होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: श्रीगंगानगर के सादुलशहर में निर्दलीय से मारपीट, 60 परसेंट के आसपास पहुंचा वोटिंग परसेंट
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: श्रीगंगानगर के सादुलशहर में निर्दलीय से मारपीट, 60 परसेंट के आसपास पहुंचा वोटिंग परसेंट

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - श्रीगंगानगर के सादुलशहर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप खीचड़ से मारपीट, माहौल संवेदनशीलश्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में चुनाव के दौरान तनाव का माहौल बन गया, जहां निर्…

Navbharat Times के अनुसार11 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: श्रीगंगानगर के सादुलशहर में निर्दलीय से मारपीट,  60 परसेंट के आसपास पहुंचा वोटिंग परसेंट

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- श्रीगंगानगर के सादुलशहर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप खीचड़ से मारपीट, माहौल संवेदनशीलश्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में चुनाव के दौरान तनाव का माहौल बन गया, जहां निर्दलीय प्रत्याशी गुट के प्रदीप खीचड़ के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ितों ने विधायक गुट के समर्थकों पर मारपीट और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दोनों पक्षों के समर्थक जुटने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

- जोधपुर, जयपुर, सीकर और श्रीगंगानगर में मतदानवहीं बड़े शहरों और नगर निगमों की बात करें तो जोधपुर में 56.42%, उदयपुर में 52.13%, कोटा में 51%, जयपुर में 48.58% और अजमेर नगर निगम में 48.48% वोटिंग हुई। इसके अलावा पाली नगर निगम में 56.09%, सीकर नगर परिषद में 57.47% और श्रीगंगानगर नगर परिषद में 56.18% मतदान दर्ज किया गया।

- धोरीमन्ना नगर पालिका में 85 परसेंट मतदानराजस्थान नगर निकाय चुनाव में दोपहर 3 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में मिला-जुला और उत्साहजनक मतदान देखने को मिला। कई छोटी नगर पालिकाओं में मतदाताओं ने भारी संख्या में भाग लिया, जहां धोरीमन्ना नगर पालिका 85.53% के साथ सबसे आगे रही। इसके साथ ही बरोड़ामेव में 84.90%, बाप नगर पालिका में 83.37%, मनोहरथाना में 82%, गोलूवाला में 81.65% और उच्छैन में 80.43% मतदान दर्ज किया गया।

- जयपुर में जानिए अब तक कितना हुआ मतदान

- मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ 43.30% मतदानराजस्थान नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में मतदाताओं की रफ्तार काफी धीमी देखने को मिल रही है। दोपहर तक सांगानेर क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर मात्र 43.30 मतदान दर्ज किया गया है।

- सचिन पायलट ने मतदान के बाद की मीडिया से बातचीत

- अजमेर में जानिए कितने प्रतिशत तक हुआ मतदानद्वितीय चरण के मतदान में अजमेर जिले के तीन प्रमुख निकायों में कुल 3,00,697 वोट पड़े, जिससे कुल औसत मतदान प्रतिशत 51.69% दर्ज किया गया। इसमें सबसे अधिक उत्साह पुष्कर नगर परिषद में देखा गया, जहाँ 70.80% मतदान (12,383 वोट) हुआ। इसके अलावा, किशनगढ़ नगर परिषद में 60.19% मतदान (75,939 वोट) दर्ज किया गया, जबकि अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 2,12,375 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कि 48.48% मतदान रहा।

- दौसा में फर्जी मतदान को लेकर बवाल

- झुंझुनूं में एक बजे तक परसेंट से ज्यादा वोटिंगझुंझुनूं जिले की 10 नगर निकायों में दूसरे चरण के चुनाव के तहत दोपहर 1 बजे तक उत्साहजनक मतदान देखा गया, जहाँ औसतन 56.12% वोटिंग दर्ज की गई। इस दौरान बिसाऊ नगरपालिका में मतदाताओं का सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला, जहाँ सर्वाधिक 72.40% मतदान हुआ। इसके अलावा बुहाना में 67.22%, मंड्रेला में 62.85%, सिंघाना में 57.14% और मलसीसर में 55.31% वोट पड़े। वहीं, पिलानी विद्याविहार में 54.80%, चिड़ावा में 54.07%, पिलानी में 52.90%, सूरजगढ़ में 51.71% तथा मंडावा नगर पालिका में 51.11% मतदान दर्ज किया गया।

- सीएम भजनलाल शर्मा ने मतदान के बाद की मीडिया से बातचीत

- राजस्थान में दोपहर एक बजे तक जानें आपके शहर में कितने प्रतिशत हुआ मतदान

- दोपहर 1 बजे तक राज्य में 44.90% औसतन मतदानराजस्थान निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत दोपहर 1 बजे तक पूरे प्रदेश में औसतन 44.90% मतदान दर्ज किया गया है। ग्रामीण व छोटे कस्बों की नगरपालिकाओं में वोटर्स का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि बड़े नगर निगम क्षेत्रों (जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर) में मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।- ओवरऑल वोटिंग प्रतिशत: 44.90% - सबसे अधिक मतदान वाले निकाय: - बड़ौदा मेव (अलवर): 75.13%

- मनोहरथाना (झालावाड़): 72.37%

- गोलूवाला (हनुमानगढ़): 70.95%

- धोरीमन्ना (बालोतरा): 69.56%

- आकोला (चित्तौड़गढ़): 68.99%

- प्रमुख नगर निगमों का हाल (कम वोटिंग): - अजमेर नगर निगम: 35.61%

- जयपुर नगर निगम: 37.40%

- सिरोही नगर परिषद: 38.00%

- कोटा नगर निगम: 38.58%

- उदयपुर नगर निगम: 39.21%

- पाली नगर निगम: 42.17%

- जोधपुर नगर निगम: 43.51%

- टोंक: 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी, डिग्गी और लांबा हरिसिंह में वोटरों का भारी उत्साहटोंक जिले के निकायों में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। दोपहर 1 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों की नगरपालिकाओं में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है, जबकि टोंक नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की गति अपेक्षाकृत थोड़ी धीमी है।

टोंक जिला- निकाय-वार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक):- डिग्गी नगरपालिका: 64.35%

- लांबा हरिसिंह नगरपालिका: 62.82%

- टोडारायसिंह नगरपालिका: 57.93%

- मालपुरा नगरपालिका: 54.12%

- टोंक नगर परिषद: 48.26%

- भीलवाड़ा जिले की नगरपालिकाओं में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी, हमीरगढ़ 64.41% के साथ शीर्ष परभीलवाड़ा जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में आम चुनाव 2026 के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हमीरगढ़ और बनेड़ा में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि शाहपुरा और मांडलगढ़ में वोटिंग की रफ्तार अपेक्षाकृत सुस्त है।

भीलवाड़ा जिला- नगरपालिका वार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक)- हमीरगढ़: 64.41% (कुल मतदान: 5,815)

- बनेड़ा: 62.60% (कुल मतदान: 5,362)

- गंगापुर: 60.66% (कुल मतदान: 8,683)

- आसींद: 58.85% (कुल मतदान: 9,811)

- जहाजपुर: 57.97% (कुल मतदान: 9,638)

- बिजोलिया: 57.74% (कुल मतदान: 7,595)

- गुलाबपुरा: 54.45% (कुल मतदान: 11,921)

- मांडलगढ़: 53.47% (कुल मतदान: 5,942)

- शाहपुरा: 53.16% (कुल मतदान: 12,459)

- चूरू: 6 नगर निकायों में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी, साहवा 64.45% के साथ सबसे आगेचूरू जिले के 6 नगर निकायों में दूसरे चरण के तहत मतदान की प्रक्रिया जारी है। दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार साहवा नगरपालिका में सबसे अधिक उत्साह देखा गया है, जबकि सरदारशहर और रतनगढ़ में मतदान की गति थोड़ी धीमी रही है।

चूरू जिले का निकाय-वार मतदान प्रतिशत (दोपहर 1 बजे तक)।- साहवा नगरपालिका: 64.45% (कुल मतदान: 7,779)

- तारानगर नगरपालिका: 58.74% (कुल मतदान: 17,089)

- राजलदेसर नगरपालिका: 55.08% (कुल मतदान: 12,827)

- बीदासर नगरपालिका: 53.70% (कुल मतदान: 15,901)

- सरदारशहर नगरपरिषद: 49.65% (कुल मतदान: 41,015)

- रतनगढ़ नगरपालिका: 49.36% (कुल मतदान: 29,233)

- राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने वैशाली नगर में डाला वोटनगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जयपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वार्ड नंबर 30) के मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वोट डालने के बाद निर्वाचन आयुक्त ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और प्रदेशवासियों से बिना किसी डर के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की।

- अजमेर: किशनगढ़ के वार्ड 38 में फर्जी मतदान को लेकर मारपीटकिशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 38 में मतदान के दौरान भारी हंगामे और हिंसा की खबर सामने आई है। यह वार्ड निवर्तमान सभापति दिनेश सिंह राठौड़ से जुड़ा बताया जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी अनिल पारीक ने बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत की थी। शिकायत से नाराज दूसरे पक्ष और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। माहौल बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। घटना के तुरंत बाद इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मतदान प्रक्रिया पुनः सुचारू कराई जा रही है।

- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार संग किया मतदानराजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपरिवार निकाय चुनाव 2026 के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीएम ने जगतपुरा स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालय के पास बने नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। मातृभूमि और लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में हर नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए और निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

- DGP राजीव कुमार शर्मा पहुंचे अभय कमांड सेंटर, प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था की ली रिपोर्टराजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस मुख्यालय स्थित राज्य स्तरीय 'अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर' पहुंचकर चुनावी व कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून व्यवस्था) वी.के. सिंह, DIG कुंवर राष्ट्रदीप और विकास शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- कोटा: स्वराज एन्क्लेव के निवासियों ने किया चुनाव का बहिष्कार, बूथ पर सन्नाटाकोटा से चुनावी बहिष्कार की खबर सामने आई है। शहर के स्वराज एन्क्लेव क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं और अपनी लंबित मांगों को लेकर निकाय चुनाव के मतदान का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया है। सुबह से ही क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय लोग वोट डालने केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी समझाइश के प्रयास में जुटे हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें