होमपर्यटनजन्माष्टमी वीकेंड पर पर्यटकों की दूसरी पसंद बना उदयपुर, पहले नंबर पर गोवा - Udaipur News
पर्यटन

जन्माष्टमी वीकेंड पर पर्यटकों की दूसरी पसंद बना उदयपुर, पहले नंबर पर गोवा - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Became The Second Choice Of Tourists On Janmashtami Weekend, Goa Came First जन्माष्टमी वीकेंड पर पर्यटकों की दूसरी पसंद बना उदयपुर, पहले नंबर पर गोवा - कॉपी लिंक जन्मा…

Dainik Bhaskar के अनुसार4 सितंबर 2026 को 12:34 am बजे
जन्माष्टमी वीकेंड पर पर्यटकों की दूसरी पसंद बना उदयपुर, पहले नंबर पर गोवा - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Became The Second Choice Of Tourists On Janmashtami Weekend, Goa Came First

जन्माष्टमी वीकेंड पर पर्यटकों की दूसरी पसंद बना उदयपुर, पहले नंबर पर गोवा

- कॉपी लिंक

जन्माष्टमी के तीन दिन के वीकेंड पर उदयपुर पर्यटकों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। एक सर्च रिपोर्ट के अनुसार जन्माष्टमी वीकेंड के लिए देश में सबसे ज्यादा सर्च किए गए डेस्टिनेशन में उदयपुर दूसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर गोवा और तीसरे पर मुंबई रहा

रिपोर्ट के मुताबिक 1 मई से 31 जुलाई के बीच जन्माष्टमी वीकेंड के लिए की गई होटल सर्च में उदयपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस बार जन्माष्टमी के मौके पर तीन दिन का वीकेंड मिलने से पर्यटकों का रुझान शॉर्ट ट्रिप की ओर बढ़ा है। उदयपुर की झीलें, मेवाड़ के ऐतिहासिक महल व हेरिटेज पहचान पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि लेकसिटी ने पर्यटन के क्षेत्र में विशेष स्थान बनाया है।

इधर, दुनिया के शीर्ष होटलों की सूची में भी लेकसिटी का नाम

लेकसिटी के पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। उदयपुर का द ओबेरॉय उदयविलास दुनिया के प्रतिष्ठित होटलों की सूची में जगह बनाने में सफल रहा है। हाल ही में जारी विश्व के 50 सर्वश्रेष्ठ होटल-2026 की 51 से 100 तक की सूची में ओबेरॉय उदयविलास को 98वां स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस सूची में शामिल भारत के दोनों होटल राजस्थान के हैं। राजस्थान से जयपुर का द जोहरी 94वें और उदयपुर का द ओबेरॉय उदयविलास 98वें स्थान पर है।

विदेश यात्रा के लिए भारतीयों की पहली पसंद सिंगापुर

जन्माष्टमी वीकेंड पर विदेश घूमने वाले भारतीयों की पहली पसंद सिंगापुर रहा। इसके बाद दुबई और बाली का स्थान है। मनीला, कुआलालंपुर, फुकेत, मालदीव, हांगकांग और हनोई जैसे डेस्टिनेशन भी टॉप सर्च में शामिल रहे। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह सर्च डेटा है, अंतिम बुकिंग का आंकड़ा नहीं। इसलिए इससे पर्यटकों के वास्तविक आगमन की संख्या तय नहीं होती। हालांकि, यह जरूर संकेत देता है कि जन्माष्टमी के शॉर्ट ब्रेक के लिए उदयपुर को लेकर पर्यटकों की रुचि मजबूत हुई है। होटल संस्थान के सचिव राकेश चौधरी बताते हैं कि उदयपुर शॉर्ट ट्रिप के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां पर्यटक आमतौर पर दो से तीन दिन के लिए आते हैं। फेस्टिवल सेलिब्रेशन के कारण भी उदयपुर की देशभर में अलग पहचान है।

रक्षाबंधन पर टॉप-3 में शामिल नहीं था उदयपुर

उदयपुर का दूसरे स्थान पर पहुंचना इसलिए भी खास है, क्योंकि रक्षाबंधन वीकेंड की सर्च में यह घरेलू टॉप-3 में शामिल नहीं था। उस दौरान गोवा पहले, मुंबई दूसरे और पुरी तीसरे स्थान पर रहे थे। जन्माष्टमी वीकेंड की सर्च में उदयपुर ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया। घरेलू टॉप-15 डेस्टिनेशन में पांडिचेरी, चेन्नई, जयपुर, लेह जैसे शहर भी शामिल हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें