होमक्राइमशिवलिंग क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, बाजार बंद: आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और मंदिर के पुन: निर्माण की मांग - Udaipur News
क्राइम

शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, बाजार बंद: आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और मंदिर के पुन: निर्माण की मांग - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Shivaling Vandalism Protest | Accused Arrested & Bulldozer Demand शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, बाजार बंद:आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और मंदिर के पुन: निर्माण की म…

bhaskar.com के अनुसार19 सितंबर 2026 को 10:05 am बजे
शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, बाजार बंद:  आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और मंदिर के पुन: निर्माण की मांग - Udaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Shivaling Vandalism Protest | Accused Arrested & Bulldozer Demand

शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने पर आक्रोश, बाजार बंद:आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और मंदिर के पुन: निर्माण की मांग

- कॉपी लिंक

उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में शिवलिंग क्षतिग्रस्त होने के मामले में सर्वसमाज के लोगों में आक्रोश है। देहलीगेट चौराहे पर स्थित दुकानदारों ने इसके विरोध में आज स्वैछिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। आक्रोशित लोगों ने उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और मंदिर निर्माण की मांग की है।

घटना इन्द्रा नगर बीड़ा इलाके में गुरुवार रात शिव मंदिर की है। लोगों की सूचना पर सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की थी।

एक आरोपी को पकड़ा

घटना के विरोध में आज देहलीगेट के आस-पास सर्वसमाज के आह्वान पर दुकानदारों ने स्वैछिक रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालकर एक आरोपी को चिन्हिृत किया। मामले में एक आरोपी को डिटेन कर लिया गया है।

देहलीगेट चौराहे पर नारेबाजी

वहीं बीजेपी समेत समाज के लोग आरोपी के घर को तोड़ने की मांग को लेकर देहलीगेट चौराहे पर जमा हुए। बाजार बंद की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बीजेपी नेता सन्नी पोखरना ने चौराहे पर जमा कार्यकर्ताओें ने कहा कि मंदिर जैसी जगह को आसानी से टारगेट कैसा किया जा सकता है।

पुलिस को अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए। शहर के सभी मंदिरों के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं न हो सके। मंदिर के पुन: निर्माण की मांग की गई है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें