जयपुर की सड़कों पर लोगों की समस्याएं, क्या नगर निगम कानूनों के तहत जवाबदेही दे रहा है?
जयपुर के कई इलाकों में सीवर लाइन, सड़कें और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं लोगों को परेशान कर रही हैं। सूत्र: दिनांक भास्कर

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues Resolved | Manoj Mudgal Becomes Public Star
हीरापुरा में सीवर और सुल्तान नगर में जलभराव की समस्या:विद्याधर नगर और शास्त्री नगर में हुआ समाधान, मनोज मुदगल बने आज 'पब्लिक के स्टार'
- कॉपी लिंक
जयपुर के अलग-अलग इलाकों में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लोगों की रोजमर्रा की परेशानी बढ़ा रही हैं। कुछ इलाकों में टूटी सीवर लाइन और कचरे से मच्छर-कीड़ों का खतरा बना हुआ है तो कहीं खराब सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट से लोग परेशान हैं। हीरापुरा, सुल्
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
गंदगी के कारण मच्छर और कीड़ों का आतंक जयपुर शहर के हीरापुरा क्षेत्र के रहने वाले सीताराम बुनकर ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर लाइन से संबंधित समस्या पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि सीवर लाइन पिछले 6 महीने से टूटी हुई है। साथ ही बताया कि नाली में कचरा और पत्थर भरे हुए है। गंदगी की वजह से मच्छर और कीड़े भी आते है। लोगों का कहना है कि जल्द इसे ठीक कर साफ भी किया जाए।
बारिश के दिनों में सड़क पर हो रहा जलभराव सुल्तान नगर के गोपी विहार देवरी से सड़क की समस्या के बारे में दिनेश कुमार टिक्कीवाल ने अपनी समस्या लिखी है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीनों से ज्यादा समय से इलाके की सड़क खराब हो रही है। सड़क टूटने के कारण आने-जाने का रास्ता खराब हो गया। साथ ही बारिश के दिनों में पानी भी भर जाता है। जिसके बाद तो यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।
महिलाओं और बच्चों के लिए अंधेरा बना असुरक्षा का कारण शहर के जसवंत नगर से शैलेंद्र सिंह ने 'भास्कर समाधान' पर बताया कि गली में लगी स्ट्रीट लाइट बंद हो गई है। अंधेरा रहने के कारण कॉलोनी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बच्चों को रात में आने-जाने में डर लगता है और महिलाओं के लिए भी ये बहुत असुरक्षित है।
10 दिनों से शिकायत के बाद भी हालात नहीं बदले एम.आई रोड पांच बत्ती के पास से क्षेत्रवासी जुबैर ने कचरे की समस्या पोस्ट की है। जुबैर ने लिखा कि पिछले कई दिनों से सड़क के किनारे कचरे का ढेर जमा हो गया है। साथ ही बताया कि इस मामले में 10 दिनों से शिकायत कर रहे है, लेकिन कोई समाधान नहीं मिल रहा है। कचरे से बदबू भी उठने लगी है।
विद्याधर नगर में नाली कवर बदला जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले उमेश कुमार कटारिया ने नाली का कवर क्षतिग्रस्त होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर समस्या में लिखा था कि लता सर्किल के पास रोड पर बनी नाली का ढक्कन टूट चुका था। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले में कार्रवाई की और नया जाल लगवा दिया है। जिसके बाद अब उस जगह से गुजरने वालों के लिए खतरा टल गया है।
टूटे ओपन जिम इक्विपमेंट करवाए गए रीपेयर शास्त्री नगर के पटेल कॉलोनी के पार्क में टूटे ओपन जिम इक्विपमेंट की समस्या का समाधान हो गया है। दरअसल, क्षेत्रवासी राम गोपाल ने कुछ समय पहले ये समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। जिसपर पूर्व पार्षद ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है।
मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' शास्त्री नगर के पटेल कॉलोनी निवासी राम गोपाल ने कॉलोनी में बने पार्क के संबंध में समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने टूटे जिम इक्विपमेंट को ठीक करने की मांग की थी। राहत की खबर है कि समस्या के पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद मनोज मुदगल ने सभी इक्विपमेंट को ठीक करवाकर समाधान करवा दिया है।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

धौलपुर में तेज बारिश, बाजार में भरा पानी: राजस्थान में 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, 22 जिलों में बरसात का अलर्ट - Jaipur News

राजस्थान में 4 इंच बरसात, भारी बरसात की चेतावनी: 2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, पारा फिर 41 डिग्री के ऊपर - Jaipur News

बारिश का अलर्ट: कोटा में अगले दो दिन तक धूप-छाए आसमान, जानें बांधों की स्थिति


