होमक्राइमRajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: जयपुर के दूदू में मारपीट- हंगामा, अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों का सिर फोड़ा
क्राइम

Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: जयपुर के दूदू में मारपीट- हंगामा, अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों का सिर फोड़ा

LIVE NOW Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - जयपुर के दूदू में दो पक्षों में मारपीट और हंगामे की खबर - राजस्थान के सभी निकायों में जानें अब तक कितना हुआ मतदान - जयपुर के दूदू में मारपीट के बाद हुआ लाठीचार्जजयपु…

Navbharat Times के अनुसार9 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
Rajasthan Nikay Chunav Phase 1 Voting 2026 Live: जयपुर के दूदू में मारपीट- हंगामा, अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों का सिर फोड़ा

सौजन्य से:- Navbharat Times

LIVE NOW

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- जयपुर के दूदू में दो पक्षों में मारपीट और हंगामे की खबर

- राजस्थान के सभी निकायों में जानें अब तक कितना हुआ मतदान

- जयपुर के दूदू में मारपीट के बाद हुआ लाठीचार्जजयपुर के दूदू में बिंजोलाव गांव की सरकारी स्कूल के बूथ नंबर एक पर वार्ड एक के निर्दलीय प्रत्याशी सलीम और कांग्रेस उम्मीदवार इशाक के समर्थकों में फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हाथापाई हो गई। इसने पुलिस के बाद यहां हल्का लाठीचार्ज किया।

- बीगोद नगर पालिका में 67.53% की बंपर वोटिंग, भीलवाड़ा नगर निगम में 36.67% पोलिंगभीलवाड़ा जिले के दो प्रमुख निकायों- नगर निगम भीलवाड़ा और नगर पालिका बीगोद में दोपहर 1:00 बजे तक मतदान के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जहां बीगोद कस्बाई क्षेत्र में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं भीलवाड़ा शहर (नगर निगम) में मतदान की गति तुलनात्मक रूप से सुस्त दर्ज की गई है।

नगर पालिका बीगोद- कुल वोट पड़े: 9,235

- मतदान प्रतिशत: 67.53%

- नगर निगम भीलवाड़ा:

- कुल वोट पड़े: 1,08,783

- मतदान प्रतिशत: 36.67%

भीलवाड़ा नगर निगम क्षेत्र में सुबह की सुस्ती के बाद दोपहर में धूप ढलने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की कतारें फिर से लंबी होनी शुरू हो गई हैं।

- प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 50.38% मतदानराजस्थान निकाय चुनाव के प्रथम चरण के तहत दोपहर 1:00 बजे तक का राज्य-स्तरीय आधिकारिक आंकड़ा सामने आ गया है। प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में दोपहर 1 बजे तक औसतन 50.38% मतदान दर्ज किया जा चुका है। डीग जिले की सीकरी नगर पालिका में मतदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जहां दोपहर 1 बजे तक ही रिकॉर्ड 81.28% वोटिंग दर्ज की जा चुकी है। बड़े शहरों के सुस्त वोटिंग ट्रेंड के कारण भीलवाड़ा नगर निगम में पोलिंग सबसे धीमी रही, जहां दोपहर 1 बजे तक केवल 36.67% मतदान ही हो सका।

- रेनवाल में वोटिंग का अनूठा उत्साह: दोपहर तक निपटाई वोटिंग, सेल्फी पॉइंट्स पर छाया उल्लास- किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और दोपहर तक अधिकांश नागरिक अपना वोट डाल चुके थे। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर बनाए गए विशेष 'सेल्फी पॉइंट्स' पर वोट डालने के बाद युवा और बुजुर्ग फोटो खिंचवाकर अपनी उंगली पर लगी स्याही फ्लॉन्ट करते हुए बेहद उत्साहित नजर आए।

- 162 निकायों में दोपहर 1 बजे तक का जानें वोटिंग प्रतिशत- राजस्थान के 162 नगरीय निकायों में दोपहर 1:00 बजे तक का राज्यस्तरीय मतदान आंकड़ा सामने आ चुका है। ग्रामीण व कस्बाई निकायों में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हो रही है। - राज्य के टॉप वोटिंग वाले निकाय:

- सीकरी नगर पालिका (डीग): 81.28%

- सैंपऊ नगर पालिका (धौलपुर): 75.50%

- पहाड़ी नगर पालिका (डीग): 75.44%

- गुड़ामालानी नगर पालिका (बाड़मेर): 72.58%

- कानोता नगर पालिका (जयपुर): 71.67%

- प्रमुख नगर निगमों का हाल - भरतपुर नगर निगम: 44.50%

- बीकानेर नगर निगम: 44.31%

- अलवर नगर निगम: 39.90%

- भीलवाड़ा नगर निगम: 36.67%

- जयपुर के 18 निकायों में 1 बजे तक 60.44% मतदान, कानोता में बंपर 71.67% पोलिंग- जयपुर जिले की 18 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में दोपहर 1:00 बजे तक मतदाताओं का भारी उत्साह देखा गया है, जहां औसत मतदान बढ़कर 60.44% पहुंच चुका है। - कानोता नगर पालिका: 71.67% (जयपुर जिले में सबसे आगे)

