Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: डीग के पहाड़ी में सबसे तेज 51.26% वोटिंग, बड़े शहरों में सुस्त शुरुआत, जानें कहां कितना हुआ मतदान
LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - झुंझुनूं में निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने डाला वोट, फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनने का ठोका दावाझुंझुनूं नगर परिषद की निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने वार्ड नंबर 38 स्थि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
LIVE NOW
Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•
- झुंझुनूं में निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने डाला वोट, फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनने का ठोका दावाझुंझुनूं नगर परिषद की निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने वार्ड नंबर 38 स्थित न्यू गेस्ट हाउस पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगमा बानो इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उनके वार्ड से उनकी जगह उनके ससुर और पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब अली कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में नगमा बानो ने पूर्ण विश्वास जताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मिलेगा और कांग्रेस का ही बोर्ड व सभापति बनेगा।
- अलवर में वोट के बदले मिठाई और पैसे बांटने का वीडियो आया सामने
- अलवर वार्ड 42 में वोट के बदले नोट-मिठाई बांटने का मामला आया सामनेअलवर नगर निगम के वार्ड नंबर 42 स्थित दिवाकरी इलाके में मतदान से ठीक पहले करीब नोट और मिठाई बांटने का एक कथित वीडियो सामने आने से माहौल गरमा गया है। लावारिस मिली कार से कलाकंद के डिब्बे मिले, जिनमें 500-500 रुपये के नोट रखे होने का दावा किया गया। इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का स्टीकर लगा होने की बात कही जा रही है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार या डिब्बे जब्त करने से इनकार किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने वीडियो को पूरी तरह 'फेक' करार दिया है। दूसरी ओर, बसपा उम्मीदवार सुमित वर्मा ने कांग्रेस पर वोट खरीदने का गंभीर आरोप लगाया है।
- अलवर: नौगांवा में 38% के साथ बंपर मतदान, नगर निगम में 19% पर धीमी पोलिंग- अलवर जिले के नगरीय निकायों में वोटिंग ट्रेंड जारी हो गया है। जिले के कस्बाई निकायों में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि अलवर शहर (नगर निगम) में पोलिंग की रफ्तार धीमी दर्ज की गई है। - नौगांवा नगर पालिका: 38% मतदान (जिले में सबसे आगे)
- बहादुरपुर नगर पालिका: 37% मतदान
- मालाखेड़ा नगर पालिका: 36% मतदान
- रामगढ़ नगर पालिका: 30% मतदान
- अलवर नगर निगम: 19% मतदान
- वन मंत्री संजय शर्मा ने परिवार संग किया मतदान, कहा- ढाई साल में भाजपा ने किया बेहतरीन विकास
- नगर परिषद बारां में 24.47% पोलिंग, अंता में 15.16% के साथ धीमी रफ्तार- बारां जिले के नगरीय निकायों में सुबह 10:00 बजे तक के मतदान आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जिले भर में मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं, हालांकि निकायवार वोटिंग प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। - बारां नगर परिषद: 24.47% मतदान
- सीसवाली नगर पालिका: 22.02% मतदान
- अंता नगर पालिका: 15.16% मतदान
- भीलवाड़ा शहर के निवासियों ने साइकिल से किया मतदानभीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के जागरूक नागरिकों ने एक प्रेरणादायी पहल की। विभिन्न वार्डों के मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथों पर गाड़ियों के बजाय साइकिल से पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और 'लोकतंत्र में हर एक वोट की अहमियत' का संदेश देने वाली इस पहल की स्थानीय प्रशासन और आमजन में खासी सराहना हो रही है।
- दौसा डीएम सौम्या झा ने बांदीकुई, बसवा व भांडारेज के बूथों का लिया जायजादौसा जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) सौम्या झा निकाय चुनाव के दौरान खुद धरातल पर मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बांदीकुई, बसवा और भांडारेज पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। साथ ही मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम (EVM) को सुरक्षित रखने के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम्स की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।
- दौसा जिले के 6 निकायों में अब तक 27.17% मतदान, भांडारेज 34.90% के साथ सबसे आगे- दौसा जिले की 6 नगर निकायों में सुबह 10:00 बजे तक कुल 33,636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे कुल मतदान प्रतिशत 27.17% दर्ज किया गया है। - भांडारेज नगर पालिका: 34.90% (जिले में सर्वाधिक)
- बांदीकुई नगर पालिका: 22.39%
- जालोर में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने वार्ड 34 के बूथ पर डाला वोटराजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक और स्थानीय विधायक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर नगर परिषद चुनाव के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने वार्ड नंबर 34 स्थित पीएमश्री स्कूल पोलिंग बूथ पर पहुंचकर कतारबद्ध होकर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में जालोर के सर्वांगीण विकास के लिए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट करने की अपील की। गौरतलब है कि इसी बूथ पर सुबह फर्जी वोटिंग के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अब पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया चल रही है।
- जयपुर जिले के निकायों का वोटिंग स्टेटस: कानोता 39.56% के साथ सबसे आगेजयपुर जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में भी सुबह 10 बजे तक अच्छा मतदान दर्ज किया गया है। कानोता: 39.56%, नरैणा: 36.94%, बस्सी: 35.44%, फागी: 35.39%, जमवारामगढ़: 34.21%, ग्रामीण और कस्बाई निकायों में मतदाता सुबह से ही बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों का रुख कर रहे हैं।
- डीग में 51.26% के साथ सबसे तेज मतदान, बड़े शहरों में रफ्तार सुस्त- राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 162 निकायों के 10 बजे तक के मतदान प्रतिशत जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश भर में कहीं मतदान की गति बेहद तेज है तो बड़े शहरी निकायों में प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुस्त बनी हुई है। - टॉप 5 उच्चतम मतदान प्रतिशत वाले निकाय - पहाड़ी नगर पालिका (डीग): 51.26%
- सीकरी नगर पालिका (डीग): 48.94%
- सैंपऊ नगर पालिका (धौलपुर): 48.87%
- मसूदा नगर पालिका (ब्यावर): 38.28%
- मनिया नगर पालिका (धौलपुर): 38.14%
- 5 सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले निकाय - डूंगरपुर नगर परिषद: 14.74%
- भीलवाड़ा नगर निगम: 15.02%
- अंता नगर पालिका (बारां): 15.16%
- बांसवाड़ा नगर परिषद: 17.19%
- झालावाड़ नगर परिषद: 18.05%
- भीलवाड़ा: बीगोद में 32.26% बंपर वोटिंग, नगर निगम में 15.02% मतदान- भीलवाड़ा नगर निगम और नवगठित बीगोद नगर पालिका के लिए सुबह 10:00 बजे तक के आधिकारिक मतदान आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। शुरुआती घंटों में भीलवाड़ा शहर की तुलना में बीगोद ग्रामीण/कस्बाई क्षेत्र के मतदाताओं में काफी अधिक उत्साह देखा जा रहा है। - नगर निगम भीलवाड़ा: कुल मतदान 44,571 यानी 15.02% मतदान
- नगर पालिका बीगोद: कुल मतदान 4,441 यानी 32.26% मतदान
- भीलवाड़ा नगर निगम में सुबह की सुस्ती के बाद अब पोलिंग बूथों पर कतारें लंबी होने लगी हैं, जबकि बीगोद में शुरुआती 3 घंटों में ही लगभग एक-तिहाई वोट दर्ज हो चुके हैं।
- झुंझुनूं नगर परिषद में सबसे ज्यादा 60 तो बगड़ में सबसे कम 19 वार्ड में मतदान जारीझुंझुनूं जिले के चुनावी गणित की बात करें तो सबसे ज्यादा 60 वार्ड झुंझुनूं नगर परिषद में हैं, जबकि सबसे कम 19 वार्ड बगड़ नगरपालिका में हैं। इन चुनावों में सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, माकपा और बसपा के उम्मीदवार भी मजबूती से डटे हैं। बड़ी संख्या में मैदान में मौजूद निर्दलीय प्रत्याशियों ने मुकाबले को बहुकोणीय और बेहद दिलचस्प बना दिया है।
- बगड़ के वार्ड 5 में निर्विरोध निर्वाचन से झुंझुनूं में 274 वार्डों पर मतदान, रोचक हुआ मुकाबलाझुंझुनूं जिले के 9 निकायों (झुंझुनूं नगर परिषद, बगड़, सुलताना, जाखल, नवलगढ़, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी) में कुल 275 वार्ड हैं।हालांकि, बगड़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में एक प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण आज 274 वार्डों के लिए ही वोट डाले जा रहे हैं।
- अजमेर संभाग के शुरुआती आंकड़े: नसीराबाद में बंपर 36.87% मतदान, देखें निकायों का वोटिंग ट्रेंडअजमेर जिले (अजमेर संभाग) के निकायों में मतदान की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शुरुआत के शुरुआती घंटों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नसीराबाद नगर पालिका में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है।- नसीराबाद नगर पालिका: 36.87% वोटिंग (2,520 वोट)
- टांटोटी नगर पालिका: 34.07% वोटिंग (1,994 वोट)
- सावर नगर पालिका: 30.29% वोटिंग (2,718 वोट)
- केकड़ी नगर पालिका: 22.59% वोटिंग (8,095 वोट)
- भीलवाड़ा में आध्यात्मिक आस्था और कर्तव्य का संगम: संतों और महात्माओं ने किया मतदानभीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में लोकतंत्र का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जहां संतों और महात्माओं ने भी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। भगवा वस्त्रधारी संतों ने कतार में खड़े होकर वोट डाला और संदेश दिया कि मतदान केवल राजनीतिक अधिकार नहीं, बल्कि शहर की दिशा तय करने का एक सामाजिक और नैतिक कर्तव्य भी है। संतों की इस सहभागिता ने आम मतदाताओं का उत्साह और बढ़ा दिया है।
- झुंझुनूं के 9 निकायों में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी, 274 वार्डों में 1,194 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मतझुंझुनूं जिले की 9 नगर निकायों- झुंझुनूं नगर परिषद सहित बगड़, सुलताना, जाखल, नवलगढ़, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी नगरपालिकाओं में मतदान की प्रक्रिया जारी है। कुछ केंद्रों पर मामूली बहसबाजी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले भर में वोटिंग पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जिले के 274 वार्डों में 'शहरी सरकार' बनाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे 1,194 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज मतदाता ईवीएम में दर्ज कर रहे हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस व प्रशासन की टीमें सभी निकायों में मुस्तैद हैं।
- पीएमश्री स्कूल में फर्जी वोट डालने पहुंचा युवक
- प्रतापगढ़ में पोलिंग बूथ के बाहर टेंट लगाने को लेकर हंगामा, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामनेप्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 और 19 के बाहर पोलिंग टेंट लगाने की जगह को लेकर माहौल गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों पक्षों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से समझाइश की, जिसके बाद मामला शांत कराया जा सका और मतदान प्रक्रिया पुनः सुचारू रूप से शुरू हुई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में आग बुझाने पहुंचे थे दमकलकर्मी, अचानक फटा केमिकल टैंक, कई झुलसे

सिद्धार्थनगर की नाबालिग के साथ जयपुर में सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने किया वापस - molested of a minor in jaipur delhi police sent the case back

एम्स जोधपुर में डॉक्टर की मौत पर बवाल, शुरू होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल


