जयपुर में राजस्थान SET-2026 परीक्षा में 30 मिनट की देरी पर हंगामा, पेपर का बहिष्कार
जयपुर में राजस्थान SET-2026 परीक्षा में 30 मिनट की देरी पर हंगामा, पेपर का बहिष्कार जयपुर के एक केंद्र पर SET-2026 परीक्षा का पेपर 30 मिनट देरी से पहुंचने पर उम्मीदवारों ने जमकर विरोध और बहिष्कार किया। अभ्यर्थियों ने कें…

सौजन्य से:- Hindustan
जयपुर में राजस्थान SET-2026 परीक्षा में 30 मिनट की देरी पर हंगामा, पेपर का बहिष्कार
जयपुर के एक केंद्र पर SET-2026 परीक्षा का पेपर 30 मिनट देरी से पहुंचने पर उम्मीदवारों ने जमकर विरोध और बहिष्कार किया। अभ्यर्थियों ने केंद्र प्रशासन पर धमकी देने और अव्यवस्था का आरोप लगाया।
जयपुर में रविवार को राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET-2026) के एक परीक्षा केंद्र पर तब तनाव बढ़ गया जब कई परेशान उम्मीदवार सेंटर से बाहर निकल आए और आरोप लगाया कि पेपर बांटने में लगभग 30 मिनट की देरी हुई। उम्मीदवारों ने बैनर रोड स्थित पिंक सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा का बहिष्कार किया। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होनी थी लेकिन आधे घंटे बाद तक पेपर नहीं आए।
सवाल किया तो दी धमकी
कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने देरी के बारे में संस्थान से सवाल किया तो उनको धमकी दी गई। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि या तो वे अंदर जाकर चुपचाप बैठें या बाहर चले जाएं। एक कंडिडेट अनीता लांबा ने सवाल उठाया कि क्या गेट बंद होने के एक मिनट बाद भी आने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने दिया जाएगा। जब हमने संस्थान से सवाल किया तो उन्होंने हमें धमकी दी।
बैठना हो तो बैठो अन्यथा बाहर जाओ
कंडिडेट अनीता लांबा ने आरोप लगाया गया कि यदि हम परीक्षा देना चाहते हैं तो हमको कहा गया कि हम कमरे में चुपचाप बैठें या बाहर चलें जाएं... अनीता लांबा ने कहा कि परीक्षार्थियों के साथ ऐसा पहले भी होता रहा है। अब भी ऐसा ही व्यवहार हो रहा है और भविष्य में भी होगा। अनीता ने यह भी दावा किया कि पुलिस के साथ बातचीत के बाद प्रिंसिपल ने उन्हें एक नोटिस दिखाया जिसमें लिखा था कि 'परीक्षा रद्द की जा रही है'।
परीक्षा का बहिष्कार
कंडिडेट अनीता लांबा ने कहा कि हमने यह बात मान ली है कि परीक्षा रद्द हो गई है। एक अन्य उम्मीदवार सानिया कवल ने आरोप लगाया कि पेपर नहीं आने के कारण उन्हें 5 और 10 मिनट के अंतराल पर इंतजार करने के लिए कहा गया और बाद में पेपर देर से आने पर उनको अतिरिक्त समय देने की पेशकश की गई। आखिरकार उम्मीदवारों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।
निरीक्षक के 11वीं कक्षा की छात्रा होने का दावा
उम्मीदवार सानिया कवल ने दावा किया कि उनके सेंटर पर तो निरीक्षक 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वह कागजों पर ऐसे अजीब तरीके से साइन कर रही थी जैसे कोई छोटा बच्चा कुछ भी लिख रहा हो। हमने पूछा कि सुबह 11:00 बजे तक पेपर क्यों नहीं आया तो उन्होंने कहा कि यह रास्ते में है और हमसे पांच मिनट, फिर दस मिनट और इंतजार करने को कहा गया।
एक्स्ट्रा समय देने की मांग
उम्मीदवार सानिया कवल ने दावा किया कि पेपर जब देरी से आया तो मैंने सवाल किया कि क्या हमें अतिरिक्त समय दिया जाएगा? हम चाहते हैं कि रद्द की गई परीक्षा दोबारा हो और दूसरी बात कि इस केंद्र को रद्द कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद अधिकारियों के सामने अपनी चिंताएं रखने के बाद वे आखिरकार परीक्षा में शामिल होने के लिए सहमत हो गए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

जयपुर राजस्थान में साइबर अपराधों पर नकेल कसने की तैयारी, रोकथाम को लेकर CM भजनलाल शर्मा गंभीर


