होमखेलसफलता के मंत्र: शुभांशु शुक्ला, साइना नेहवाल और विक्रांत मैसी ने छात्रों को दिए संदेश
खेल

सफलता के मंत्र: शुभांशु शुक्ला, साइना नेहवाल और विक्रांत मैसी ने छात्रों को दिए संदेश

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने 'ओरिएंट 2026' कार्यक्रम के माध्यम से नए छात्रों का स्वागत किया, जहां इन सेलिब्रिटीज ने उन्हें सफलता के मार्ग पर निर्देशित किया। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, मेहनत और अनुशासन का महत्व, स्वयं को हर दिन बेहतर बनाने की प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। SXC विश्वविद्यालय के COO पॉल ओपेनहाइमर ने नेतृत्व क्षमता और नवाचार के महत्व पर जोर दिया।

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:28 am बजे
सफलता के मंत्र: शुभांशु शुक्ला, साइना नेहवाल और विक्रांत मैसी ने छात्रों को दिए संदेश

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर: शुभांशु शुक्ला, साइना नेहवाल और विक्रांत मैसी ने JECRC यूनिवर्सिटी में युवाओं को दिए सफलता के मंत्र

JECRC यूनिवर्सिटी में गुरु पूर्णिमा पर शुभांशु शुक्ला, साइना नेहवाल और विक्रांत मैसी ने छात्रों को सफलता का मंत्र दिया.

Published : July 29, 2026 at 6:06 PM IST

जयपुर: शहर के जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में बुधवार को 'ओरिएंट 2026' का भव्य आगाज हुआ. 8 हजार से ज्यादा नए छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन की शुरुआत ऐसे मंच से की, जहां अंतरिक्ष, खेल, सिनेमा और वैश्विक शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सफलता का मंत्र दिया. कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, पद्मश्री बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी और फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सीओओ पॉल ओपेनहाइमर मौजूद रहे. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नए छात्रों के विश्वविद्यालय जीवन में स्वागत के साथ-साथ उन्हें बड़े सपने देखने, चुनौतियों का सामना करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी गई.

'नया भारत शक्तिशाली, साहसी और निडर': अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से पूरी पृथ्वी एक परिवार की तरह दिखाई देती है, जो मानवता और साझा जिम्मेदारी का एहसास कराती है. उन्होंने कहा कि सफलता असफलताओं से मिले अनुभवों की यात्रा है, इसलिए प्रयास कभी नहीं रुकने चाहिए. युवाओं से उन्होंने जागरूक, विवेकशील और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का भारत सशक्त, साहसी, महत्वाकांक्षी और निडर है. यही आत्मविश्वास भारत को आज भी 'सारे जहां से अच्छा' बनाता है.

इसे भी पढ़ें- उदयपुर: सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, साझा किए अंतरिक्ष के राज

मेहनत से मिलती है बड़ी सफलता: भारत की पहली विश्व नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता किसी एक बड़े अवसर से नहीं, बल्कि हर दिन की छोटी-छोटी मेहनत और अनुशासन से बनती है. उन्होंने छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने, तनाव को लक्ष्य पर हावी नहीं होने देने और सफलता के बाद भी विनम्र बने रहने की अपील की. साइना ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो आप पर विश्वास करे और सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा स्वयं को हर दिन बेहतर बनाने की होनी चाहिए.

कॉफी शॉप से फिल्मों तक का सफर: वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल के साथ संवाद में अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की. उन्होंने बताया कि अभिनय में पहचान बनाने से पहले उन्होंने कॉफी शॉप में भी काम किया, लेकिन लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें सफलता दिलाई. उन्होंने कहा कि वास्तविक सफलता प्रसिद्धि नहीं, बल्कि मन की शांति, परिवार का साथ और जीवन में संतुलन है. छात्रों को उन्होंने अपनी सफलता की परिभाषा स्वयं तय करने और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने की सलाह दी.

लीडरशिप और नवाचार पर जोर: उधर, फेडरेशन यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया के सीओओ पॉल ओपेनहाइमर ने कहा कि आज के छात्रों को केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सोच विकसित करनी चाहिए. उन्होंने राजस्थान को शिक्षा, संस्कृति और उद्यमिता के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाने वाला प्रदेश बताया.

इसे भी पढ़ें- शुभांशु शुक्ला का खास इंटरव्यू: गगनयान से भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन तक, बताई कई खास बातें!

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें