होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: धोरीमन्ना में 44.38%, तो उदयपुर में महज 12.06% हुआ मतदान, छोटी नगर पालिकाओं में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: धोरीमन्ना में 44.38%, तो उदयपुर में महज 12.06% हुआ मतदान, छोटी नगर पालिकाओं में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - कोटा: लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने बेटे संग किया मतदान, सिविल लाइंस पोलिंग बूथ पर डाला वोट- कोटा में भी मतदान की प्रक्रिया लगातार जारी है। लाडपुरा से भाजपा विधायक क…

Navbharat Times के अनुसार11 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: धोरीमन्ना में 44.38%, तो उदयपुर में महज 12.06% हुआ मतदान, छोटी नगर पालिकाओं में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- कोटा: लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने बेटे संग किया मतदान, सिविल लाइंस पोलिंग बूथ पर डाला वोट- कोटा में भी मतदान की प्रक्रिया लगातार जारी है। लाडपुरा से भाजपा विधायक कल्पना देवी ने अपने पुत्र के साथ सिविल लाइंस स्थित सरकारी स्कूल मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। - वोट डालने के बाद उन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और शहर के विकास एवं सशक्त नेतृत्व के लिए मतदान करने की अपील की।

- बड़े निगम पछाड़े, छोटी पालिकाओं में मतदान का आंकड़ा 44% के पारराजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 147 निकायों में मतदान जारी है। अब तक के आंकड़ों से साफ जाहिर हो रहा है कि बड़े शहरों और नगर निगमों की तुलना में छोटी नगर पालिकाओं में मतदाताओं का उत्साह बहुत अधिक है। जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर जैसे मेट्रो शहरों में सुबह 10 बजे तक वोटिंग धीमी दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण व छोटे कस्बाई निकायों में आंकड़ा 40 से 44 प्रतिशत के पार पहुंच गया है।

सबसे कम मतदान वाले प्रमुख बड़े निकाय (सुबह 10 बजे तक):- उदयपुर नगर निगम: 12.06% (सबसे कम)

- कुशलगढ़ नगर पालिका: 13.95%

- कोटा नगर निगम: 14.55%

- अजमेर नगर निगम: 14.58%

- जयपुर नगर निगम: 16.23%

- दौसा नगर परिषद: 17.35%

- सिरोही नगर परिषद: 18.85%

- पाली नगर निगम: 19.14%

- जोधपुर नगर निगम: 19.96%

- 40% से अधिक मतदान वाले अग्रणी निकाय:

धोरीमन्ना नगर पालिका: 44.38% (प्रदेश में सबसे आगे)- बड़ामेव नगर पालिका: 44.02%

- गजसिंहपुर नगर पालिका: 42.51%

- मनोहरथाना नगर पालिका: 42.34%

- बाप नगर पालिका: 41.62%

शुरुआती सुस्ती के बाद अब दोपहर 1 बजे और 3 बजे आने वाले मतदान के आंकड़ों पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं कि क्या बड़े शहरों में वोटिंग रफ्तार पकड़ती है या नहीं।

- चूरू जिले के 6 नगर निकाय में 10 बजे तक मतदानसरदारशहर नगरपरिषद —:

कुल मतदान —20925

मतदान प्रतिशत —25.33

बीदासर नगरपालिका —:

कुल मतदान —7124

मतदान प्रतिशत —24.06

तारानगर नगरपालिका —:

कुल मतदान —9307

मतदान प्रतिशत —31.99

साहवा नगरपालिका —:

कुल मतदान —4340

मतदान प्रतिशत —35.96

रतनगढ़ नगरपालिका —:

कुल मतदान —14490

मतदान प्रतिशत —24.47

राजलदेसर नगरपालिका —:

कुल मतदान —6221

मतदान प्रतिशत —26.72

- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने डाला वोट, बोले- निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करें नागरिकराजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को जयपुर स्थित केशनगर सामुदायिक भवन के मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10:40 बजे मतदान करने के बाद राज्यपाल ने लोकतंत्र के इस महापर्व पर संदेश देते हुए कहा कि वोट देना प्रत्येक नागरिक का पावन कर्तव्य है। उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से किसी भी दबाव या डर के बिना भयमुक्त होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

- भीलवाड़ा जिला: सुबह 10 बजे तक हमीरगढ़ और बनेड़ा में बंपर वोटिंग, मांडलगढ़ पड़ा सुस्तभीलवाड़ा जिले की 9 नगर पालिकाओं में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है। जिले की हमीरगढ़ नगर पालिका में सबसे तेज वोटिंग दर्ज की गई है, जबकि मांडलगढ़ में रफ्तार सबसे धीमी है।- हमीरगढ़: 35.71% (3,224 वोट) — जिले में सबसे आगे

