होमखेलरेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट - indian railways quota recruitment cbt and trial changes
खेल

रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट - indian railways quota recruitment cbt and trial changes

रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट रेलवे बोर्ड विभिन्न कोटा (स्काउट्स एंड गाइड्स, कल्चरल, अनुकंपा, खेल) के तहत होने वाली भर्तियों में बड़े बदलाव क…

Jagran के अनुसार8 जुलाई 2026 को 03:05 pm बजे
रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट
 - indian railways quota recruitment cbt and trial changes

सौजन्य से:- Jagran

रेलवे भर्ती में बड़ा बदलाव: कोटा नियुक्तियों में अब ट्रायल के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा, CBT आधारित होगा टेस्ट

रेलवे बोर्ड विभिन्न कोटा (स्काउट्स एंड गाइड्स, कल्चरल, अनुकंपा, खेल) के तहत होने वाली भर्तियों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। ...और पढ़ें

HighLights

- रेलवे कोटा भर्तियों में प्रक्रियागत बदलाव की तैयारी।

- ट्रायल के साथ कंप्यूटर/टैबलेट आधारित टेस्ट होगा।

- भर्ती प्रक्रिया को देशभर में एक समान बनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। रेलवे में स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा, कल्चरल कोटा, अनुकंपा कोटा और खेल कोटा के तहत होने वाली भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की तैयारी चल रही है। रेलवे बोर्ड पूरे भारतीय रेल में इन सभी श्रेणियों की नियुक्तियों के लिए एक समान व्यवस्था लागू करने पर काम कर रहा है।

प्रस्ताव के अनुसार, भविष्य में ट्रायल के साथ अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट या टैबलेट बेस्ड टेस्ट भी देना होगा। इससे सभी रेलवे जोनों में भर्ती प्रक्रिया और चयन के मानक एक जैसे किए जा सकेंगे।

इस संबंध में रेलवे बोर्ड के निदेशक स्थापना (एन) यूके तिवारी ने 19 जून को भेजे पत्र में सभी जोनल रेलवे एवं प्रोडक्शन यूनिटों से इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता पर जल्द सुझाव मांगे हैं।अभी तक इन श्रेणियों में भर्ती के लिए अलग-अलग रेलवे जोन और इकाइयों में अलग-अलग नियम और प्रक्रियाएं लागू हैं।

दक्षिण पूर्व रेलवे में ही स्पोर्ट्स (खेल) कोटे में खिलाड़ियों की नियुक्ति सिर्फ ट्रायल और उपलब्धियों के आधार पर होता है। अलग से कोई अन्य परीक्षा नहीं देनी होती। वहीं स्काउट्स एंड गाइड्स कोटा के लिए टेस्ट देना पड़ता है।

अनुकंपा नियुक्तियों में सामान्य शैक्षणिक योग्यता और लिखने-पढ़ने की क्षमता का परीक्षण के लिए मैनुअल लिखित परीक्षा होती है। सांस्कृतिक कोटा के तहत गायन, वादन अथवा अन्य कला प्रस्तुतियों के साथ लिखित परीक्षा कराई जाती है। चयन का मुख्य आधार प्रदर्शन ही होता है।

खबरें और भी

रेलवे बोर्ड अब इन सभी अलग-अलग व्यवस्थाओं को समाप्त कर पूरे देश में एक समान भर्ती प्रक्रिया लागू करना चाहता है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ट्रायल के साथ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट या टैबलेट बेस्ड टेस्ट को भी चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जा सकता है। रेलवे का मानना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मानकीकृत होगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें