होमशिक्षा-करियरHigh Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी - rajasthan high court stenographer recruitment 2026 registration start from 22 july get more than 1 lakh
शिक्षा-करियर

High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी - rajasthan high court stenographer recruitment 2026 registration start from 22 july get more than 1 lakh

High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से शुरू हो जाएंगे।…

Jagran के अनुसार18 जुलाई 2026 को 11:01 am बजे
High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी - rajasthan high court stenographer recruitment 2026 registration start from 22 july get more than 1 lakh

सौजन्य से:- Jagran

High Court Stenographer Vacancy 2026: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से स्टार्ट, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन 22 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ...और पढ़ें

HighLights

- आवेदन 22 जुलाई से शुरू।

- कुल 163 पदों पर होगी भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार राजस्थान उच्च न्यायालय में बतौर स्टेनोग्राफर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त तक इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 33,800 रुपये से लेकर 1,06,700 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये, राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये एवं दिव्यांग और राजस्थान राज्य के एससी एवं एसटी उम्मीदावरों को 450 रुपये जमा करना होगा।

कौन कर सकते हैं आवेदन

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की होना चाहिए।

- उम्मीदवारों को हिंदी देवनागरी लिपि का लिखित और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इन स्टेप्स से कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई

स्टेनोग्राफर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 22 जुलाई से शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकेंगे।

- स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।

- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।

- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

- फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें