होमक्राइमRajasthan weather Today: जाते-जाते बरसेगा मानसून, इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब लेगा विदाई
क्राइम

Rajasthan weather Today: जाते-जाते बरसेगा मानसून, इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब लेगा विदाई

Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई । हालांकि कुछ स्थानों पर उमस से असर भी है। जयपुर: राजस्थान में मानसून अब अ…

Navbharat Times के अनुसार17 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
Rajasthan weather Today: जाते-जाते बरसेगा मानसून, इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब लेगा विदाई

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई । हालांकि कुछ स्थानों पर उमस से असर भी है।

जयपुर: राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। बंगाल की खाड़ी से उठा लो-प्रेशर सिस्टम वर्तमान में गुजरात के कच्छ क्षेत्र के आसपास सक्रिय है। इसके प्रभाव से मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 26 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं, जिसके बाद इनमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

जानिए कैसा रहा मौसम का हाल

बीते दिन 15 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। सर्वाधिक बारिश: पाली के देसूरी में सबसे ज्यादा 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालोर, राजसमंद और नागौर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजधानी जयपुर में दिनभर मौसम मुख्य रूप से साफ रहा, हालांकि बीच-बीच में छितरे बादल छाए रहे और हल्की हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा।

19 सिंतबर तक मानसून ले सकता है विदाई

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो रही हैं। 19 सितंबर से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सीमा के पास एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है।इसके अलावा राजस्थान क्षेत्र में पश्चिमी शुष्क हवाएं मजबूत हो रही हैं। हालांकि जैसलमेर और पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती इलाकों में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आई है, जो मानसून की विदाई का स्पष्ट संकेत है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें