कोटा में 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून: एक घंटा बारिश के बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली, आज तेज धूप रही - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Monsoon Active From July 21, Relief From Humidity कोटा में 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून:एक घंटा बारिश के बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली, आज तेज ध…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Monsoon Active From July 21, Relief From Humidity
कोटा में 2 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून:एक घंटा बारिश के बाद भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली, आज तेज धूप रही
- कॉपी लिंक
कोटा और हाड़ौती अंचल में मौसम लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी। वहीं, शनिवार सुबह से ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। तेज धूप और हवा में नमी के कारण पूरा शहर उमस की चपेट में है। इससे लोग पसीने से तर-बतर हो रहे है। वहीं, 21 जुलाई से मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेजी से बढ़ेंगी।
शुक्रवार को कोटा शहर समेत ग्रामीण इलाकों में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश दर्ज की गई थी। इससे एक बार तो मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लेकिन बारिश का यह दौर लंबा नहीं खिंचा। कोटा में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा।
गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी
शुक्रवार को कुल 16.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार की बारिश के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि तापमान में गिरावट आएगी। लेकिन शनिवार सुबह से ही शहर में तेज धूप खिली हुई है। हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस का स्तर काफी बढ़ गया है। इससे राहगीर और बाजार आने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आ रहे हैं।
फसलों को मिली संजीवनी, लेकिन कुछ इलाके अब भी सूखे
शुक्रवार को कोटा के साथ-साथ कैथून और खेड़ारामपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश पिछले कई दिनों से सूख रही उड़द, सोयाबीन और धान की फसलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रही। हालांकि, भांडाहेड़ा और चारचौमा जैसे क्षेत्र कल भी सूखे रह गए, जहां किसान आज फिर चिलचिलाती धूप के बीच आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं।
क्यों बदला मौसम और कब मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) इस समय पश्चिम बंगाल और झारखंड के पास सक्रिय है। इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन भी उत्तर भारत की ओर बढ़ रही है।
आगामी 21 जुलाई से कोटा संभाग में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेजी से बढ़ेंगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कोटावासियों को इस मौजूदा धूप और उमस से जल्द ही बड़ी राहत मिलेगी। मौसम केंद्र के अनुसार मानसून का सिस्टम अभी पूरी तरह सक्रिय है।
- सागवाड़ा के जील मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल से 50.16 लाख की रिकवरी: RGHS ऑडिट में गड़बड़ी की, ओपीडी मरीजों को आईपीडी दिखाकर लिया भुगतान
- जसरापुर क्षेत्र के किसानों के लिए अहम सूचना: 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा संबल
- 600 से अधिक छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण: सीखी गई बातों को नियमित अभ्यास के माध्यम से जीवन में अपनाने की अपील
- मानगढ़ धाम में 4 राज्यों के लोग जुटे: आदिवासी नेताओं और पूर्व सीएम की मौजूदगी, 32 विधानसभाओं को भील प्रदेश बनाने की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार पर सचिन पायलट का बड़ा आरोप

सचिन पायलट ने मराठी अध्ययन केंद्रों पर सरकार की आलोचना की: शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों से ध्यान विचलित?

राजस्थान में मां बनने के बाद डायलिसिस पर पांच महिलाएं: इच्छामृत्यु की मांग


