होमखेलरेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था
खेल

रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था

रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था हिन्दुस्तान विशेष : -मैनुअल परीक्षा की जगह देना होगा कंप्यूटर बेस्ड या टैबलेट बेस्ड मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे में अनुकंपा, स्काउट एंड गाइड, खेल और सांस्…

Hindustan के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:25 am बजे
रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था

सौजन्य से:- Hindustan

रेलवे में कोटा से नौकरी के लिए एक समान होगी व्यवस्था

हिन्दुस्तान विशेष : -मैनुअल परीक्षा की जगह देना होगा कंप्यूटर बेस्ड या टैबलेट बेस्ड

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे में अनुकंपा, स्काउट एंड गाइड, खेल और सांस्कृतिक कोटा के तहत होने वाली भर्तियों के लिए अब देशभर में एक जैसी प्रक्रिया लागू होगी। इसके तहत अभ्यर्थियों को ट्रायल के साथ-साथ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी या टैबलेट बेस्ड टेस्ट यानी टीबीटी भी देना अनिवार्य होगा। इसकी कवायद रेलवे बोर्ड ने शुरू भी कर दी है।

भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता

रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (एन) यूके तिवारी ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट को पत्र भेजकर इसकी व्यवहार्यता पर जल्द सुझाव मांगे हैं। इस सूची में सेंट्रल रेलवे और साउथ ईस्टर्न रेलवे को छोड़कर सभी जोन शामिल हैं। अभी तक चारों कोटा में भर्ती के लिए अलग-अलग जोन में अलग-अलग नियम चल रहे हैं। परीक्षा में एकरूपता के लिए रेलवे बोर्ड यह बदलाव कर रहा है।

सीबीटी-टीबीटी लागू होना

रेलवे बोर्ड का मानना है कि देश के किसी भी हिस्से में भर्ती का तरीका और मानक समान होना चाहिए। इसी उद्देश्य से अब सभी कोटा में सीबीटी या टीबीटी को अनिवार्य करने की तैयारी है। बोर्ड निदेशक ने सभी जोनल मुख्यालय को भेजे पत्र में बताया है कि 24 अप्रैल 2026 को स्काउट एंड गाइड, कल्चरल कोटा और अनुकंपा नियुक्तियों में सीबीटी-टीबीटी के जरिए परीक्षा कराने को लेकर सभी जोन से सुझाव मांगे गए थे।

चयन का आधार

बता दें कि पूमरे में सिर्फ स्पोर्ट्स कोटा के तहत ट्रायल और उपलब्धियों के आधार पर चयन होता है। अलग से कोई परीक्षा नहीं होती। वहीं, अनुकंपा नियुक्ति में शैक्षणिक योग्यता और लिखने-पढ़ने की क्षमता जांचने के लिए लिखित परीक्षा ली जाती है। जबकि, सांस्कृतिक कोटा के लिए गायन, वादन या कला प्रस्तुति के साथ लिखित परीक्षा कराई जाती है। चयन का मुख्य आधार प्रदर्शन है। स्काउट एंड गाइड के लिए हर जोन में अलग व्यवस्था है。

प्रश्नोत्तर

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें