होमशिक्षा-करियररी-नीट परिणाम: जयपुर के छात्रों ने दिखाया कि मेहनत और निरंतरता से सफलता जरूर मिलती है
शिक्षा-करियर

री-नीट परिणाम: जयपुर के छात्रों ने दिखाया कि मेहनत और निरंतरता से सफलता जरूर मिलती है

जयपुर के अजय चौधरी, देवेश और दक्ष खंडेलवाल ने री-नीट 2026 में ऑल इंडिया रैंक हासिल की है. यह सफलता उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी मिली है, जैसे कि पेपर लीक की निराशा को पीछे छोड़ना और दोबारा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करना.

ETV Bharat के अनुसार17 जुलाई 2026 को 04:17 pm बजे
री-नीट परिणाम: जयपुर के छात्रों ने दिखाया कि मेहनत और निरंतरता से सफलता जरूर मिलती है

सौजन्य से:- ETV Bharat

Re NEET UG 2026 Result : री-नीट में जयपुर के होनहार, पेपर लीक की निराशा को पीछे छोड़ हासिल की ऑल इंडिया रैंक

री-नीट 2026 के परिणाम साबित करते हैं कि परिस्थितियां चाहे मुश्किल हो, यदि लक्ष्य स्पष्ट और मेहनत में निरंतरता है तो सफलता जरूर मिलेगी.

Published : July 17, 2026 at 6:29 PM IST

जयपुर: री-नीट यूजी 2026 के नतीजों में जयपुर के कई छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया. पेपर लीक और दोबारा परीक्षा जैसी चुनौती के बावजूद छात्रों ने हिम्मत नहीं हारी और बेहतर रैंक हासिल कर परचम लहराया. ऑल इंडिया 144वीं रैंक लाने वाले अजय चौधरी, 153वीं रैंक हासिल करने वाले देवेश और 154वीं रैंक पाने वाले दक्ष खंडेलवाल ने अपनी सफलता की कहानी ईटीवी भारत से शेयर की.

ऑल इंडिया 144वीं रैंक हासिल करने वाले जयपुर के अजय चौधरी ने बताया, जब पेपर लीक हुआ और री-नीट की घोषणा हुई तो शुरुआत में काफी निराशा हुई. हालांकि, कुछ ही दिनों में अपनी दिनचर्या दोबारा तय की. उनकी कोचिंग की ओर से नियमित टेस्ट लिए गए, ताकि दोबारा तैयारी की लय बनी. अजय का कहना था कि दूसरी परीक्षा ने उन्हें पहली परीक्षा की गलतियों को सुधारने का मौका दिया. डिमोटिवेशन हर किसी को होता है, लेकिन जो उससे उबरकर आगे बढ़ता है, वही सफलता हासिल करता है.

परिवार के पहले सदस्य देवेश: ऑल इंडिया 153वीं रैंक हासिल करने वाले देवेश ने बताया कि 11वीं से नीट की तैयारी शुरू कर दी थी. एक बार परीक्षा देने के बाद उन्होंने एक वर्ष का ड्रॉप भी लिया. इस बार बेहतर परिणाम हासिल किया. देवेश ने बताया, री-नीट की घोषणा होते ही उन्होंने बिना समय गंवाए दोबारा पढ़ाई शुरू कर दी. वे अपने परिवार के पहले सदस्य हैं जो मेडिकल क्षेत्र में जाने वाले हैं. तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और सामाजिक कार्यक्रमों से पूरी तरह दूरी बनाकर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया.

हार मानना विकल्प नहीं: ऑल इंडिया 154वीं रैंक प्राप्त करने वाले दक्ष खंडेलवाल ने बताया, उन्होंने दो वर्ष लगातार नीट की तैयारी की. पेपर लीक होने के बाद काफी दुख हुआ, क्योंकि पहली परीक्षा बेहद अच्छी गई थी. शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग से उन्होंने खुद को संभाला और दोबारा पूरी मेहनत के साथ तैयारी की. दक्ष ने असफल छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि किसी एक परीक्षा में सफलता या असफलता जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं होती. मेहनत जारी रखनी चाहिए क्योंकि अवसर बार-बार मिलते हैं और हार मानना कभी विकल्प नहीं होना चाहिए.

री-नीट 2026 के परिणाम यह साबित करते हैं कि मुश्किल परिस्थितियां चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में निरंतरता बनी रहे तो सफलता जरूर मिलती है. जयपुर के इन छात्रों ने अपनी उपलब्धि से हजारों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का संदेश दिया है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें