राजस्थान सरकार ने किया डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑनलाइन टिकटिंग को लोगों तक पहुंचाया
राजस्थान सरकार का ओबीएमएस प्लेटफॉर्म देश का पहला सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम बन गया है। इसके जरिए 3 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों को सेवाएं मिलींं।

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan Tourism: राजस्थान पर्यटन का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, अब एक क्लिक पर ‘पधारो म्हारे देस’
राजस्थान सरकार का OBMS प्लेटफॉर्म देश का पहला सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम बन गया है। इसके जरिए 3 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों को सेवाएं मिलीं। 100 से अधिक पर्यटन स्थल डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं और 90 लाख ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान अब सिर्फ ऐतिहासिक किलों, महलों और संस्कृति के लिए ही नहीं, बल्कि डिजिटल पर्यटन मॉडल के लिए भी देशभर में नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की डिजिटल विजन के तहत विकसित ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (OBMS) अब देश का पहला और सबसे बड़ा सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। सरकार का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों को सेवाएं दी जा चुकी हैं, जबकि करीब 90 लाख ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हुई हैं।
एक ऐप, पूरा राजस्थान
राज्य सरकार ने पर्यटन को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए obms-tourist.rajasthan.gov.in पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए पर्यटक अब राजस्थान के किले, संग्रहालय, सफारी, बायोलॉजिकल पार्क, लाइट एंड साउंड शो, बोटिंग, होटल और अन्य पर्यटन स्थलों की टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
सबसे खास बात यह है कि QR आधारित ई-टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह पेपरलेस और कैशलेस है। पर्यटकों को स्मार्ट सर्च, इंटरएक्टिव मैप, ऑडियो गाइड, डिजिटल बोर्डिंग पास और रियल टाइम अपडेट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं।
28 दिसंबर को बना रिकॉर्ड
राजस्थान के डिजिटल पर्यटन मॉडल को देशी-विदेशी पर्यटकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 28 दिसंबर 2025 को एक ही दिन में करीब 1 लाख टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। सरकार के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म से 70 से ज्यादा देशों के पर्यटक जुड़े हैं और विभिन्न विभागों को 30 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त राजस्व मिला है।
यह भी पढें- Sri Ganganagar: घुसपैठ के खतरे के बीच बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी, रात में आवाजाही बंद, पाक सिम पर भी बैन
100 से ज्यादा पर्यटन स्थल जुड़े
OBMS प्लेटफॉर्म पर अब तक 100 से ज्यादा पर्यटन स्थलों को जोड़ा जा चुका है। इनमें आमेर किला, हवा महल, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल, सरिस्का टाइगर सफारी, झालाना लेपर्ड सफारी, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, चित्तौड़गढ़ और कुम्भलगढ़ किले के लाइट एंड साउंड शो समेत कई बड़े पर्यटन स्थल शामिल हैं।
अब RTDC होटल और JKK शो भी होंगे ऑनलाइन
सरकार अब इस प्लेटफॉर्म का दायरा और बढ़ाने जा रही है। जल्द ही RTDC होटलों की ऑनलाइन बुकिंग और जवाहर कला केंद्र के कार्यक्रमों की टिकटिंग भी इसी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के राजस्थान से बाहर स्थित 150 से अधिक पर्यटन स्थलों को भी प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
डिजिटल पर्यटन से बढ़ेगा रोजगार और राजस्व
सरकार का मानना है कि OBMS से पर्यटन सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ी है, मैनुअल सिस्टम पर निर्भरता कम हुई है और राज्य के पर्यटन राजस्व में वृद्धि हुई है। साथ ही इससे रोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिल रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Powered by Reporting Rajasthan Files





