Rajasthan Top News Today: निकाय चुनाव में नामांकन का दौर खत्म! राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी- कांग्रेस के बीच रार
Rajasthan Top 10 News Today 3 September 2026: प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, वहीं साइबर पुलिस ने 6.80 करोड़ की ठगी का खुलासा किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर कड़ा एक्शन लेते हुए 4 ब्रां…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Top 10 News Today 3 September 2026: प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, वहीं साइबर पुलिस ने 6.80 करोड़ की ठगी का खुलासा किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर कड़ा एक्शन लेते हुए 4 ब्रांड्स बैन किए हैं।
जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर लगातार नामांकन की स्थिति साफ हो चुकी है। प्रदेशभर में नामांकन की स्थिति साफ होने के बाद प्रत्याशी डोर टु डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। शहरी चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस सहित सभी दल के नेता अब जी जान से चुनाव जीतने के प्रयास में जुट गए हैं। इधर, राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत 13 जिलों के लिए भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान निकाय चुनाव : नामांकन वापसी का समय खत्म, चुनावी तस्वीरें साफ
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आज नामांकन वापसी की अंतिम समय-सीमा खत्म हो गई। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं ने अपने-अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया। कई सीटों पर असंतुष्ट निर्दलीयों ने पर्चे वापस लेकर अधिकृत प्रत्याशियों को समर्थन दिया। अब सभी निकायों में उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के साथ ही चुनावी घमासान तेज हो गया है।
मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट: 13 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत 13 जिलों के लिए भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज आंधी और 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। प्रशासन ने नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
जयपुर साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 6.80 करोड़ की ठगी का खुलासा
जयपुर की स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने कंपनी के सीईओ और बॉस बनकर 6.80 करोड़ रुपये ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 3.50 करोड़ रुपये खातों में ही फ्रीज करवा दिए। जांच में सामने आया कि गिरोह का नेटवर्क टेलीग्राम चैनलों और म्यूल बैंक खातों के जरिए हांगकांग और सिंगापुर तक फैला हुआ है।
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO की नियुक्ति पर सियासत: कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किए जाने के बाद राजस्थान में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मंदिर मामलों और भ्रष्टाचार के आरोपों पर केवल प्रशासनिक नियुक्तियों से मूल जवाबदेही छिपाने का प्रयास किया जा रहा है और भाजपा को रवैया सुधारना चाहिए।
बीकानेर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बयान: जताई कड़ी संवेदना
बीकानेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर हुए कथित हमले पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बीच इस तरह का दुर्व्यवहार बीकानेर की भाईचारे वाली संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निकाय चुनाव में बागियों पर एक्शन: कांग्रेस ने जयपुर वार्ड 72 में साधी बगावत
जयपुर नगर निगम के वार्ड 72 से निर्दलीय ताल ठोक रहीं तीन बागी प्रत्याशी—कविता असवाल, शकुंतला वर्मा और संपति कानाराम रैगर ने पार्टी पदाधिकारियों की समझाइश के बाद अपने नामांकन वापस ले लिए। तीनों नेताओं ने अब कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सुमन रमेश भाटी को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है, जिससे पार्टी ने चुनाव से पहले इस वार्ड में अपनी राह काफी आसान कर ली है।
करौली के श्री महावीर जी स्टेशन पर ड्रामा: बंदर ने उड़ाए महिला के 40 हजार
करौली जिले के श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर बंदर द्वारा महिला का पर्स छीनकर ओवरब्रिज से 40 हजार रुपये लुटाने का वीडियो वायरल हो गया है। स्टेशन पर 100, 200 और 500 रुपये के नोट गिरते ही यात्रियों में लूटने की होड़ मच गई। बाद में रेलवे स्टेशन स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए बिखरे हुए रुपयों को एकत्रित कर पीड़ित महिला यात्री को सुरक्षित सौंप दिया।
राजस्थान में पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थानों का होगा सेफ्टी ऑडिट
राज्य में बढ़ते पर्यटक प्रवाह और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों का सेफ्टी ऑडिट कराने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार का लक्ष्य पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाना और प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना लागू करना है, ताकि किसी भी अनहोनी से निपटा जा सके।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

होटल में कौन ठहरा? राजस्थान पुलिस अब मोबाइल से रखेगी पूरा रिकॉर्ड, शुरू की ‘ई-विजिटर’ सुविधा - rajasthan police rajcop app evisitor for hotel guest entry

जयपुर मेयर के दावेदार प्रत्याशी कांटे की टक्कर में फंसे: बागियों ने जातीय समीकरण भी बिगाड़ा, 5 फैक्टर तय करेंगे जीत-हार, पढ़ें, हॉट सीट पर कैसा है मुकाबला - Jaipur News

IPS दिनेश एमएन का 'मिशन दुबई' रहा हिट, विदेश में छिपा बैठा था बदमाश, दबोचकर जयपुर लाई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स


