कभी अजमेर नगर निगम में ये ससुर दामाद रहे मुखिया! बेहद रोचक है राजस्थान के 2 IAS की जोड़ी
कभी अजमेर नगर निगम में ये ससुर दामाद रहे मुखिया! बेहद रोचक है राजस्थान के 2 IAS की जोड़ी राजस्थान में दो अलग-अलग जिलों की कमान संभाल रहे कलेक्टर रिशते में ससुर-दामाद हैं। बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और बालोतरा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
कभी अजमेर नगर निगम में ये ससुर दामाद रहे मुखिया! बेहद रोचक है राजस्थान के 2 IAS की जोड़ी
राजस्थान में दो अलग-अलग जिलों की कमान संभाल रहे कलेक्टर रिशते में ससुर-दामाद हैं। बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और बालोतरा के जिला कलेक्टर सुशील कुमार का प्रशासनिक नाता होने के साथ ही पारिवारिक नाता भी है।
दोनों अलग अलग जिलों के कलेक्टर
दरअसल राजस्थान में दो अलग-अलग जिलों की कमान ऐसे कलेक्टर संभाल रहे हैं, जिनका रिश्ता केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि पारिवारिक भी है। हम बात कर रहे हैं बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव और बालोतरा के जिला कलेक्टर सुशील कुमार की, जो आपस में ससुर-दामाद हैं। दोनों अधिकारी अपने-अपने जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। साथ ही अपने अनुभव व कार्यशैली के कारण अलग पहचान रखते हैं।ये हैं दोनों का खास कॉमन फैक्ट
उल्लेखनीय है कि जहां दोनों आईएएस अधिकारी खुद एक ही प्रदेश में अलग अलग जिलों में कलेक्टर हैं, वहीं एक कॉमन फैक्टर यह भी है कि दोनों अजमेर में नगर निगम की कमान संभाल चुके हैं। अजमेर से दोनों अधिकारियों को गहरा जुड़ाव रह चुका है। दोनों अधिकारी अलग अलग समय में यहां सीईओ और आयुक्त की भूमिका निभा चुके हैं।जानिए कौन हैं हरफूल सिंह, अजमेर में कब रहे आयुक्त
55 वर्षीय हरफूल सिंह यादव मूल रूप से सीकर जिले के निवासी हैं, जिन्हें 25 अप्रैल 2026 को बूंदी का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया। प्रशासनिक सेवा में यह उनकी 27वीं पोस्टिंग है, जो उनके लंबे अनुभव को दर्शाती है। इससे पहले वे जयपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त आयुक्त सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अजमेर से भी उनका खास जुड़ाव रहा है। जून 2013 से फरवरी 2014 तक वे अजमेर नगर निगम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे हैं। यहां उन्होंने कई प्रशासनिक और विकास कार्यों को गति दी।हरियाणा के हैं सुशील कुमार
हरियाणा के निवासी सुशील कुमार वर्ष 2017 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे 5 जनवरी 2024 से बालोतरा के जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। साथ ही नए जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह उनकी 9 वीं पोस्टिंग है। बालोतरा जाने से पहले वे 2024 में अजमेर नगर निगम के आयुक्त रहे, जहां उन्होंने नगर विकास, सफाई व्यवस्था और विभिन्न जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई। कम समय में अपनी प्रभावी कार्यशैली के कारण उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

भविष्यकारी ऊर्जा प्रणालियां: IIT जोधपुर ने स्मार्ट मटेरियल बनाया जो सूरज की रोशनी के अनुसार व्यवहार करते हैं.

उदयपुर में नए अधिकारी, रेंजेंगी खाली, वन संरक्षण के लिए आशा: वन विभाग

जेल में डाल दूंगा, फ्री कर दूंगा, कौन हैं जयपुर के चोमूं के SDM, जो बुुजुर्गों से हो रहे बर्ताव पर गुस्सा


