होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: शिक्षा मंत्री और जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पत्नी संग डाला वोट, श्रीगंगानगर में EVM खराब, पढ़ें ताजा अपडेट
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: शिक्षा मंत्री और जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पत्नी संग डाला वोट, श्रीगंगानगर में EVM खराब, पढ़ें ताजा अपडेट

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - कोटा: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने धर्मपत्नी के साथ डाला वोटराजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी…

Navbharat Times के अनुसार11 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: शिक्षा मंत्री और जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पत्नी संग डाला वोट, श्रीगंगानगर में EVM खराब, पढ़ें ताजा अपडेट

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- कोटा: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने धर्मपत्नी के साथ डाला वोटराजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपनी धर्मपत्नी के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। कोटा के स्थानीय निकाय चुनाव के तहत परिवार सहित वोट डालने के बाद मंत्री दिलावर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से बिना किसी दबाव के आगे आकर अपना वोट डालने की अपील की।

- श्रीगंगानगर: पदमपुर के वार्ड 11 में EVM खराब होने से मतदान रुका, मौके पर SDM मौजूदश्रीगंगानगर जिले की पदमपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई है। मतदान शुरू होने के समय से ही मशीन के काम न करने के कारण यहां वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत नहीं हो सकी है। केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार लगी हुई है। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी (SDM) राजेंद्र कुमार स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे हैं। तकनीकी टीम द्वारा मशीन को दुरुस्त करने या रिजर्व ईवीएम से बदलने की कार्रवाई की जा रही है ताकि मतदान जल्द शुरू कराया जा सके।

- जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने डाला वोट, लोकतंत्र के उत्सव में की भाग लेने की अपीलजयपुर के पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल नगर निगम चुनाव के तहत अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने गांधी नगर स्थित पीएचईडी (PHED) कार्यालय के निकट स्थापित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में पुलिस कमिश्नर ने शहरवासियों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।

- सीकर में डोर-टू-डोर एक्टिव हुए प्रत्याशी, मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की कवायदसीकर में मतदान के शुरुआती घंटों में प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने और समर्थकों को बूथ तक पहुँचाने के लिए प्रत्याशी खुद पोलिंग स्टेशनों के बाहर समर्थकों से संपर्क साध रहे हैं। वार्डों में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। अलसुबह से उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सीकर जिला प्रशासन और पुलिस ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।

- सीकर नगर परिषद: सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें, फर्स्ट टाइम वोटर्स में भारी उत्साहसीकर नगर परिषद के वार्डों में सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाताओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई बूथों पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

- भीलवाड़ा: 9 नगर पालिकाओं के कुल 230 वार्डों में मतदान जारीराजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत भीलवाड़ा जिले की 9 नगर पालिकाओं के 230 वार्डों के लिए द्वितीय चरण का मतदान सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हो गया है। जिले की 9 नगर पालिकाओं (जैसे शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़, बिजोलिया, बनेड़ा, हमीरगढ़ आदि) के कुल 230 वार्डों में मतदान हो रहा है। इससे पूर्व 9 सितंबर 2026 को प्रथम चरण के अंतर्गत भीलवाड़ा नगर निगम (70 वार्ड) और बिगोद नगर पालिका (25 वार्ड) के लिए मतदान संपन्न हो चुका है।

- हनुमानगढ़: रिजर्व मशीनों से मतदान शुरू कराने की तैयारी में जुटी निर्वाचन टीमहनुमानगढ़ जंक्शन के बूथ पर तकनीकी खामी के चलते मतदान कर्मियों ने स्थिति संभाल ली है। खराब मशीनों को बदलवाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और तकनीकी इंजीनियर्स की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व ईवीएम मशीनों को तुरंत सेट करके मतदान प्रक्रिया को किसी भी बड़े विलंब के बिना शुरू करवाया जा रहा है, ताकि लाइन में खड़े मतदाताओं को अधिक परेशानी न हो।

- हनुमानगढ़ में मतदान से ठीक पहले EVM खराबहनुमानगढ़ नगर परिषद और जिले की 2 नगरपालिकाओं में वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले ईवीएम मशीनों ने झटका दे दिया है। जंक्शन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (भाग संख्या 48-1) के केंद्र पर दो ईवीएम मशीनों में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जहाँ बटन दबाने पर भी रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा था। घटना से मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। मतदान कर्मियों ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित किया है और तकनीकी टीम के पहुँचते ही मशीनों को बदलकर सुचारू मतदान कराने की कवायद जारी है।

- दौसा जिले में 5 निकायों के 150 वार्डों में वोटिंग जारी, सुबह से ही पोलिंग बूथों पर बुजुर्गों में दिखा उत्साहदौसा जिले की 5 नगरीय निकायों में दौसा नगर परिषद सहित लालसोट, लवाण, मंडावरी और रामगढ़ पचवारा के 150 वार्डों में दूसरे चरण का मतदान सुचारू रूप से शुरू हो चुका है। सुबह-सुबह मौसम की ठंडक का फायदा उठाने के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और पोलिंग बूथों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। जिले के लगभग 1.25 लाख मतदाता आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं। लालसोट और दौसा नगर परिषद में निर्दलीय और प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

- जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 8 बजे करेंगे मतदानजयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल नगरीय निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के पास के मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे।

- राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. राजेश्वर सिंह दोपहर 12 बजे डालेंगे वोटराज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. राजेश्वर सिंह दोपहर 12:00 बजे मतदान करेंगे। वे जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 30 स्थित बूथ नंबर 433 (खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वैशाली नगर) पर पहुँचकर वोट डालेंगे।

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और घनश्याम तिवाड़ी करेंगे वोटिंगभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सुमेरपुर के वार्ड 35 (भाग संख्या 36) में मतदान करेंगे। वहीं, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सुबह 10:30 बजे जयपुर के वार्ड 90 स्थित माई एन स्कूल (श्याम नगर) में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10 बजे करेंगे मतदानराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10:00 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वे गेटोर-जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचकर वोट डालेंगे।

- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और डॉ. अरुण चतुर्वेदी का समय तयभाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सुबह 10:00 बजे वार्ड 34 के राणी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान करेंगे। वहीं, डॉ. अरुण चतुर्वेदी सुबह 10:15 बजे वार्ड 90 के विवेक विहार स्थित सैंड ड्यून्स स्कूल में वोट डालेंगे।

- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर में डालेंगे वोटपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 8:30 बजे जोधपुर स्थित रेडिसन होटल से रवाना होकर अपने मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। जोधपुर नगर निगम चुनाव में उनके मतदान को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है।

- डिप्टी सीएम दीया कुमारी व मंत्री राज्यवर्धन सिंह का शेड्यूलउपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सुबह 8:30 बजे मतदान करेंगे। दीया कुमारी वार्ड 141 के सिटी पैलेस स्थित बूथ नंबर 10 पर, जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ वार्ड 28 के गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल में वोट डालेंगे।

- टोंक रोड पर विधायक कालीचरण सराफ डालेंगे वोटवरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ सुबह 8:15 बजे अपना वोट दर्ज करेंगे। वे टोंक रोड स्थित जय जवान कॉलोनी के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचेंगे।

- भाजपा महामंत्री और विधायक की वोटिंग की तैयारीभाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी और हवामहल विधायक बाल मुकुंदाचार्य सुबह 8:15 बजे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान करेंगे। बगड़ी वार्ड 30 के टीपीएस स्कूल (वैशाली नगर) में तथा बाल मुकुंदाचार्य वार्ड 26 के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय (हाथोज, बूथ 9) में वोट डालेंगे।

- जयपुर सांसद मंजू शर्मा करेंगी मतदानजयपुर की सांसद मंजू शर्मा सुबह 7:30 बजे अपना वोट डालेंगी। वे जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 76 के तहत महावीर नगर स्थित ऑर्किड्स सेंट्रल स्कूल के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करेंगी।

- कुछ ही देर में जयपुर जिला कलेक्टर करेंगे मतदानजयपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने सुबह 7:15 बजे ऋषिकुल विजय स्कूल करधनी शॉपिंग सेंटर के पास, कक्ष संख्या-1 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें