Toll Tax Price Hike : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर सफर हुआ महंगा, देखें नए टोल रेट - jaipur toll tax hike delhi jaipur highway travel costlier new rate list
Toll Tax Price Hike : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर सफर हुआ महंगा, देखें नए टोल रेट जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में 5 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे वाहनों का सफर महंगा हो गया है। .…

सौजन्य से:- Jagran
Toll Tax Price Hike : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर सफर हुआ महंगा, देखें नए टोल रेट
जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में 5 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे वाहनों का सफर महंगा हो गया है। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों को अब अधिक टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआई ने टोल की दरों में पांच से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
जयपुर-दिल्ली के पुराने राजमार्ग पर मनोहरपुर टोल प्लाजा, अजमेर-आगरा को जोड़ने वाली रिंग रोड़ के सीतारामपुरा टोल और जयपुर-सीकर बाइपास पर टांटियावास टोल पर टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
कितना बढ़ गया टोल टैक्स?
जयपुर-दिल्ली के पुराने राजमार्ग पर मनोहरपुर टोल पर कार और जीप के लिए पांच रुपये और ट्रक, बस सहित अन्य भारी वाहनों के लिए तीस रुपये की बढ़ोतरी की गई है। शाहजहांपुर टोल पर कार, जीप या वैन के लिए 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यहां पहले 195 रुपये लगते थे, लेकिन अब 215 रुपये देने होंगे । बता दें कि जयपुर से दिल्ली कार चालकों को एक तरफ की यात्रा के लिए पहले 375 रुपये टोल देना पड़ता था, लेकिन अब 395 रुपये देना होगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

गुडन्यूज! अब अगस्त-सितंबर तक चलेंगी कोटा से गुजरने वाली ये 18 स्पेशल ट्रेनें, सफर होगा आसान

यात्रियों को तोहफा : कोटा से गुजरने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा अगस्त-सितंबर तक बढ़ी, सफर होगा और आसान

राजीव दत्ता ने रामाज रिसोर्ट की तारीफ, कहा- डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू के रूप में आदर्श स्थल