- बनेड़ा: 35.39% (3,031 वोट)

- आसींद: 28.59% (4,767 वोट)

- बिजोलिया: 28.19% (3,708 वोट)

- गंगापुर: 27.99% (4,007 वोट)

- जहाजपुर: 26.99% (4,487 वोट)

- गुलाबपुरा: 24.83% (5,436 वोट)

- शाहपुरा: 24.70% (5,790 वोट)

- मांडलगढ़: 22.59% (2,510 वोट)

- बड़े शहरों में मतदान धीमा, फलोदी के बाप और झुंझुनूं के बुहाना में बंपर वोटिंगराजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 10 बजे तक का राज्य स्तरीय मतदान रुझान सामने आया है। बड़े नगर निगमों और शहरों में जहाँ शुरुआती दौर में वोटिंग की रफ्तार धीमी रही, वहीं छोटे निकायों और नगरपालिकाओं में बंपर मतदान देखा जा रहा है।

प्रमुख निकायों का सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत- बाप (फलोदी): 41.62% (प्रदेश में सर्वाधिक)

- बुहाना (झुंझुनूं): 39.42%

- जोधपुर नगर निगम: 19.96%

- दौसा नगर परिषद: 17.35%

- जयपुर नगर निगम: 16.23%

- अजमेर नगर निगम: 14.58%

- कोटा नगर निगम: 14.55%

- कुशलगढ़: 13.95%

- उदयपुर नगर निगम: 12.06% (प्रदेश में सबसे कम)

उदयपुर और कोटा जैसे बड़े शहरों में मतदान धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है, जबकि ग्रामीण व अर्ध-शहरी निकायों में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

- अजमेर में किन्नर समाज ने उत्साह से डाला वोटराजस्थान निकाय चुनाव में लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जहां किन्नर समाज ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। मतदान करने के बाद किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने आम जनता से खास अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने घर से निकलकर वोट जरूर देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाताओं को एक ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहिए जो क्षेत्र का वास्तविक विकास करे और जन-जन की आवाज बन सके।

- अजमेर जिला: पुष्कर में सबसे तेज वोटिंग, जिले में कुल 15.92% मतदान दर्जअजमेर जिले के नगरीय निकायों में दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार अब तक का मतदान आंकड़ा इस प्रकार है।- नगर परिषद पुष्कर: 24.63% (4,308 वोट) - मतदाताओं में सर्वाधिक उत्साह

- नगर परिषद किशनगढ़: 19.33% (24,384 वोट)

- नगर निगम अजमेर: 14.58% (63,886 वोट)

- कुल औसत मतदान: 15.92% (कुल 92,578 वोट)

धार्मिक नगरी पुष्कर में सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि अजमेर निगम क्षेत्र में वोटिंग की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

- श्रीगंगानगर: दूसरे चरण के मतदान में गजसिंहपुर आगे, सुबह 10 बजे तक जानें किस निकाय में पड़ा कितना वोटश्रीगंगानगर जिले के नगरीय निकायों में दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार सुबह 10:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है।- गजसिंहपुर: 42.51% (सबसे तेज मतदान)

- करणपुर: 31.82%

- सादुलशहर: 31.78%

- पदमपुर: 30.34%

- केसरीसिंहपुर: 29.77%

- श्रीगंगानगर (नगर परिषद): 20.91%

गजसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है, जबकि नगर परिषद क्षेत्र में वोटिंग की रफ्तार धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है।

- टोंक: सुबह 10 बजे तक डिग्गी में सर्वाधिक 30.37% मतदान, जानें टोंक की चारों पालिकाओं का हालटोंक जिले की चार नगर पालिकाओं में सुबह 10:00 बजे तक मतदान के आंकड़े सामने आ चुके हैं। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।- डिग्गी नगर पालिका: 30.37%

- लांबा हरि सिंह नगर पालिका: 28.18%

- टोडारायसिंह नगर पालिका: 28.18%

- मालपुरा नगर पालिका: 25.82%

डिग्गी में अब तक सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया है, जबकि सभी निकायों में प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

- अशोक गहलोत के पैर छूने पर भाजपा ने की सख्त कार्रवाई की मांगभाजपा राजस्थान के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर को औपचारिक पत्र भेजकर पूरे मामले की शिकायत की है। पार्टी ने इस पत्र की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग को भी प्रेषित की है और मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संबंधित पोलिंग अधिकारियों के खिलाफ अविलंब कड़ी और उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

