होमक्राइमछात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध
क्राइम

छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध

छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध टोंक फाटक के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक और एक युवती. Published : July 30, 2026 at 9:19 AM IST |Updated : J…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:43 am बजे
छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध

सौजन्य से:- ETV Bharat

छात्रसंघ चुनाव की मांग : जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI कार्यकर्ता, दिल्ली लाठीचार्ज का भी विरोध

टोंक फाटक के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़े दो युवक और एक युवती.

Published : July 30, 2026 at 9:19 AM IST

|Updated : July 30, 2026 at 9:59 AM IST

जयपुर : राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधि और स्टूडेंट्स कई सालों से आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि, फिलहाल छात्रसंघ चुनाव नहीं हो रहे हैं. इस बीच नए सत्र में छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग अब एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. चुनाव करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता आज जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गए. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने की घटना को लेकर भी विरोध जाहिर किया है.

टंकी पर चढ़कर कर रहे प्रदर्शन-नारेबाजी : जयपुर में टोंक फाटक के पास पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वे छात्रसंघ चुनाव करवाने और दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो में एनएसयूआई से जुड़े विजयपाल कुड़ी, वियोना जाट और कोशिन खान टंकी पर चढ़े दिख रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बजरी लीज के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण, रातभर बारिश में भी डटे रहे, प्रशासनिक बेरुखी से बढ़ा गुस्सा

दिल्ली में लाठीचार्ज के लिए गृहमंत्री को ठहराया जिम्मेदार : एक प्रदर्शनकारी का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग और दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग को लेकर वे पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में लाठीचार्ज की घटना के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. वे बोले, बिहार के सिवान में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर एके-47 से गोलियां चलाई गई. दिल्ली में पैलट गन का इस्तेमाल हुआ.

बोले- चुनाव की घोषणा होने तक नीचे नहीं उतरेंगे : उनका यह भी कहना है कि सरकार पिछले चार साल से प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं करवा रही है. जबकि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाए जाएंगे. लेकिन अभी तक चुनाव बहाल नहीं हुए. इसलिए आज उन्होंने यह कदम उठाया है. उन्होंने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने तक टंकी से नीचे नहीं उतरने का एलान किया है. फिलहाल, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: दौसा: सीकरी में क्रशर प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़े

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें