होमखेलजोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया
खेल

जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया

Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया Shailesh Laudha Daughter Wedding : इस शादी में बॉलीवुड, साहित्य, राजनीति, खेल, मीडिया और आध्यात्मिक जग…

ABP News के अनुसार8 जुलाई 2026 को 04:21 am बजे
जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया

सौजन्य से:- ABP News

Shailesh Laudha Daughter Wedding : जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना आता है खर्च, जानिए इस महल का किराया

Shailesh Laudha Daughter Wedding : इस शादी में बॉलीवुड, साहित्य, राजनीति, खेल, मीडिया और आध्यात्मिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इस आलीशान महल में शादी खर्च को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Shailesh Laudha Daughter Wedding : राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर शाही शादी की वजह से सुर्खियों में है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम , मशहूर कवि, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी और लेखिका स्वरा लोढ़ा ने सिंगापुर में बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले शाश्वत के साथ जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए, तीन दिनों तक चले इस भव्य समारोह में मेहंदी, संगीत, साफाबंदी, बारात और वरमाला जैसी रस्में पूरे शाही अंदाज में निभाई गईं. इस शादी में बॉलीवुड, साहित्य, राजनीति, खेल, मीडिया और आध्यात्मिक जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इसके बाद एक बार फिर लोगों के मन में इस आलीशान महल में शादी खर्च को लेकर सवाल उठने लगे हैं. तो आइए जानते हैं कि जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना खर्च आता है और इस महल का किराया कितना है.

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी बनी चर्चा का विषय

6 जुलाई 2026 को स्वरा लोढ़ा और शाश्वत ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की. तीन दिनों तक चले इस समारोह में कई खास मेहमान शामिल हुए. मुख्यमंत्री, योग गुरु बाबा रामदेव, अभिनेता विक्की कौशल, कवि कुमार विश्वास और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान सहित कई जानी-मानी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचीं. शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं.

क्यों खास है जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस?

उम्मेद भवन पैलेस राजस्थान की शाही विरासत की पहचान माना जाता है. कभी यह जोधपुर राजघराने का निवास हुआ करता था. इसे महाराजा उम्मेद सिंह ने वर्ष 1928 से 1943 के बीच बनवाया था. इस महल को तैयार होने में करीब 14 साल लगे. इसकी डिजाइन ब्रिटिश आर्किटेक्ट हेनरी वॉन लैंचेस्टर ने तैयार की थी. पीले बलुआ पत्थर से बना यह महल करीब 26 एकड़ में फैला हुआ है और दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में गिना जाता है. आज इसका एक हिस्सा ताज ग्रुप के तहत संचालित किया जाता है. यहां 22 लग्जरी कमरे, 42 शानदार सुइट्स, फैमिली म्यूजियम, बैंक्वेट हॉल, लाइब्रेरी, बॉलरूम, इंडोर स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट और मार्बल स्क्वैश कोर्ट जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं.

जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी करने में कितना खर्च आता है?

अगर कोई परिवार करीब 200 मेहमानों के साथ उम्मेद भवन पैलेस में शादी करना चाहता है, तो सिर्फ मेहमानों के रहने पर ही 60 से 70 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं. अगर कुछ मेहमानों के लिए अलग से प्रीमियम सुइट बुक किए जाते हैं, तो इसके लिए 21 हजार रुपये से लेकर 3.20 लाख रुपये तक अतिरिक्त खर्च देना पड़ सकता है. यहां लंच का खर्च प्रति व्यक्ति करीब 3,000 से 4,000 रुपये और डिनर का खर्च 5,000 से 7,000 रुपये तक हो सकता है. ऐसे में 200 मेहमानों के खाने पर करीब 16 से 22 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है.

इसके अलावा मंडप की सजावट, स्टेज, फूलों की डेकोरेशन, लाइटिंग, एलईडी सेटअप, डांस फ्लोर, साउंड और डीजे, फोटोग्राफी, मेकअप और मेहंदी आर्टिस्ट, लोक कलाकार, परिवहन और दूसरी व्यवस्थाओं का खर्च भी अलग से जुड़ता है. इन्हीं सभी खर्चों को जोड़ने के बाद उम्मेद भवन पैलेस में एक शाही शादी का कुल बजट करीब 1 करोड़ रुपये से लेकर 3.5 करोड़ रुपये या उससे भी ज्यादा तक पहुंच सकता है. खर्च पूरी तरह मेहमानों की संख्या, चुने गए पैकेज और सजावट पर निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें - Countries With No Trains: इन देशों में नहीं चलती हैं ट्रेनें, प्रतिबंध का कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

उम्मेद भवन पैलेस में एक रात ठहरने का किराया

अगर आप इस शाही महल में रुकना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा-खासा बजट होना जरूरी है. यहां डीलक्स रूम का किराया करीब 42,600 रुपये प्रति रात से शुरू होता है. वहीं महारानी सुइट में ठहरने के लिए 8 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. अलग-अलग कमरों और सुइट्स का किराया उनकी सुविधाओं के अनुसार बदलता रहता है.

उम्मेद भवन पैलेस में शादी की बुकिंग कैसे करें?

अगर आप भी इस शाही महल में शादी करना चाहते हैं, तो इसकी बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं. इसके लिए उम्मेद भवन पैलेस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शादी से जुड़े पैकेज देखे जा सकते हैं और बुकिंग फॉर्म भरकर आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा फोन या ईमेल के जरिए मैनेजमेंट टीम से संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है. लोग जोधपुर जाकर पैलेस के कार्यालय में भी सीधे बुकिंग करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें - क्या सोशल मीडिया पर किया गया कमेंट लगवा सकता है UAPA, जानें क्या हैं नियम?

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें