Rajasthan Nikay Chunav Phase 2 Voting 2026 Live: राजस्थान में ईवीएंम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, फैसला 14 सितंबर को
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - झुंझुनूं में शुरू हुई बाड़ाबंदीझुंझुनूं नगर परिषद चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया पूरी होते ही सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान और बाड़ेबंदी का खेल शुरू हो गया है। भ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- झुंझुनूं में शुरू हुई बाड़ाबंदीझुंझुनूं नगर परिषद चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया पूरी होते ही सभापति की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान और बाड़ेबंदी का खेल शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी किए जाने के तुरंत बाद, कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए 'सेफ गेम' खेल दिया है। शुक्रवार दोपहर सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला के माननगर स्थित कार्यालय में हुई बैठक के बाद कांग्रेस ने अपने 51 प्रत्याशी और 2 निर्दलीय (वार्ड 9 से वीरेंद्र डारा और वार्ड 43 से मनोज सैनी) उम्मीदवारों को अज्ञात 'सुरक्षित' स्थान के लिए बसों व कारों में रवाना कर दिया।
- 77 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुन गएपूरे चुनाव के दौरान कुल 10,245 वार्डों में से 77 वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि स्थानीय विरोध के कारण 1 वार्ड में मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में कुल 16,825 पोलिंग बूथ बनाए गए थे, जहां आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हुई हैं।
- दूसरे चरण में 70 प्रतिशत तक मतदानराज्य चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न कराई गई। पहले चरण में 162 निकायों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जहां 76.41 प्रतिशत का भारी मतदान दर्ज हुआ। वहीं, दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए वोट डाले गए, जिसमें 70.01 प्रतिशत मतदान रहा।
- 309 निकायों के पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैदप्रदेश के कुल 309 निकायों के 10,245 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इन चुनावों में कुल 18,889 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनका चुनावी भाग्य अब ईवीएम (EVM) में कैद हो चुका है। मतगणना 14 सितंबर को होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।
- राजस्थान में दूसरे चऱण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
- राजस्थान में दूसरे चऱण में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
- जयपुर में 60 परसेंट से ज्यादा मतदान- यपुर नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। निगम के सभी 150 वार्डों में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही शाम 6 बजे तक कुल 62.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चुनाव में मैदान में उतरे सभी 723 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम (EVM) में बंद हो चुका है। अब सभी की निगाहें 14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर टिकी हैं, जब मतगणना के साथ ही इन 723 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।
- ज्यादातर स्थानों पर दूसरा चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ- राजस्थान निकाय चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। इस चरण में प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। ग्रामीण और छोटे नगर निकायों में मतदान प्रतिशत काफी शानदार रहा, जिसमें बाड़मेर के धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा 91.59% वोटिंग दर्ज की गई। इसके अलावा गोलूवाला में 90.03%, बारोडामेव में 89.79%, मुंडावर में 88.97%, पिरावा में 88.86%, बाप में 88.66%, कोटकासिम में 89.56% और किशनगढ़बास में 88.15% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- बारां में रिकॉर्ड मतदानबारां जिले की तीनों नगर पालिकाओं में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मांगरोल नगर पालिका में सबसे अधिक 87.57% वोट पड़े, जबकि छबड़ा में 81.04% और अटरू नगर पालिका में 80.64% मतदान दर्ज किया गया। सभी तीनों क्षेत्रों में आम जनता ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
- श्रीगंगानगर के सादुलशहर में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप खीचड़ से मारपीट, माहौल संवेदनशीलश्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में चुनाव के दौरान तनाव का माहौल बन गया, जहां निर्दलीय प्रत्याशी गुट के प्रदीप खीचड़ के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ितों ने विधायक गुट के समर्थकों पर मारपीट और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और दोनों पक्षों के समर्थक जुटने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
- जोधपुर, जयपुर, सीकर और श्रीगंगानगर में मतदानवहीं बड़े शहरों और नगर निगमों की बात करें तो जोधपुर में 56.42%, उदयपुर में 52.13%, कोटा में 51%, जयपुर में 48.58% और अजमेर नगर निगम में 48.48% वोटिंग हुई। इसके अलावा पाली नगर निगम में 56.09%, सीकर नगर परिषद में 57.47% और श्रीगंगानगर नगर परिषद में 56.18% मतदान दर्ज किया गया।
- धोरीमन्ना नगर पालिका में 85 परसेंट मतदानराजस्थान नगर निकाय चुनाव में दोपहर 3 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में मिला-जुला और उत्साहजनक मतदान देखने को मिला। कई छोटी नगर पालिकाओं में मतदाताओं ने भारी संख्या में भाग लिया, जहां धोरीमन्ना नगर पालिका 85.53% के साथ सबसे आगे रही। इसके साथ ही बरोड़ामेव में 84.90%, बाप नगर पालिका में 83.37%, मनोहरथाना में 82%, गोलूवाला में 81.65% और उच्छैन में 80.43% मतदान दर्ज किया गया।
- जयपुर में जानिए अब तक कितना हुआ मतदान
- मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ 43.30% मतदानराजस्थान नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में मतदाताओं की रफ्तार काफी धीमी देखने को मिल रही है। दोपहर तक सांगानेर क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर मात्र 43.30 मतदान दर्ज किया गया है।
- सचिन पायलट ने मतदान के बाद की मीडिया से बातचीत
- अजमेर में जानिए कितने प्रतिशत तक हुआ मतदानद्वितीय चरण के मतदान में अजमेर जिले के तीन प्रमुख निकायों में कुल 3,00,697 वोट पड़े, जिससे कुल औसत मतदान प्रतिशत 51.69% दर्ज किया गया। इसमें सबसे अधिक उत्साह पुष्कर नगर परिषद में देखा गया, जहाँ 70.80% मतदान (12,383 वोट) हुआ। इसके अलावा, किशनगढ़ नगर परिषद में 60.19% मतदान (75,939 वोट) दर्ज किया गया, जबकि अजमेर नगर निगम क्षेत्र में कुल 2,12,375 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कि 48.48% मतदान रहा।
- दौसा में फर्जी मतदान को लेकर बवाल
- झुंझुनूं में एक बजे तक परसेंट से ज्यादा वोटिंगझुंझुनूं जिले की 10 नगर निकायों में दूसरे चरण के चुनाव के तहत दोपहर 1 बजे तक उत्साहजनक मतदान देखा गया, जहाँ औसतन 56.12% वोटिंग दर्ज की गई। इस दौरान बिसाऊ नगरपालिका में मतदाताओं का सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला, जहाँ सर्वाधिक 72.40% मतदान हुआ। इसके अलावा बुहाना में 67.22%, मंड्रेला में 62.85%, सिंघाना में 57.14% और मलसीसर में 55.31% वोट पड़े। वहीं, पिलानी विद्याविहार में 54.80%, चिड़ावा में 54.07%, पिलानी में 52.90%, सूरजगढ़ में 51.71% तथा मंडावा नगर पालिका में 51.11% मतदान दर्ज किया गया।
- सीएम भजनलाल शर्मा ने मतदान के बाद की मीडिया से बातचीत
- राजस्थान में दोपहर एक बजे तक जानें आपके शहर में कितने प्रतिशत हुआ मतदान
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


