भी उसका कब्जा हो जाएगा. बताया जाता है कि इसी लालच के साथ सौदा तय हो गया.

हादसे जैसा दिखाने का प्लान

साजिश यहीं नहीं रुकी. आरोप है कि आयुषी ने प्लान बनाया कि मां को गाड़ी से कुचलकर मार दिया जाए, ताकि मामला हादसा लगे. यह बात ताऊ मोहन शर्मा तक भी जा पहुंची. इसके बाद भरतपुर के हेमंत शर्मा से संपर्क किया गया. पूरा प्लान बेहद सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था.

Advertisement

थार से कुचलने की कोशिश

करीब एक महीने पहले, आरोप है कि हेमंत शर्मा ने थार गाड़ी से नीरज शर्मा को उनके घर के बाहर कुचलने की कोशिश की. लेकिन नीरज बाल-बाल बच गईं. उसी दिन उन्हें शक हो गया कि कोई उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहता है. उन्होंने यह बात अपने भाई को बताई और घर से निकलना लगभग बंद कर दिया.

टोना-टोटके और CCTV की जंग

जब नीरज घर से बाहर निकलना बंद कर चुकी थीं, तब उन्हें बाहर निकालने के लिए कथित तौर पर नए-नए तरीके अपनाए गए. घर के बाहर नींबू-मिर्च फेंके गए, लाल रंग डाला गया और डर का माहौल बनाया गया. लेकिन नीरज खतरे को समझ चुकी थीं. उन्होंने पूरे घर में जाली लगवाई और बाहर चार सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए. यहीं से इस खौफनाक साजिश की परतें खुलनी शुरू हुईं.

पुलिस के अनुसार, सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी हासिल करने की चाहत में बेटी ने अपनी ही मां की हत्या की साजिश रची थी. आरोप है कि उसने अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर 7 लाख रुपये की सुपारी भी दी और स्कॉर्पियो से कुचलवाकर मां की हत्या करा दी. इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.

Advertisement

यह घटना 3 जुलाई की शाम करीब 4 बजकर 45 मिनट पर जयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में हुई थी. जहां 45 वर्षीय नीरज शर्मा कोर्ट में एलडीसी के पद पर कार्यरत थीं. पुलिस के अनुसार, वह अपने बेटे को कोचिंग छोड़कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका शरीर करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.

इस वारदात के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया. शुरुआत में मामला सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो जांच की दिशा बदल गई. फुटेज में पुलिस को ऐसे संकेत मिले, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की.

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा के अनुसार, नीरज शर्मा के पति का एक वर्ष पहले निधन हो गया था. पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति के तहत नीरज शर्मा को एलडीसी की नौकरी मिली थी. पुलिस जांच में सामने आया कि उनकी बेटी आयुषी शर्मा की नजर मां की नौकरी और संपत्ति पर थी. पिछले दो-तीन वर्षों से मां-बेटी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. आयुषी चाहती थी कि पिता की जगह सरकारी नौकरी उसे मिले, लेकिन मां ने खुद नौकरी जॉइन कर ली. पुलिस का कहना है कि इसी के बाद उसने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

Advertisement

जांच में सामने आया कि आयुषी शर्मा ने अपने ताऊ मोहन स्वरूप और चचेरे भाई बलराम उर्फ रवि के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. तीनों ने भरतपुर निवासी हेमंत शर्मा को 7 लाख रुपये की सुपारी देकर नीरज शर्मा की हत्या कराने का सौदा किया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले एक थार गाड़ी किराए पर लेकर कई दिनों तक नीरज शर्मा की रेकी की, लेकिन उस दौरान वारदात को अंजाम नहीं दे सके. इसके बाद करीब एक महीने तक उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई. आखिरकार पूरी योजना के तहत स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी गई.

जांच में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन सभी आरोपी अपनी-अपनी भूमिका निभा रहे थे. पुलिस के अनुसार, मोहित शर्मा लगातार नीरज शर्मा की लोकेशन साझा कर रहा था. रोहित जाटव बाइक पर कुछ दूरी से निगरानी कर रहा था. स्कॉर्पियो आकाश शर्मा चला रहा था और उसके साथ अरविंद शर्मा मौजूद था. वारदात के बाद आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर बाइक से फरार हो गए थे.

घटना के बाद नीरज शर्मा के भाई राकेश कुमार शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उनकी बहन पहले भी बेटी आयुषी, ससुराल पक्ष और जेठ के बेटे द्वारा प्रॉपर्टी को लेकर परेशान किए जाने की बात बता चुकी थीं. उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आयुषी शर्मा ने स्वीकार किया कि वह पिता की जगह सरकारी नौकरी चाहती थी, लेकिन मां के नौकरी जॉइन करने के बाद उसने उनकी हत्या की साजिश रची ताकि नौकरी और संपत्ति दोनों उस तक पहुंच सकें. इस मामले में पुलिस ने आयुषी शर्मा, मोहन स्वरूप, मोहित शर्मा, आकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, हेमंत शर्मा और रोहित जाटव को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या की साजिश में शामिल मुख्य आरोपी बलराम उर्फ रवि अभी फरार है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Read more!

Advertisement

Latest News in Hindi »

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें