राजस्थान में मानसून एक्टिव: 4 जिलों में बारिश, 25 जिलों में अलर्ट
राजस्थान में मानसून एक्टिव हो गया है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सिरोही समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 25 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Monsoon Active In Kota & Udaipur Districts
जयपुर-जोधपुर समेत 4 जिलों में बारिश:उदयपुर में सड़क पर भरे पानी में फंसी कार, माउंटआबू में झरने बहने लगे; कल 25 जिलों में अलर्ट
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम से राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सिरोही समेत कई जिलों में बरसात हुई। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार 5 दिन से हो रही बारिश के बाद झरने बहने लगे। कोदरा डैम में 9 फीट पानी
जयपुर में शाम को छितराई बारिश हुई। इस दौरान परकोटा में ब्रह्मपुरी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। उदयपुर में डबोक एयरपोर्ट रोड इलाके में तेज बारिश हुई। ट्रांसपोर्ट नगर के सामने सर्विस रोड पर पानी भर गया, जिसमें कार फंस गई।
उदयपुर के वल्लभनगर में रात करीब 8 बजे तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब 1 घंटे तक जारी रहा। जोधपुर शहर में सुबह गर्मी और उमस के बाद दोपहर में मौसम बदला और तेज बरसात हुई।
मौसम विभाग ने 28 जुलाई को 25 जिलों (जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, सिरोही, उदयपुर और राजसमंद) में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
सबसे पहले- प्रदेश में बारिश की स्थिति
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
मानसून की बड़ी अपडेट्स
बीकानेर के कोलायत में 2 इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर के कोलायत में 54MM, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 15MM, जोधपुर के शेरगढ़ में 27MM, करौली के हिंडौन में 34MM, नादौती में 24MM, नागौर में 14MM, सवाई माधोपुर के बरनाला में 52MM, तलवाड़ा में 15MM, गंगानगर के श्रीपदमपुर में 17MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा जयपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, अलवर, जालोर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और बाड़मेर के एरिया में भी हल्की बारिश हुई।
मानसून ट्रफ नॉर्मल पोजीशन पर आई: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रॉन्ग होकर डीप-डिप्रेशन में कन्वर्ट हो गया है। मानसून ट्रफ भी आज साउथ से शिफ्ट होकर अपनी नॉर्मल पोजीशन पर आ गई है, जो अब बीकानेर, दतिया, डाल्टनगंज होकर इस डीप डिप्रेशन से गुजर रही है। इनके अलावा राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन सभी सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?


