होमखेलमुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा: जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले - Jaipur News
खेल

मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा: जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Mumbai Rains: Trains Cancelled, Routes Diverted | Mumbai Rail Update मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा:जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के…

Dainik Bhaskar के अनुसार8 जुलाई 2026 को 01:25 pm बजे
मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा:  जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Mumbai Rains: Trains Cancelled, Routes Diverted | Mumbai Rail Update

मुंबई में भारी बारिश के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा:जयपुर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें कैंसिल, कई गाड़ियों के रूट बदले

- कॉपी लिंक

मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में कई जगह ट्रैक पर पानी भर गया है। वहीं मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के घाट सेक्शन में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से कई ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में जलभराव और मध्य रेलवे के घाट सेक्शन में लैंडस्लाइड होने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, कुछ को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है। कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है।

जयपुर- मुंबई सेंट्रल आज 5 घंटे की देरी से रवाना होगी

जयपुर- मुंबई सेंट्रल (12956) 7 जुलाई को जयपुर से अपने निर्धारित समय 2 बजे की जगह पर 05 घंटे की देरी से शाम 7 बजे रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जरूर चेक कर लें। भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है, इसलिए पहले जानकारी लेकर ही यात्रा के लिए निकलें।

इस ट्रेन का समय बदला

बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर (21903) : 6 जुलाई को यह ट्रेन रात 11:25 बजे की जगह 7 जुलाई को रात 12:30 बजे रवाना की गई है।

- जयपुर में परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत: बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, मां के पैर टूटे; ट्रेलर के 5 चालान पेंडिंग

- जालोर में नदी में पलटी जीप,चित्तौड़गढ़ में 3 की मौत: अलवर-कोटा में भी बारिश; राजस्थान में अतिभारी बरसात की चेतावनी

- भारत में बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश: शहजाद भट्टी को मुखौटा बनाकर नेटवर्क फैलाना चाहती है पाक इंटेलिजेंस; युवाओं को पैसों का लालच दे रहे

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनसरकारी स्कूलों में पर्ची का खेल, कहां गए 503 करोड़?: राजस्थान में बच्चों की जान खतरे में, मरम्मत के नाम पर फर्जीवाड़ा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें