भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित
देशभर में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- National
- Heavy Rain Alert: MP, Rajasthan & 16 States Face Orange Alert | Weather
LIVEजम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, केदारनाथ रूट बंद:श्रद्धालुओं को रोका, हरिद्वार में कांवड़िया बहा; राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- कॉपी लिंक
देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है।
हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम ने उसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग में सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा, जबकि पेट्रोल पंप के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार दब गई।
उत्तर प्रदेश के बलिया में सरयू नदी का कटाव तेज हो गया है। पानी गांवों में घुस गया है। 100 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए। कई मकानों के नीचे की जमीन बह चुकी है। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने से कटान और तेज हो गया है, जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग की दीवार गिर गई। वहीं अक्चमल के पास लैंडस्लाइड के बाद कारगिल-लेह नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है।
देशभर से बारिश-बाढ़ की तस्वीरें
देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन समेत तीन मजबूत मौसम सिस्टम एक्टिव हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को उज्जैन, सागर समेत 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त को सात जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। हालांकि इस दिन देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
यूपी के बलिया में सरयू नदी का पानी गांवों में घुस गया है। करीब 100 परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 50 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिरों में पानी भर गया है। गोंडा में घाघरा नदी में कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा चुके हैं। कटान के डर से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन सिस्टम के असर से राजस्थान में लगातार बरसात हो रही है। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर गुरुवार से देखने को मिलेगा। आज 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बीते 24 घंटे में जयपुर, प्रतापगढ़, दौसा और अलवर में एक इंच तक बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार के 5 जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 33 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन जिलों में 40kmph की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में खगड़िया में बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में हल्की हवा चली। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश में छह दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। विशेषकर अगले 48 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को चंबा, मंडी और कांगड़ा जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हरियाणा में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं रहेगा, लेकिन राज्य के उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 1 अगस्त से 4 अगस्त तक भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड के बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में खराब मौसम को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-134) पर जानकीचट्टी मार्ग में लैंडस्लाइड हो गई। सड़क पर मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
31 जुलाई:
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदर्भ में रेड अलर्ट है।
- अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
1 अगस्त:
- गुजरात रीजन में बारिश का रेड अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ बारिश का यलो अलर्ट है।
- कॉपी लिंक
Topics:
- MP सरकार 60% मूंग खरीदेगी, खाद की ई-टोकन व्यवस्था रोकी: 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, 20 तक खरीदी; 3 दिन बाद आंदोलन खत्म, घर लौटे किसान
- पंजाब में बेडरूम के नीचे शराब का टैंक मिला,VIDEO: 8 फीट नीचे दबाई थी 1 हजार लीटर की टंकी, टुल्लू पंप से होती थी सप्लाई
- उत्तराखंड में भारी बारिश, चार धाम यात्रा रुकी: छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 की मौत, राजस्थान के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- JPSC में गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र: रांची में निकाली संविधान यात्रा, एग्जाम में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने जमीनों की आरक्षित दरें 47 फीसदी तक बढ़ाई

गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान में भक्तिमय माहौल : मेहंदीपुर बालाजी में उमड़े श्रद्धालु, पुष्कर में स्नान और पूजा का दौर

मिशन पढ़ो राजस्थान की शुरुआत: 100% साक्षरता का लक्ष्य


