Rajasthan Nikay Chunav Voting 2026 Live: जालोर में फर्जी वोटिंग की कोशिश, प्रतापगढ़ में हंगामा, भीलवाड़ा में संतों और महात्माओं ने किया मतदान
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - भीलवाड़ा में आध्यात्मिक आस्था और कर्तव्य का संगम: संतों और महात्माओं ने किया मतदानभीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां संतों और मह…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- भीलवाड़ा में आध्यात्मिक आस्था और कर्तव्य का संगम: संतों और महात्माओं ने किया मतदानभीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां संतों और महात्माओं ने भी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। भगवा वस्त्रधारी संतों ने कतार में खड़े होकर वोट डाला और संदेश दिया कि मतदान केवल राजनीतिक अधिकार नहीं, बल्कि शहर की दिशा तय करने का एक सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। संतों की इस सहभागिता ने आम मतदाताओं का उत्साह और बढ़ा दिया है।
- झुंझुनूं के 9 निकायों में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 274 वार्डों में 1,194 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मतझुंझुनूं जिले की 9 नगर निकायों- झुंझुनूं नगर परिषद सहित बगड़, सुलताना, जाखल, नवलगढ़, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी नगरपालिकाओं में मतदान की प्रक्रिया जारी है। कुछ केंद्रों पर मामूली बहसबाजी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले भर में वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जिले के 274 वार्डों में 'शहरी सरकार' बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे 1,194 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज मतदाता ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की टीमें सभी निकायों में मुस्तैद हैं।
- पीएमश्री स्कूल में फर्जी वोट डालने पहुंचा युवक
- प्रतापगढ़ में पोलिंग बूथ के बाहर टेंट लगाने को लेकर हंगामा, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामनेप्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 और 19 के बाहर पोलिंग टेंट लगाने की जगह को लेकर माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से समझाइश की, जिसके बाद मामला शांत कराया जा सका और मतदान प्रक्रिया पुनः सुचारू रूप से शुरू हुई।
- दौसा जिला प्रशासन ने बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए की वाहनों की विशेष व्यवस्थादौसा जिले में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। असहाय व असमर्थ मतदाताओं को उनके घर से मतदान केंद्रों तक सुरक्षित लाने और वापस ले जाने के लिए विशेष वाहनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
- देवली में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए बूथों पर व्हीलचेयर का विशेष इंतजामटोंक जिले की देवली नगर पालिका में मतदान के दौरान एक सरोकार भरी तस्वीर सामने आई है। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर तथा सहायक सहायकों की माकूल व्यवस्था की गई है। इस सुविधा के चलते चलने-फिरने में असमर्थ वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन पूरे उत्साह के साथ बूथों तक पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
- भीलवाड़ा में सांसद दामोदर अग्रवाल और विधायक अशोक कोठारी ने डाला वोटभीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया में जनप्रतिनिधि भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और स्थानीय विधायक अशोक कोठारी ने अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद दोनों नेताओं ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने और शहर के विकास के लिए वोट करने की अपील की।
- बीगोद में 13,675 मतदाता चुनेंगे 25 वार्डों की सरकार, 83 प्रत्याशी मैदान मेंभीलवाड़ा जिले की नवगठित बीगोद नगर पालिका क्षेत्र में वोटिंग की रफ्तार धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। बीगोद के 25 वार्डों में कुल 13,675 मतदाता 83 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत तय कर रहे हैं। यहां शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा बलों की निगरानी में प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।
- भीलवाड़ा नगर निगम और बीगोद नगर पालिका में धीमी शुरुआतभीलवाड़ा नगर निगम के 70 वार्डों और बीगोद नगर पालिका के 25 वार्डों में मतदान की शुरुआत धीमी गति से हुई है। हालांकि, लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए अलसुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। भीलवाड़ा नगर निगम के 2,96,682 मतदाता 277 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसके लिए 265 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- सूरतगढ़ नगरपालिका के वार्ड 31 में लोकतंत्र सेनानी करणीदान सिंह राजपूत ने किया मतदानश्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 31 में लोकतंत्र के प्रति अनोखी निष्ठा देखने को मिली। स्वतंत्रता सेनानी/लोकतंत्र सेनानी करणीदान सिंह राजपूत अपनी पत्नी विनीता और पुत्र योगेंद्र प्रतापसिंह के साथ सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान केंद्र के बाहर मौजूद प्रत्याशियों और मतदाताओं ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उन्होंने परिवार संग अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- जयपुर के 18 निकायों में मतदान जारी, वाटिका नगर पालिका पहुंचे कलेक्टरजयपुर जिले की 18 नगर निकायों में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में उतर चुके हैं। वे लगातार विभिन्न मतदान क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर वाटिका नगर पालिका स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों, ईवीएम कार्यप्रणाली और मतदाताओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
- दौसा में दिव्यांग मतदाताओं ने वोटिंग में बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
- जानिए क्यों नहीं मिली होम वोटिंग? भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों में अंतरभारत निर्वाचन आयोग (ECI) के तहत होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में 85+ आयु वर्ग के बुजुर्गों और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए 'होम वोटिंग' का प्रावधान होता है। वहीं, स्थानीय निकाय चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के अधीन संचालित होते हैं, जिनके नियमों में फिलहाल घर से मतदान कराने का ढांचा शामिल नहीं है, जिसके चलते सभी को बूथ पर ही आना पड़ रहा है।
- निकाय चुनाव में होम वोटिंग की सुविधा नहीं, केंद्र तक पहुंचने में बुजुर्गों को उठानी पड़ रही परेशानीविधानसभा और लोकसभा चुनावों के विपरीत, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित इस निकाय चुनाव में होम वोटिंग (घर से मतदान) का कोई प्रावधान नहीं है। इस वजह से चलने-फिरने में असमर्थ कई अति-बुजुर्ग मतदाताओं को परिजनों के साथ स्वयं पोलिंग बूथ तक पहुंचना पड़ रहा है, जबकि कई मतदाता व्यवस्था के अभाव में बूथ तक पहुंचने से वंचित भी रह रहे हैं।
- दौसा में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में भारी उत्साह, बूथों पर मिली व्हीलचेयर की राहतदौसा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही वे परिजनों के सहारे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है, जिससे असहाय और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
- अजमेर जिले की 6 निकायों में मतदान जारी, 86,013 मतदाता तय करेंगे 471 प्रत्याशियों का भाग्यअजमेर जिले की 6 नगर पालिकाओं केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर और पीसांगन में सुबह 7 बजे से प्रथम चरण का मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिसमें बुजुर्गों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले में कुल 86,013 पंजीकृत मतदाता मैदान में डटे 471 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
- फतेहपुर शेखावाटी नगर परिषद चुनाव: पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का सैलाब, भारी भीड़सीकर जिले की फतेहपुर शेखावाटी नगर परिषद में मतदान शुरू होते ही लोकतंत्र का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय मुद्दों, शहर के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए वोट डालने को लेकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। प्रशासन की ओर से कतारबद्ध और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- दौसा जिले की महिलाओं में वोटिंग को लेकर दिखा जोश
- दौसा में विकास के मुद्दे पर बढ़-चढ़कर वोट दे रही जनतादौसा जिला मुख्यालय और आसपास की निकायों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। बुनियादी ढाँचे, बेहतर सफाई, पानी और सड़कों के वादों के बीच नागरिक सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने कतारों में डटे हुए हैं।
- पहली बार शहर की सरकार चुन रहा भांडारेज, 28 वार्डों में वोटिंग को लेकर भारी उत्साहदौसा के नवगठित भांडारेज नगर पालिका के 28 वार्डों में ऐतिहासिक मतदान जारी है। पहली बार नगर पालिका बनने के बाद यहां के मतदाता गांव के सरपंच की जगह अपने वार्ड का पार्षद और 'शहर की सरकार' चुनने बूथों पर पहुंचे हैं। मतदाताओं का कहना है कि पहले ग्राम पंचायत स्तर पर अपेक्षित विकास नहीं हो पाया था, लेकिन अब शहरी निकाय बनने से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जगी है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


