राजस्थान:पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी की SUV ने क्या जयपुर में मचाया कहर? CCTV से खुला ये सच
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर कार को टक्कर मारी। इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि थार ने एंडेवर और ई-रिक्शा को भी चपेट में लिया। एंडेवर कार पूर…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर में तेज रफ्तार थार ने पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर कार को टक्कर मारी। इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि थार ने एंडेवर और ई-रिक्शा को भी चपेट में लिया। एंडेवर कार पूर्व मंत्री के भतीजे चला रहे थे जबकि थार में तीन युवतियां थीं।
जयपुर: जयपुर में तीन दिन पहले रविवार आधी रात को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुए हादसा का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इस हादसे में पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पत्नी ललिता चांदना के नाम रजिस्टर्ड एंडेवर गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि मंत्री की पत्नी की गाड़ी को तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मारी थी। एंडेवर को टक्कर मारने के बाद थार ने ही ई रिक्शा को चपेट में लिया था। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
धीरे चल रही थी पूर्व मंत्री की पत्नी की कार
सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ है कि पूर्व मंत्री की पत्नी ललिता चांदना के नाम से रजिस्टर्ड एंडेवर गाड़ी तेजा सर्किल से मानसरोवर जाने वाली न्यू सांगानेर रोड की तरफ जा रही थी। गाड़ी की स्पीड ज्यादा तेज नहीं थी लेकिन गुर्जर की थड़ी की ओर से तेज रफ्तार थार कार ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे न्यू सांगानेर रोड वाले तिराहे पर जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान न्यू सांगानेर रोड से आने वाले ई रिक्शा को भी तेज रफ्तार थार ने अपनी चपेट में लिया था।
दोनों कारें और ई रिक्शा पलटे
हादसे के बाद थार और एंडेवर गाड़ियां पलट गई थी। जिस ई रिक्शा को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मारी। उस रिक्शे में तीन मजदूर सवार थे। तीनों ही ई रिक्शे सहित उछल कर करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में ई रिक्शे में सवार तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई। घायलों में शंकर सिंह, मुकेश जावली और उमाशंकर शामिल है। तीनों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भतीजा चला रहा था एंडेवर गाड़ी
मानसरोवर थाना पुलिस के मुताबिक पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड एंडेवर गाड़ी को पूर्व मंत्री का भतीजा ड्राइव कर रहा था। जानकारी में आया है कि भतीजे के साथ और कोई गाड़ी में सवार नहीं था जबकि तेज रफ्तार थार गाड़ी में तीन युवतियां सवार थी। हादसे के बाद थार और एंडेवर में सवार लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने ही घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।
दोनों वाहनों के ओवर स्पीड के चालान
पूर्व मंत्री की पत्नी की एंडेवर गाड़ी के ओवर स्पीड के 18 चालान हो चुके। यानी की एंडेवर चालक ने कई बार ओवर स्पीड से गाड़ी दौड़ाई। बार बार चालान होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया। उधर तेज रफ्तार थार गाड़ी के भी ओवर स्पीड के 4 चालान हो चुके।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


