होमबिज़नेसवैश्विक रेस में पिछड़ा उदयपुर, जयपुर टॉप-10 में शामिल: दो साल पहले जो शहर एशिया में नंबर-1 था, अब दुनिया में 12वें और एशिया में 8वें स्थान पर खिसका - Udaipur News
बिज़नेस

वैश्विक रेस में पिछड़ा उदयपुर, जयपुर टॉप-10 में शामिल: दो साल पहले जो शहर एशिया में नंबर-1 था, अब दुनिया में 12वें और एशिया में 8वें स्थान पर खिसका - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Jaipur Travel Leisure World Best Awards Ranking List | Rajasthan वैश्विक रेस में पिछड़ा उदयपुर, जयपुर टॉप-10 में शामिल:दो साल पहले जो शहर एशिया में नंबर-1 था, अब दुनिय…

Dainik Bhaskar के अनुसार13 जुलाई 2026 को 04:08 pm बजे
वैश्विक रेस में पिछड़ा उदयपुर, जयपुर टॉप-10 में शामिल:  दो साल पहले जो शहर एशिया में नंबर-1 था, अब दुनिया में 12वें और एशिया में 8वें स्थान पर खिसका - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Jaipur Travel Leisure World Best Awards Ranking List | Rajasthan

वैश्विक रेस में पिछड़ा उदयपुर, जयपुर टॉप-10 में शामिल:दो साल पहले जो शहर एशिया में नंबर-1 था, अब दुनिया में 12वें और एशिया में 8वें स्थान पर खिसका

- कॉपी लिंक

ग्लोबल टूरिज्म के मंच पर राजस्थान के दो सबसे खूबसूरत शहरों उदयपुर और जयपुर को रैंक मिली है। अमेरिकी ट्रैवल मैगजीन 'ट्रैवल + लीजर' के प्रतिष्ठित वर्ल्ड्स बेस्ट अवॉर्ड्स-2026 की ताजा रैंकिंग में लेकसिटी उदयपुर को बड़ा झटका लगा है। पिंकसिटी जयपुर ने एशि

उदयपुर 2024 में दुनिया का दूसरा सबसे खूबसूरत और एशिया का सर्वश्रेष्ठ शहर बना था, वह इस बार बड़ी गिरावट के साथ दुनिया में 12वें स्थान पर फिसल गया है। वहीं, एशिया के बेस्ट शहरों की लिस्ट में उदयपुर अब खिसककर 8वें पायदान पर आ गया है।

इस वैश्विक सर्वे में दुनिया भर के 6 लाख 61 हजार से अधिक पाठकों ने ऑनलाइन वोटिंग और रिव्यू के जरिए भाग लिया। यह चयन मुख्य रूप से शहरों की कला-संस्कृति, ऐतिहासिक बनावट, स्थानीय लोगों का पर्यटकों के प्रति दोस्ताना व्यवहार, वर्ल्ड क्लास होटल, खान-पान और बेहतरीन शॉपिंग के अनुभवों के आधार पर किया जाता है। उदयपुर का स्कोर इस बार 89.91 रहा।

'ओवर टूरिज्म' के कारण घटी लेकसिटी की रैंकिंग

होटल एक्सपर्ट्स के अनुसार, लेकसिटी की रैंकिंग घटने की सबसे बड़ी वजह शहर पर बढ़ता 'ओवर टूरिज्म' का दबाव रहा। पर्यटन सीजन में क्षमता से ज्यादा सैलानियों के आने से ट्रैफिक, जाम और पार्किंग की बड़ी समस्याएं खड़ी हुईं। साथ ही झीलों के आसपास बढ़ते अतिक्रमण, साफ-सफाई की कमी और बुनियादी पर्यटक सुविधाओं के विस्तार की धीमी रफ्तार ने उदयपुर की रैंकिंग को नीचे धकेल दिया।

जयपुर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का भी दर्जा

दूसरी तरफ, पिंक सिटी जयपुर ने सैलानियों को अपनी बेहतरीन व्यवस्थाओं से खासा प्रभावित किया है। जयपुर के टॉप-10 में बने रहने की सबसे बड़ी वजह इसकी शानदार और व्यवस्थित टाउन प्लानिंग रही, जिसके कारण इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा भी मिला हुआ है।

पर्यटकों को जयपुर की सड़कों और शाही माहौल ने किया आकर्षित

दिल्ली और मुंबई की व्यस्त भूलभुलैया के मुकाबले पर्यटकों को जयपुर की सड़कें और यहां का शाही माहौल ज्यादा आरामदायक लगा। इसके अलावा जयपुर का हस्तशिल्प, रत्न-आभूषणों का बाजार और कपड़ा उद्योग पूरी दुनिया के खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जयपुर के शाही होटलों ने पूरी लिस्ट पर जमाया कब्जा

होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की बात करें तो राजस्थान के इन दोनों शहरों ने भारत की लाज बचाए रखी है। भारत के सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट्स की लिस्ट में उदयपुर के 'द लीला पैलेस' ने 97.91 अंकों के साथ देश में दूसरा स्थान और वैश्विक स्तर पर 88वीं रैंक हासिल की। वहीं जयपुर के शाही होटलों ने तो पूरी लिस्ट पर कब्जा जमा लिया।

‘रामबाग पैलेस’ देश का तीसरा सबसे बेहतरीन रिसॉर्ट

महाराजाओं के पूर्व महल 'रामबाग पैलेस जयपुर' को देश का तीसरा सबसे बेहतरीन रिसॉर्ट चुना गया। अरावली की वादियों के बीच स्थित 'द ओबेरॉय राजविलास' चौथे और आलीशान 'द लीला पैलेस जयपुर' पांचवें पायदान पर रहे। इनके अलावा ऐतिहासिक 'द राज पैलेस' और 18 एकड़ में फैले 'जय महल पैलेस' ने भी जयपुर की मेहमाननवाजी को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाया है।

दुनिया के टॉप-10 शहरों में ‘सैन मिगुएल डी अलेंदे’ का पहला स्थान

दुनिया के टॉप-10 शहरों में इस बार मेक्सिको के 'सैन मिगुएल डी अलेंदे' ने दुनिया में पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद जापान का क्योटो दूसरे, थाईलैंड का चियांग माई तीसरे, वियतनाम का होई अन चौथे और मेक्सिको का ओक्साका पांचवें स्थान पर रहा।

दुनिया के बाकी टॉप शहरों में थाईलैंड का बैंकॉक छठे, इजराइल का जेरूसलम सातवें, कंबोडिया का सिएम रीप आठवें, मेक्सिको सिटी नौवें और जापान का टोक्यो दसवें स्थान पर काबिज रहे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें