होमक्राइमRajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में फिर टली पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी! जानें कब जारी होगी नई तारीख
क्राइम

Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में फिर टली पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी! जानें कब जारी होगी नई तारीख

Rajasthan panchayat Chunav Lottery date : राजस्थान में 17 और 18 सितंबर 2026 को प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी टल गई है। जारी नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण पंचायती राज विभाग और…

Navbharat Times के अनुसार15 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
Rajasthan Panchayat Chunav 2026: राजस्थान में फिर टली पंचायत चुनाव आरक्षण लॉटरी! जानें कब जारी होगी नई तारीख

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan panchayat Chunav Lottery date : राजस्थान में 17 और 18 सितंबर 2026 को प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी टल गई है। जारी नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यस्तता के कारण पंचायती राज विभाग और निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया।

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों और वार्ड पंचों) के आगामी चुनाव 2026 की तैयारी कर रहे ग्रामीण मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 17 और 18 सितंबर 2026 को प्रस्तावित आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है।

जानिए क्यों टली आरक्षण लॉटरी?

राज्य में चल रही नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) चुनाव की प्रक्रिया के चलते पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है 17 सितंबर को निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) और 18 सितंबर को नाम वापसी व चुनाव चिन्हों के आवंटन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया होनी है। ऐसे में जिला कलेक्टर, एसडीएम और पुलिस प्रशासन की इस चुनाव में भारी व्यस्तता को देखते हुए पंचायती राज की आरक्षण लॉटरी को फिलहाल टालना पड़ा है।

उम्मीदवारों का फिर बढ़ा इंतजार

पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक, 17 सितंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों तथा 18 सितंबर को सरपंच व वार्ड पंचों के पदों के लिए आरक्षण तय होना था। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद ही प्रत्याशी अपनी चुनावी रणनीति पक्की करने वाले थे। अब लॉटरी टलने से दावेदारों का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

जानिए अब तक आएगी नई तारीख

शहरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव (21-22 सितंबर) संपन्न होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नई लॉटरी तिथियों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि, हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत 15 नवंबर 2026 तक पंचायती राज चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य बरकरार है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें