होमक्राइमDD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार
क्राइम

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार जमशेदपुर | बिष्टुपुर स्थित डीडी (DD) बार के बाहर हुए चर्चित चाकूबाजी और हत्या मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामल…

AIMA Media के अनुसार8 जुलाई 2026 को 03:08 pm बजे
DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

सौजन्य से:- AIMA Media

DD बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

जमशेदपुर | बिष्टुपुर स्थित डीडी (DD) बार के बाहर हुए चर्चित चाकूबाजी और हत्या मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के नामजद आरोपी, डीडी बार के मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद नीरज सिंह जमशेदपुर से बाहर चले गए थे और उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। सर्विलांस और मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से उनकी लोकेशन राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर क्षेत्र के पास मिली। इसके बाद राजस्थान पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस मामले में नीरज सिंह के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब झारखंड पुलिस की टीम ट्रांजिट रिमांड पर नीरज सिंह को जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हुई चाकूबाजी में हिमांशु सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश फैल गया था और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Copyright AIMAMEDIA FOUNDATION 2026

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें