Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 1500 वार्डों में भगवा लहर,कांग्रेस कहां जीती
Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 1500 वार्डों में भगवा लहर,कांग्रेस कहां जीती Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आज दोपहर तक सबके सामने आ जा…

सौजन्य से:- Hindustan
Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 1500 वार्डों में भगवा लहर,कांग्रेस कहां जीती
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आज दोपहर तक सबके सामने आ जाएंगे। इस बार प्रदेश के कुल 10 नगर निगमों और 252 नगर पालिकाओं समेत सभी 309 नगय निकायों के 10 हजार से अधिक वार्डों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था।
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE : राजस्थान में 309 नगर निकायों में सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह से ही जारी है। मतगणना से इन निकायों में चुनावी भाग्य आजमा रहे 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा। राज्य के 10 नगर निगमों, 47 नगर परिषद एवं 252 नगरपालिकाओं के लिए इस बार दो चरणों में गत 9 और 11 सितंबर को वोट डाले गए थे। दोनों चरणों में 10 हजार 167 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जबकि 77 वार्डों में सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के किसी को भी मतगणना केंद्र में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
LIVE UPDATE
10:20 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के 3657 वार्डों के नतीजे अब तक घोषित हो चुके हैं। 1502 वार्डों में BJP ने जीत दर्ज की है, जबकि 725 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
10:15 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में दौसा के वार्ड संख्या 1 से BSP प्रत्याशी विजयी रहा, वहीं 13 वार्डों में निर्दलीयों ने अपनी जीत का परचम लहराया है।
10:13 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 11, 31, 41, 111, 121 और 122 में BJP प्रत्याशी जीत गए हैं, जबकि अन्य वार्डों में वोटों की गिनती अभी जारी है
10:10 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में टोडारायसिंह के वार्ड संख्या 6, 7,8, 9, और 10 में BJP की शानदार जीत।
9:57 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : बीगोद के वार्ड संख्या -1 से कांग्रेस प्रत्याशी मन्नू गुर्जर ने अपनी जीत का परचम लहराया है।
9:52 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : बेगूं के वार्ड 5 से निर्दलीय प्रत्याशी दुर्गा बाई चुनाव जीत गई हैं।
9:50 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : बांसवाड़ा के वार्ड संख्या 10 से भाजपा के हेमंत जीते।
9:42 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : उदयपुर के वार्ड संख्या 33 से भाजपा उम्मीदवार जतिन चुनाव जीते।
9:36 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : भरतपुर नगर निगम चुनाव के वार्ड 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आकाश निराला ने जीत दर्ज की है।
9:26 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बाड़मेर के वार्ड संख्या 8, 9, 10 और 13 में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
9:21 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में मंडार के वार्ड-1 से निर्दलीय और वार्ड-2 से भी भाजपा चुनाव जीत गई है।
9:18 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत उदयपुर के वार्ड 33 से भाजपा ने जीत का परचम लहराया है।
9:15 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में बांसवाड़ा के वार्ड संख्या 4 से भाजपा के दिनेश जीते।
9:10 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश गवारिया विजयी रहे।
9:04 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में बेगूं के वार्ड संख्या 1 और 2 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
9:00 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : भाजपा ने बाड़मेर के वार्ड 4 पर भी अपनी जीत का परचम लहरा दिया है |
8:55 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव में राजसमंद के वार्ड-6 से भाजपा प्रत्याशी अनीता विजयी रहीं।
8:50 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महवा में वार्ड संख्या 4 से निर्दलीय उम्मीदवर सुरेश चुनाव जीत गए हैं।
8:45 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महवा में वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय द्रोपती चुनाव जीत गई हैं।
8:40 AM : Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : उदयपुर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष की पत्नी पूनम राठौड़ जीतीं।
8:30 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत महवा के वार्ड नंबर-1 से भाजपा प्रत्याशी राधा चुनाव जीत गई हैं।
8:20 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत चौहटन के वार्ड 5 से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।
8:10 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान निकाय चुनाव के तहत बाड़मेर नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 में BJP ने जीत दर्ज कर ली है।
8:05 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान में सुबह 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती जारी है। हजारों प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज सामने आएगा। भाजपा-कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।
8:-0 AM Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान में 10 नगर निगमों और 252 नगर पालिकाओं समेत सभी 309 नगय निकायों में 10 हजार 167 वार्डों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है।
Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आने पर लोगों को भ्रमित कर चुनाव जीत गए और पिछले ढाई सालों में काम किया नहीं और बेरोजगारी बढ़ रही है, पानी-बिजली की समस्या और अपराध बढ़ रहे हैं तथा विकास के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आने वाला है और इसमें भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और न्यायालय के आदेश के कारण जल्द ही पंचायत चुनाव कराने पड़ेगे और वहां भी इनका सूपड़ा साफ होने वाला है।
Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद बाड़ेबंदी की जा रही है। उम्मीदवारों को भाजपा के लोग बाड़ेबंदी में ले जा रहे हैं, निर्देलीय प्रत्याशियों को डराया जा रहा है। डोटासरा ने कहा कि अगर ढाई साल में काम किया होता तो आज बाड़ेबंदी की जरूरत नहीं पड़ती है।
Rajasthan Nikay Chunav Result LIVE : राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश सरकार पर ढाई साल में काम नहीं कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोमवार को आने वाले नगरीय निकाय परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ हो जाएगा। डोटासरा ने कहा कि भाजपा को अपने ही लोगों पर विश्वास नहीं है। तानाशाही की जा रही है और खरीद फरोख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनता यह सब देख रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


