निकाय चुनाव में जयपुर में कौन बनेगा कांग्रेस का जिताऊ कैंडिडेट?
जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन का फार्मूला जिताऊ कैंडिडेट होगा. उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर और स्थानीय नेताओं से सुझाव लेकर 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे.

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष बोले, 'निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन का फार्मूला जिताऊ कैंडिडेट'
जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि इस बार 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे.
Published : July 29, 2026 at 1:43 PM IST
जयपुर: निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही अब कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव मोड में है. इस बीच जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा का कहना है कि जयपुर में कांग्रेस जिताऊ प्रत्याशी को ही टिकट देगी. उन्होंने कहा कि किसे टिकट देना है, किस नहीं, यह सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा. बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन का फार्मूला जिताऊ कैंडिडेट होगा.
'50% टिकट 50 साल से कम उम्र के युवाओं': उन्होंने कहा कि इसके लिए बाकायदा सर्वे करवाया जाएगा. साथ ही स्थानीय नेताओं से भी सुझाव लिए जाएंगे. जो कार्यकर्ता जिस क्षेत्र में मजबूत होगा, जिसकी जनता में पकड़ होगी, उसे ही टिकट दिया जाएगा. चाहे उस व्यक्ति से किसी की नाराजगी हो, तब भी टिकट उसे ही दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जयपुर और प्रदेश भर में इस बार साल 2022 में उदयपुर में हुए नव संकल्प शिविर में जो फैसले लिए गए थे, उन्हें निकाय और पंचायत चुनाव में लागू किया जा रहा है. निकाय चुनाव में इस बार 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के युवाओं को दिए जाएंगे.
पढ़ें: निकाय पंचायत चुनाव टालना सरकार की नैतिक हार, 50% युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस : डोटासरा
'हार के डर से चुनाव टाल रही सरकार': सुनील शर्मा ने आरोप लगाया भाजपा के खिलाफ लगातार राजधानी जयपुर और प्रदेश में माहौल बन रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कांग्रेस के कार्यक्रमों में युवाओं की भीड़ उमर रही है. लोग कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. निकाय चुनाव में भाजपा को अपनी हार दिखाई दे रही है. इसलिए भाजपा लगातार चुनाव टालती हुई आ रही है. लेकिन कांग्रेस के आंदोलन और हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार हुई है. लेकिन अभी भी सरकार ओबीसी आयोग की आड़ में चुनाव टालना चाहती है, लेकिन सरकार को अब चुनाव कराने ही पड़ेंगे.
पढ़ें: निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार कर रही कांग्रेस, zen z वोटर्स पर फोकस करेगी पार्टी
'पूरा शहर भ्रष्टाचार में डूबा': सुनील शर्मा ने कहा कि जयपुर में थोड़ी सी बारिश में ही कई इलाके वाटर पार्क बन जाते हैं. जेडीए और नगर निगम भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं. बिना लेनदेन के कोई काम जेडीए और नगर निगम में नहीं हो रहे हैं. पूरा शहर भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. यही वजह है कि अब लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने हर व्यक्ति को 25 लाख रुपए तक का इलाज फ्री किया था. लेकिन अब न लोगों को इलाज मिल रहा है. प्रसूताओं की मौत हो रही है और चिकित्सा मंत्री अनर्गल बयानबाजी करते हैं. निकाय चुनाव में भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ेगा. सीएम और डिप्टी सीएम के निर्वाचन क्षेत्र में भी कांग्रेस के पार्षद ज्यादा चुनाव जीतकर आएंगे.
'नामों का चयन कर भेजा प्रदेश कांग्रेस को': जयपुर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी अभी तक भी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर सुनील शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान जयपुर में सबसे बाद में हुआ था. इसलिए कार्यकारिणी की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसके बावजूद जयपुर के हजारों कार्यकर्ता बगैर संगठन भी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं. वे बीजेपी को हराने के लिए तैयार बैठे हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी चयन के लिए जयपुर के विधायकों, विधानसभा प्रत्याशी रहे नेताओं और अन्य नेताओं से भी चर्चा की गई है और सुझाव लिए गए हैं. इसके बाद ही नामों का चयन करके प्रदेश कांग्रेस को भेजा गया है. हालांकि कार्यकारिणी घोषित करनी है या नहीं, इसका फैसला प्रदेश नेतृत्व करेगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान जल सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर एक नए दिशा में

जयपुर में पानी का बिल भरना होगा आसान: 10 अगस्त से लागू होगा क्यूआर कोड सिस्टम, घर बैठे जानें कैसे करें पेमेंट

हाईकोर्ट ने जोधपुर शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर उठाए सवाल


