होमबिज़नेसराजस्थान में पहली बार एंट्री लेंगी डबल-डेकर बसें, पांच शहरों का होगा एक 'कंट्रोलर', जानें क्या है सरकार का प्लान
बिज़नेस

राजस्थान में पहली बार एंट्री लेंगी डबल-डेकर बसें, पांच शहरों का होगा एक 'कंट्रोलर', जानें क्या है सरकार का प्लान

राजस्थान सरकार जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर की सिटी बस सेवाओं का विलय कर नई होल्डिंग कंपनी 'RCTSL' बना रही है। इस बड़े बदलाव के तहत प्रदेश में पहली बार 50 डबल-डेकर सहित कुल 655 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। जयप…

Navbharat Times के अनुसार14 जुलाई 2026 को 08:29 am बजे
राजस्थान में पहली बार एंट्री लेंगी डबल-डेकर बसें, पांच शहरों का होगा एक 'कंट्रोलर', जानें क्या है सरकार का प्लान

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान सरकार जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर की सिटी बस सेवाओं का विलय कर नई होल्डिंग कंपनी 'RCTSL' बना रही है। इस बड़े बदलाव के तहत प्रदेश में पहली बार 50 डबल-डेकर सहित कुल 655 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

जयपुर: राजस्थान के बड़े शहरों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खबर है। सूबे की भाजपा सरकार ने शहरों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में अमूल्य बदलाव करने की तैयारी पूरी कर ली है। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार की उस घोषणा को अब धरातल पर उतारा जा रहा है, जिसमें राज्य के 5 प्रमुख शहरों के सिटी ट्रांसपोर्ट कॉपोर्रेशन को एक ही छतरी के नीचे लाने की योजना थी। सरकार ने इसके लिए 'राजस्थान सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड' नाम से एक नई होल्डिंग कंपनी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस महाविलय के बाद जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर-पुष्कर की सिटी बस सेवाएं अलग-अलग काम करने के बजाय, एक ही कमांड सेंटर से संचालित होंगी।

ये 5 शहर आएंगे एक ही 'अंब्रेला' के नीचे

वर्तमान में स्वायत्त शासन विभाग के तहत काम करने वाली पांचों कंपनियां JCTSL (जयपुर), कोटा बस सर्विसेज लिमिटेड, जोधपुर बस सर्विसेज लिमिटेड, उदयपुर बस सर्विसेज लिमिटेड और अजमेर पुष्कर सिटी बस लिमिटेड अब नई होल्डिंग कंपनी RCTSL का हिस्सा बन जाएंगी। जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड JCTSL के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह ने बताया कि मेमोरेंडम और आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, और अन्य शहरों की ऑडिट रिपोर्ट जांची जा रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक यह नई कंपनी पूरी तरह वजूद में आ जाएगी।

पहली बार राजस्थान की सड़कों पर दिखेंगी डबल-डेकर बसें

इस नए बदलाव का सबसे बड़ा और सबसे रोचक एंगल यह है कि अब राजस्थान की सड़कों पर पहली बार आधुनिक डबल-डेकर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। जेसीटीएसएल ने कुल 655 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए हैं। इनमें से 155 बसें राज्य सरकार सीधे खरीदेगी, जबकि बाकी 500 बसें जिसमें 50 डबल-डेकर बसें शामिल हैं, ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर शामिल की जाएंगी।

ये डबल-डेकर बसें न सिर्फ आम यात्रियों का सफर आसान करेंगी, बल्कि जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे ऐतिहासिक शहरों में आने वाले सैलानियों के लिए 'टूरिस्ट स्पेशल' के रूप में भी चलाई जा सकती हैं। अधिकारी इन बसों के लिए रूट तय करने में जुटे हैं।

सेंट्रलाइज्ड होगी खरीद, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा बसें

इस नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी शहर व्यक्तिगत रूप से नई बसें नहीं खरीदेगा। सभी पांचों निगमों के लिए बसें खरीदने की जिम्मेदारी केंद्रीय स्तर पर JCTSL की होगी। आने वाली 655 हाईटेक ई-बसों में से अकेले राजधानी जयपुर को 480 बसें मिलेंगी, जबकि बाकी बची बसें जोधपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इस ऐतिहासिक कदम से न सिर्फ पांचों शहरों का ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सुधरेगा, बल्कि प्रदूषण मुक्त ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में राजस्थान एक लंबी छलांग लगाने को तैयार है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें