होमक्राइमजयपुर: SET परीक्षा के पेपर में देरी पर बवाल, 15 मिनट तक नहीं मिला प्रश्न पत्र
क्राइम

जयपुर: SET परीक्षा के पेपर में देरी पर बवाल, 15 मिनट तक नहीं मिला प्रश्न पत्र

जयपुर: SET परीक्षा के पेपर में देरी पर बवाल, 15 मिनट तक नहीं मिला प्रश्न पत्र जयपुर में SET-2026 के एक परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे पेपर शुरू नहीं हुआ. 15 मिनट तक प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों छात्र बाहर निकले…

ABP News के अनुसार13 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
जयपुर: SET परीक्षा के पेपर में देरी पर बवाल, 15 मिनट तक नहीं मिला प्रश्न पत्र

सौजन्य से:- ABP News

जयपुर: SET परीक्षा के पेपर में देरी पर बवाल, 15 मिनट तक नहीं मिला प्रश्न पत्र

जयपुर में SET-2026 के एक परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे पेपर शुरू नहीं हुआ. 15 मिनट तक प्रश्नपत्र नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों छात्र बाहर निकले और प्रदर्शन किया.

जयपुर में राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET-2026) के दौरान प्रश्नपत्र समय पर नहीं मिलने से अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा. बनाड़ रोड स्थित पिंकसिटी एकेडमी परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन निर्धारित समय के 15 मिनट बाद तक भी छात्रों को प्रश्नपत्र नहीं दिया गया. इससे नाराज सैकड़ों अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था. छात्र परीक्षा कक्ष में पहुंचकर प्रश्नपत्र मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन 11:15 बजे तक पेपर उपलब्ध नहीं कराया गया. समय बीतने के साथ ही छात्रों में नाराजगी बढ़ने लगी.

यह भी पढ़ें- 'भारतमाला की सड़कें जाकर देखें...', अर्जुन राम मेघवाल का गहलोत पर पलटवार

सेंटर के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन

प्रश्नपत्र मिलने में देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी मांगी. छात्रों का आरोप है कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्र से बाहर आ गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. परीक्षा में देरी को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश दिखाई दिया.

429 केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा

राजस्थान SET-2026 का आयोजन रविवार (13 सितंबर 2026) को प्रदेश के सात संभाग मुख्यालयों में किया गया. परीक्षा के लिए कुल 429 केंद्र बनाए गए थे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में होनी थी.

देरी को लेकर उठे सवाल

परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र समय पर नहीं पहुंचने की घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षा में निर्धारित समय बेहद महत्वपूर्ण होता है और पेपर में देरी से उनकी तैयारी और परीक्षा के समय पर असर पड़ सकता है. फिलहाल केंद्र पर स्थिति को लेकर छात्रों में नाराजगी बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- अलवर में 3 दोस्तों की मौत पर बवाल, हत्या या एक्सीडेंट? जांच शुरू

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें