RajCop Citizen App पर 'ई-विजिटर' सुविधा का आगाज, होटल-गेस्ट हाउस में ठहरने वाले यात्रियों का विवरण मोबाइल से होगा दर्ज
RajCop Citizen App पर 'ई-विजिटर' सुविधा का आगाज, होटल-गेस्ट हाउस में ठहरने वाले यात्रियों का विवरण मोबाइल से होगा दर्ज स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की पहल से छोटे होटल, धर्मशाला संचालकों को मिलेगी बड़ी राहत. Published :…

सौजन्य से:- ETV Bharat
RajCop Citizen App पर 'ई-विजिटर' सुविधा का आगाज, होटल-गेस्ट हाउस में ठहरने वाले यात्रियों का विवरण मोबाइल से होगा दर्ज
स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो की पहल से छोटे होटल, धर्मशाला संचालकों को मिलेगी बड़ी राहत.
Published : September 3, 2026 at 8:22 PM IST
जयपुर: पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनसुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे तकनीकी नवाचारों की कड़ी में स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एससीआरबी) द्वारा राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप पर 'ई-विजिटर' सुविधा शुरू की गई है. इस सुविधा के माध्यम से अब होटल, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण मोबाइल फोन से ही आसानी से दर्ज किया जा सकेगा.
राजस्थान सरकार के गृह विभाग के 6 अप्रैल 2026 के परिपत्र की पालना में होटल, धर्मशाला एवं अन्य ऐसे आवासीय प्रतिष्ठानों (जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है) में ठहरने वाले आगंतुकों का विवरण 'ई-विजिटर पोर्टल' के माध्यम से दर्ज किया जाता था. विशेष रूप से छोटे होटल एवं धर्मशालाओं में कंप्यूटर और अन्य संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण ऑनलाइन विवरण दर्ज करने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए अब यह सुविधा मोबाइल आधारित कर दी गई है.
एसएसओ आईडी से मोबाइल पर लॉग-इन : ई-विजिटर सुविधा का उपयोग करने के लिए अधिकृत संचालक, मैनेजर या ऑपरेटर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से राजकॉप सिटीजन मोबाइल ऐप में लॉग-इन कर सकेंगे. इसके बाद ई-विजिटर सुविधा के जरिए आगंतुकों का विवरण सीधे मोबाइल से दर्ज किया जा सकेगा. ई-विजिटर सुविधा के माध्यम से होटल एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों द्वारा आगंतुक से संबंधित प्रमुख जैसे कमरा नंबर एवं चेक-इन की तारीख, आगमन एवं गंतव्य स्थान, यात्रा-विजिट का कारण, आगंतुक का नाम एवं मोबाइल नंबर, लिंग एवं पता, पहचान-पत्र का विवरण एवं उसकी प्रति अपलोड, होटल से प्रस्थान के समय का विवरण आदि दर्ज किए जा सकेंगे.
अपराध की रोकथाम में मिलेगी तकनीकी मदद : मोबाइल आधारित ई-विजिटर सुविधा से आगंतुकों के आवास संबंधी विवरण को सरल, सुगम और डिजिटल तरीके से दर्ज किया जा सकेगा. इससे होटल, धर्मशाला एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों के संचालकों को ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज करने में सुविधा मिलेगी. साथ ही, डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होने से पुलिस को आवश्यकता के अनुसार आगंतुकों से संबंधित सूचना प्राप्त करने में भी सहायता मिलेगी. इससे अपराध की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में तकनीकी सहयोग प्राप्त होगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