- जोधपुर: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने परिवार संग डाला वोटराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने गृह जिले जोधपुर में परिवार संग वोट डाला। उन्होंने महामंदिर स्थित वर्धमान जैन स्कूल मतदान केंद्र पहुंचकर नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात् पूर्व सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों से अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक को अपने घर से निकलकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

- अशोक गहलोत के पैर छूने पर पोलिंग टीम की बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को शिकायत कीजोधपुर के वार्ड नंबर 82 में मतदान के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वोट डालने पहुंचे, तो ड्यूटी पर तैनात पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने उठकर उनके पैर छुए। भारतीय जनता पार्टी ने इसे आचार संहिता का सीधा उल्लंघन और पोलिंग पार्टी की ओर से एक विशेष राजनीतिक दल को अनुचित प्राथमिकता देना बताया है।

- बाड़मेर: चौहटन में पहली बार नगर पालिका चुनाव, विधायक आदूराम मेघवाल ने डाला पहला वोटबाड़मेर के चौहटन में पहली बार आयोजित हो रहे नगर पालिका चुनाव में नया इतिहास रचा गया। भाजपा विधायक आदूराम मेघवाल ने मतदान केंद्र पहुंचकर इस ऐतिहासिक चुनाव का सबसे पहला वोट डाला। स्थानीय निवासियों में पहली बार हो रहे इस निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

- पाली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया मतदानभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर स्थित वार्ड नंबर 35 के लिए अपना वोट डाला। मतदान के लिए राठौड़ तखतगढ़ रोड स्थित PHED (जन स्वास्थ्य अभियांतिकी विभाग) के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और भाग संख्या 36 के मतदान केंद्र पर अपना वोट दर्ज कराया।

- श्रीकरणपुर नगर पालिका चुनाव: महिलाओं में भारी उत्साह, इंतजामों की कमीराजस्थान के श्रीकरणपुर नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह 7 बजे से ही 25 वार्डों के लिए स्थापित सभी 25 बूथों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। बूथ क्रम संख्या 9 पर महिला मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। महिलाएं अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। कड़ाके की धूप होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर धूप से बचाव (छाया या टेंट) के लिए फिलहाल उचित प्रबंध नहीं दिखे हैं, जिससे मतदाताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तमाम चुनौतियों के बावजूद मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

- संत रामदास स्कूल मतदान केंद्र पर वासुदेव देवनानी ने डाला वोट, बोले- 'वोट देना अधिकार भी और जिम्मेदारी भी'- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित संत रामदास स्कूल मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' की दिशा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मतदान न केवल हर नागरिक का अधिकार है, बल्कि एक अहम सामाजिक व लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों से बेझिझक बाहर निकलें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें।

- टोंक नगर परिषद: वार्ड नंबर 49 में EVM में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी, मतदान प्रभावितटोंक नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 49 स्थित मतदान केंद्र पर ईवीएम (EVM) मशीन में बार-बार तकनीकी समस्या आ रही है, जिससे मतदान प्रक्रिया लगातार प्रभावित हो रही है। मशीन में आ रही खराबी के कारण वोट डालने आए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। पोलिंग कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन और चुनाव अधिकारियों को दी है। सूचना मिलते ही टेक्निकल टीम मौके पर पहुँचकर ईवीएम मशीन की जांच कर रही है ताकि खराबी को दूर कर मतदान सुचारू कराया जा सके।

- उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सिटी पैलेस के बूथ पर डाला वोट, बोलीं- 'पहले मतदान, फिर जलपान'राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के वार्ड संख्या 141 स्थित सिटी पैलेस परिसर में बने बूथ नंबर 10 पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साधारण नागरिक की तरह कतार में लगकर वोट डालने के बाद उन्होंने लोकतंत्र के इस उत्सव में नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। दीया कुमारी ने आमजन को 'पहले मतदान, फिर जलपान' का संदेश देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में हर एक वोट शहर के विकास और सुशासन की दिशा तय करता है।

- मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के परिवार ने किया मतदान, बूथों पर व्यवस्थाओं का भी लिया जायजाराजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की पत्नी डॉ. सुषमा महाजन और पुत्री महिका महाजन ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की ज़िम्मेदारी संभाल रहे राज्य निर्वाचन विभाग के शीर्ष नेतृत्व के परिवारजनों ने नागरिकों से बिना किसी झिझक के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए वोट डालने की अपील की।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें