होमधर्म-आस्थानाथद्वारा: नाम वापस लेने आए प्रत्याशी को रोका,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े: बाड़मेर में RLP कैंडिडेट को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश; आरोप- मोबाइल छीना - Jodhpur News
धर्म-आस्था

नाथद्वारा: नाम वापस लेने आए प्रत्याशी को रोका,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े: बाड़मेर में RLP कैंडिडेट को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश; आरोप- मोबाइल छीना - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Rajasthan Nikay Chunav | Candidate Withdrawal Deadline & Rebel Leaders LIVEनाथद्वारा: नाम वापस लेने आए प्रत्याशी को रोका,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:बाड़मेर में RLP कैंडि…

Dainik Bhaskar के अनुसार3 सितंबर 2026 को 10:33 am बजे
नाथद्वारा: नाम वापस लेने आए प्रत्याशी को रोका,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:  बाड़मेर में RLP कैंडिडेट को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश; आरोप- मोबाइल छीना - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Rajasthan Nikay Chunav | Candidate Withdrawal Deadline & Rebel Leaders

LIVEनाथद्वारा: नाम वापस लेने आए प्रत्याशी को रोका,बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:बाड़मेर में RLP कैंडिडेट को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश; आरोप- मोबाइल छीना

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव में गुरुवार को नाम वापसी का आखिरी दिन था। राजसमंद के नाथद्वारा में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। वार्ड 23 में कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के बेटे अजय गुर्जर के सामने बीजेपी के दिनेश प्रजापत को टिकट मि

दिनेश नामांकन वापस लेने उपखंड कार्यालय पहुंचे थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की कांग्रेस समर्थकों से धक्का-मुक्की हो गई।

बाड़मेर में वार्ड-43 से RLP प्रत्याशी धर्माराम नामांकन वापस लेने SDM ऑफिस पहुंचे तो उन्हें जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की गई। धर्माराम ने कहा- मैं परिवार के कहने पर नामांकन वापस लेने आया था।

बाड़मेर में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह का आरोप है कि चार-पांच गाड़ियों में RLP के गुंडे धर्माराम को जबरदस्ती ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उसके कपड़े फाड़ दिए। मोबाइल छीन लिया। वहीं RLP के जोगाराम ने आरोप लगाया कि प्रत्याशी को जबरदस्ती उठाकर लाया गया था।

पाली में वार्ड एक से निर्दलीय लीला मगराज जैन ने नामांकन वापस लेने के लिए बीजेपी की ओर से धमकाने का आरोप लगाया।

बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने वाले को पार्टी से निकाला

बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल को पीटने पर पार्टी कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा पर मारपीट और SC-ST एक्ट में मामला दर्ज हुआ है। वहीं कांग्रेस ने मोहित और उसके पिता पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

चूरू की सुजानगढ़ नगर परिषद के वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी गुलफाम हुसैन ने वार्ड 40 से फारुख भुट्टा को टिकट नहीं दिए जाने के विरोध में नामांकन वापस ले लिया।

जालोर की आहोर नगरपालिका के वार्ड 18 से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। यहां से कांग्रेस के मुकेश कुमार और अन्य उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे। जैसलमेर नगर परिषद में वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी लखमों निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।

अजमेर में ब्लॉक प्रवक्ता ने बेटे सहित कांग्रेस छोड़ी

अजमेर में कांग्रेस के ब्लॉक प्रवक्ता ब्रजकिशोर जोशी और उनके बेटे यश जोशी ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली। यश ने वार्ड 2 से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन भी वापस ले लिया है।

अजमेर के वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी आशा कुमारी ने कांग्रेस उम्मीदवार और जेठानी संजना गोड़ीवाल के पक्ष में नामांकन वापस लिया।

पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें