होमखेलसावन-भादों में मेघ मेहरबान: ज्योतिषाचार्यों ने किया वायु परीक्षण, यह रही भविष्यवाणी
खेल

सावन-भादों में मेघ मेहरबान: ज्योतिषाचार्यों ने किया वायु परीक्षण, यह रही भविष्यवाणी

जयपुर में जंतर-मंतर पर हुआ वायु परीक्षण, ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि आने वाले महीनों में अच्छी बारिश होगी, लेकिन कुछ इलाकों में अतिवृष्टि की आशंका.

Navbharat Times के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:34 am बजे
सावन-भादों में मेघ मेहरबान: ज्योतिषाचार्यों ने किया वायु परीक्षण, यह रही भविष्यवाणी

सौजन्य से:- Navbharat Times

सावन-भादो में मेहरबान रहेंगे मेघ, जयपुर जंतर-मंतर पर हुआ सदियों पुराना 'वायु परीक्षण, जानिए क्या चला पता

Authored by: खुशेंद्र तिवारी|नवभारतटाइम्स.कॉम•

जयपुर के जंतर-मंतर पर मानसून के मिजाज जानने की कोशिश की गई। गुरू पूर्णिमा के दिन हुई इस प्रक्रिया के दौरान ज्योतिषाचार्यों ने हवा का रुख देख बताया कि अब सावन भादो में अच्छी बारिश होगी।

ज्योतिषाचार्यों ने राहत भरी भविष्यवाणी की

हवा की चाल और दिशा के गहन अध्ययन के बाद ज्योतिषाचार्यों ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। परीक्षण के दौरान मुख्य रूप से हवा का प्रवाह पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर दर्ज किया गया। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा की हवा अच्छी और संतुलित बारिश की सबसे बड़ी सूचक मानी जाती है। लिहाजा इस हिसाब से माना जा सकता है कि ये संकेत शहर के लोगों को राहत देने के साथ ही सुखद अहसास देने वाले भी हैं। कुछ इलाकों में अतिवृष्टि के संंकेत

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि आने वाले सावन और भाद्रपद (भादो) के महीनों में मेघ मेहरबान रहेंगे। साथ ही अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। हालांकि, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश का वितरण एक समान नहीं रहेगा। कुछ इलाकों में अतिवृष्टि यानी अत्यधिक बारिश हो सकती है, तो कहीं बारिश सामान्य या थोड़ी कम रहने की संभावना है।सम्राट यंत्र और 100 किमी का दायरा

ज्योतिषाचार्य पंडित भास्कर शर्मा के अनुसार, महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय द्वारा निर्मित 27 मीटर (लगभग 90 फीट) ऊंचे सम्राट यंत्र पर बिना किसी भौगोलिक रुकावट के हवा की रफ्तार और दिशा का सटीक अध्ययन होता है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि यह वायु परीक्षण जयपुर और आसपास के लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में मौसम का बिल्कुल सटीक आंकलन प्रदान करता है। इस बार के संकेत बेहद सकारात्मक हैं, जिससे किसानों और आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें