होमकृषिधौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Monsoon Alert | Heavy Rain In Tonk & Heatwave In Ganganagar LIVEधौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी:राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरस…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 जुलाई 2026 को 08:55 am बजे
धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी:  राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Monsoon Alert | Heavy Rain In Tonk & Heatwave In Ganganagar

LIVEधौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी:राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है। धौलपुर के राजाखेड़ा में बुधवार को तेज बारिश से बाजार समेत निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 2 अगस्त तक बारिश का दौर चलने, जबकि उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में 30-31 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इससे पहले मंगलवार को झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा समेत कई जिलों में 1 से 4 इंच तक बरसात हुई थी। सबसे ज्यादा पानी टोंक में बरसा था।

इधर, उत्तरी राजस्थान में मौसम साफ रहने से गर्मी तेज हो गई। श्रीगंगानगर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, लेकिन शाम होने के बाद यहां भी बारिश का दौर शुरू हो गया।

बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स

तेज बारिश से परेशानी: पिछले 24 घंटे में टोंक में 101MM, झालावाड़ के झालरापाटन में 87MM बरसात हुई। साथ ही भरतपुर, सीकर, भीलवाड़ा, अलवर, चित्तौड़गढ़, नागौर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर में भी तेज बारिश हुई। धौलपुर में तेज बरसात से बसेड़ी और सैंपउ में मकानों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई। इधर बारिश से चित्तौड़गढ़, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर, चूरू, करौली, दौसा में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

3 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम (डीप-डिप्रेशन) पश्चिम बंगाल और उड़ीसा तट पर स्थित है। मानसून ट्रफ अपनी नॉर्मल पॉजीशन से होकर इस सिस्टम तक जा रही है। इसके चलते राजस्थान में मानसून एक्टिव फेज में आ गया और तेज बारिश का दौर जारी है। अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। उदयपुर, कोटा संभाग के एरिया में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम की PHOTOS…

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें