Rajasthan Police ने मादक पदार्थ तस्करों की 73.64 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त
Rajasthan Police ने मादक पदार्थ तस्करों की 73.64 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त राजस्थान पुलिस ने जनवरी से अब तक मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर एनडीपीएस कानून के तहत 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तिया…

सौजन्य से:- Prabhasakshi
Rajasthan Police ने मादक पदार्थ तस्करों की 73.64 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त
राजस्थान पुलिस ने जनवरी से अब तक मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर एनडीपीएस कानून के तहत 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। अधिकारियों के अनुसार सबसे बड़ी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ में हुई जहां 20.35 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गईं। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस की शीर्ष प्राथमिकता है।
राजस्थान पुलिस ने इस वर्ष जनवरी से अब तक कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित 73.64 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को मादक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत जब्त किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों से जुड़े 63 मामले सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए हैं। इनमें से 38 मामलों में संपत्तियों की कुर्की करने और जब्त करने के अंतिम आदेश स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 25 मामलों में कानूनी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दायरे में मकान, निर्माणाधीन दुकानें, कृषि भूमि, आवासीय भूखंड और कार, ट्रैक्टर तथा मोटरसाइकिल जैसे वाहन शामिल हैं।
चित्तौड़गढ़ में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहां 20.35 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गईं। इनमें गंगरार निवासी कथित तस्कर राहुल बंजारा की 18.79 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी शामिल हैं। बारां में करीब 18.48 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं, जबकि झालावाड़ में नौ आरोपियों की करीब 12.65 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की मंजूरी दी गई है।
प्रतापगढ़ में नवनिर्मित मकान, पोल्ट्री फार्म और वाहनों समेत करीब 8.24 करोड़ रुपये की संपत्तियां स्वीकृत मामलों में कुर्क की गई हैं। नागौर, जोधपुर ग्रामीण और हनुमानगढ़ में करीब 3.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि जालोर, उदयपुर, भीलवाड़ा और जोधपुर पूर्व में भी संपत्तियों को मंजूरी दी गई है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने एक बयान में कहा कि मादक पदार्थ तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए और आम लोगों से अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।
अन्य न्यूज़
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


