जेल में डाल दूंगा, फ्री कर दूंगा, कौन हैं जयपुर के चोमूं के SDM, जो बुुजुर्गों से हो रहे बर्ताव पर गुस्सा
जेल में डाल दूंगा, फ्री कर दूंगा, कौन हैं जयपुर के चोमूं के SDM, जो बुुजुर्गों से हो रहे बर्ताव पर गुस्सा Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम• जयपुर जिले के चौमूं उपखंड अधिकारी (SDM) आशीष शर्मा के वीडियो सामने…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जेल में डाल दूंगा, फ्री कर दूंगा, कौन हैं जयपुर के चोमूं के SDM, जो बुुजुर्गों से हो रहे बर्ताव पर गुस्सा
Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•
जयपुर जिले के चौमूं उपखंड अधिकारी (SDM) आशीष शर्मा के वीडियो सामने आया हैं, जिसमें बुजर्गों के लिए वे हमदर्दी जताने के साथ ही दुर्व्यवहार पर सख्त नाराजगी जता रहे हैं।
जानिए कौन हैं SDM आशीष शर्मा
SDM आशीष शर्मा मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर के ही रहने वाले हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी आशीष शर्मा चोमूं के एसडीएम रहने से पहले शाहपुरा में सहायक कलेक्टर (असिस्टेंट कलेक्टर), सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के LAO रूरल सर्किल (शाहपुर व जयपुर) और असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इसी साल उन्हें लगभग 2 महीने पहले चोमूं में बतौर SDM नियुक्त किया गया है। जानिए क्यों और कैसे आए चर्चा में
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक पट्टा वितरण शिविर के दौरान उनका बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने का वीडियो सामने वायरल हुआ। शिविर में जब एक शख्स अपने माता पिता के खिलाफ बोलने लगा, तो एसडीएम आशीष शर्मा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने माता पिता के खिलाफ बोलने वाले शख्स को लताड़ते हुए जेल भेज देने तक की बात कह दी। शर्मा ने इस दौरान यह बुजुर्ग के भरण पोषण की फाइल बनाने के लिए अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश दिया। इसके अलावा एक अन्य केस में एक बेटे पर शर्मा बिफर गए। बहन से मारपीट और मां को सताने वाले शख्स को शर्मा ने जमकर सुनाया।कही ज्यादा सख्त, कही हंसी मजाक करते दिखे
पट्टा वितरण शिविर में एसडीएम आशीष शर्मा ने एक बुजुर्ग महिला से हल्के फुल्के अंदाज में भी बात करते दिखे। बुजुर्ग महिला की ओर से अपनी जमीन अपने बेटे-बहू के नाम की जा रही थीं। कागजी कार्रवाई पूरी जब एसडीएम आशीष शर्मा ने हल्के-फुल्के और घरेलू अंदाज में बुजुर्ग महिला से मुस्कुराते हुए कहा कि 'अब जमीन तो नाम कर दी, लेकिन अगर बहू बाद में गर्म रोटी न दे, तो सीधे मेरे पास आ जाना।' एसडीएम का यह संवाद सुन पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भविष्यकारी ऊर्जा प्रणालियां: IIT जोधपुर ने स्मार्ट मटेरियल बनाया जो सूरज की रोशनी के अनुसार व्यवहार करते हैं.

उदयपुर में नए अधिकारी, रेंजेंगी खाली, वन संरक्षण के लिए आशा: वन विभाग

कभी अजमेर नगर निगम में ये ससुर दामाद रहे मुखिया! बेहद रोचक है राजस्थान के 2 IAS की जोड़ी


