होमकृषिराजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
कृषि

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश संभागों में मानसून विशेष रूप से सक्रिय रहने की संभावना जताई है। 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Navbharat Times के अनुसार29 जुलाई 2026 को 07:26 am बजे
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 29 जुलाई से मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, भरतपुर और हड़ौती अंचल में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।

जयपुर: राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी रंगत में लौटने के लिए तैयार है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश संभागों में मानसून विशेष रूप से सक्रिय रहेगा, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में होगी भारी से अतिभारी बारिश

कोटा और उदयपुर संभाग: कोटा, झालावाड़, बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में आज से बारिश की गतिविधियां काफी तेज होंगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। जयपुर व भरतपुर संभाग: जयपुर शहर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश (पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान): अजमेर, सीकर, नागौर, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर और शाहपुरा में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। जोधपुर में दिन में उमस के बाद शाम/रात तक मौसम बदलने और बारिश की उम्मीद है।

बीती रात इन जिलों में जमकर बरसे बादल

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में मेघ जमकर मेहरबान रहे। झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 1 से 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा पानी टोंक में बरसा। वहीं, उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में दिनभर तेज धूप के कारण पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, हालांकि शाम होते-होते वहां भी झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया।

जानिए प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम

जयपुर: राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। जेएलएन मार्ग पर 16 मिमी तो ग्रामीण क्षेत्र जालसू में सर्वाधिक 25 मिमी बारिश हुई। आने वाले दो-तीन दिनों में जयपुर संभाग में तेज बारिश के आसार हैं।

कोटा व अजमेर: कोटा में दोपहर बाद बदले मौसम के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। अजमेर में हवा में नमी के कारण उमस बनी रही, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

अलवर व सीकर: सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। अलवर के सिलीसेढ़ और राजगढ़ क्षेत्र में हुई तेज बारिश से सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

जोधपुर व पश्चिमी राजस्थान: जोधपुर में मंगलवार को धूप और उमस ने परेशान किया। मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में 1 अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों का अधिकतम और न्यूनतम संभावित तापमान

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें