उद्यमियों का उत्साह: मुरादाबाद के लिए स्टालों का कोटा पूरा, अन्य जिलों से आगे की देखभाल
मुरादाबाद के उद्यमियों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने की इच्छाशक्ति दिखाई, स्टालों का निर्धारित कोटा पूरा होने के बाद अब अन्य जिलों के आवदेनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

सौजन्य से:- Hindustan
इंटरनेशनल ट्रेड शो:स्टाल को मुरादाबाद के उद्यमियों ने दिखाई बेताबी, कोटा हुआ फुल
मुरादाबाद के उद्यमियों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में भाग लेने की इच्छाशक्ति दिखाई है। स्टालों का निर्धारित कोटा पूरा होने के बाद अब अन्य जिलों के आवेदनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। नई श्रेणी में निर्यातक सबसे अधिक उत्साहित हैं, जहां उन्हें सब्सिडाइज्ड रेट पर स्टाल मिलेगा।
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के तत्वावधान में आगामी 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण में भाग लेने के इच्छुक मुरादाबाद के उद्यमियों ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होते ही इतनी बेताबी दिखाई कि मुरादाबाद जनपद के लिए स्टालों का निर्धारित कोटा पूरा हो गया। उद्योग विभाग और उद्यमियों की नजर अब प्रदेश के अन्य जिलों से होने वाले आवेदनों पर टिक गई है। मुरादाबाद के संयुक्त आयुक्त, उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि ट्रेड शो में मुरादाबाद का निर्धारित कोटा सौ स्टालों का है। उद्यमियों के आवेदनों की संख्या सौ को पार कर गई है। निर्धारित प्रावधान के अनुसार, यदि प्रदेश के कुछ जिलों से आवेदन बहुत कम संख्या में आते हैं तो उन जनपदों के हिस्से के स्टाल मुरादाबाद को मिल जाएंगे। ये स्टाल कितनी संख्या में मिल सकेंगे यह आवेदन की प्रक्रिया लगभग पूर्ण होने पर ही पता चल सकेगा। आवेदन प्रक्रिया आधे अगस्त के बाद तक जारी रह सकती है।
सब्सिडाइज्ड स्टाल को नए निर्यातक दिखे सबसे ज्यादा उत्साहित
मुरादाबाद। जिन निर्यातकों ने कारोबार में एक अप्रैल 2022 के बाद कदम रखा है उन्हें मेले में सब्सिडाइज्ड रेट पर सिर्फ 17 हजार रुपए में नौ मीटर का स्टाल मिलेगा। संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि चार श्रेणियों के अंतर्गत आवेदन किए जा रहे हैं। मुरादाबाद में नए निर्यातकों की श्रेणी के अंतर्गत सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। जल्द ही आंकड़ों से इसकी हकीकत सामने आ सकेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सरकार ने तेल उत्पादन में गिरावट को रोकने के लिए रोडमैप बनाना शुरू किया

राजस्थान ट्रक हड़ताल: व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस और परमिट को लेकर ऑपरेटरों का आंदोलन जारी

राजस्थान में पहली बार एंट्री लेंगी डबल-डेकर बसें, पांच शहरों का होगा एक 'कंट्रोलर', जानें क्या है सरकार का प्लान