- बस्सी नगर पालिका: 66.04%

- नरैणा नगर पालिका: 65.91%

- वाटिका नगर पालिका: 65.27%

- जयपुर जिले के निकायों का मतदान प्रतिशत, जानें दोपहर 01:00 बजे तक कितना हुआ

- भिवाड़ी के सैदपुर में पोलिंग बूथों पर घमासान: 3 वार्डों के प्रत्याशियों में नोकझोंक, पुलिस ने संभाला मोर्चाभिवाड़ी नगर परिषद चुनाव के दौरान सैदपुर गांव के मतदान केंद्रों पर अचानक माहौल गर्मा गया। यहां तीन अलग-अलग वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ समय के लिए पोलिंग स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थिति तनावपूर्ण होते ही स्थानीय पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव करते हुए हंगामा कर रहे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतदान केंद्र परिसर से बाहर खदेड़ा और माहौल शांत कराया।

- चूरू वोटिंग: रतननगर 34.46% के साथ सबसे आगे, सुजानगढ़ में 21.82% धीमी पोलिंग- चूरू जिले के 5 नगरीय निकायों में प्रथम चरण के मतदान का अब तक का आंकड़ा जारी हो गया है। जिले की रतननगर नगरपालिका में मतदाताओं का सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है। चूरू और सुजानगढ़ नगर परिषदों में सुबह की धीमी गति के बाद अब पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगने लगी हैं।- रतननगर नगरपालिका: 34.46% (3,773 वोट)

- छापर नगरपालिका: 27.43% (4,819 वोट)

- चूरू नगर परिषद: 26.69% (25,832 वोट)

- राजगढ़ नगरपालिका: 24.96% (11,675 वोट)

- सुजानगढ़ नगर परिषद: 21.83% (18,229 वोट)

- झुंझुनूं वार्ड 18 में पक्षपात के आरोप पर एक्शन: बीएलओ को बूथ से हटाया, मोबाइल जब्तझुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के दौरान शास्त्री नगर स्थित बूथ नंबर 24 (वार्ड 18) पर मतदान प्रभावित करने की शिकायत मिलने के बाद निर्वाचन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। वार्ड 18 के एक निर्दलीय प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि पोलिंग बूथ पर तैनात बीएलओ एक विशेष राजनीतिक दल के प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत मिलते ही रिटर्निंग ऑफिसर रामकरण सिंह के निर्देश पर इलेक्शन फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने शास्त्री नगर के बूथ नंबर 24 पर छापा मारा। निर्वाचन टीम ने मौके से बीएलओ का मोबाइल फोन तुरंत जब्त कर लिया और उन्हें चुनाव ड्यूटी से हटाते हुए बूथ से बाहर कर दिया।विभाग ने बूथ पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए नए बीएलओ को तैनात कर स्थिति को संभाला।

- झुंझुनूं में निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने डाला वोट, फिर से कांग्रेस का बोर्ड बनने का ठोका दावाझुंझुनूं नगर परिषद की निवर्तमान सभापति नगमा बानो ने वार्ड नंबर 38 स्थित न्यू गेस्ट हाउस पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगमा बानो इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उनके वार्ड से उनकी जगह उनके ससुर और पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब अली कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में नगमा बानो ने पूर्ण विश्वास जताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में एक बार फिर जनता का आशीर्वाद मिलेगा और कांग्रेस का ही बोर्ड व सभापति बनेगा।

- अलवर में वोट के बदले मिठाई और पैसे बांटने का वीडियो आया सामने

- अलवर वार्ड 42 में वोट के बदले नोट-मिठाई बांटने का मामला आया सामनेअलवर नगर निगम के वार्ड नंबर 42 स्थित दिवाकरी इलाके में मतदान से ठीक पहले करीब नोट और मिठाई बांटने का एक कथित वीडियो सामने आने से माहौल गरमा गया है। लावारिस मिली कार से कलाकंद के डिब्बे मिले, जिनमें 500-500 रुपये के नोट रखे होने का दावा किया गया। इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का स्टीकर लगा होने की बात कही जा रही है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार या डिब्बे जब्त करने से इनकार किया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने वीडियो को पूरी तरह 'फेक' करार दिया है। दूसरी ओर, बसपा उम्मीदवार सुमित वर्मा ने कांग्रेस पर वोट खरीदने का गंभीर आरोप लगाया है।

- अलवर: नौगांवा में 38% के साथ बंपर मतदान, नगर निगम में 19% पर धीमी पोलिंग- अलवर जिले के नगरीय निकायों में वोटिंग ट्रेंड जारी हो गया है। जिले के कस्बाई निकायों में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जबकि अलवर शहर (नगर निगम) में पोलिंग की रफ्तार धीमी दर्ज की गई है। - नौगांवा नगर पालिका: 38% मतदान (जिले में सबसे आगे)

- बहादुरपुर नगर पालिका: 37% मतदान

- मालाखेड़ा नगर पालिका: 36% मतदान

- रामगढ़ नगर पालिका: 30% मतदान

- अलवर नगर निगम: 19% मतदान

- वन मंत्री संजय शर्मा ने परिवार संग किया मतदान, कहा- ढाई साल में भाजपा ने किया बेहतरीन विकास

- नगर परिषद बारां में 24.47% पोलिंग, अंता में 15.16% के साथ धीमी रफ्तार- बारां जिले के नगरीय निकायों में सुबह 10:00 बजे तक के मतदान आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। जिले भर में मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं, हालांकि निकायवार वोटिंग प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। - बारां नगर परिषद: 24.47% मतदान

- सीसवाली नगर पालिका: 22.02% मतदान

- अंता नगर पालिका: 15.16% मतदान

- भीलवाड़ा शहर के निवासियों ने साइकिल से किया मतदानभीलवाड़ा नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के जागरूक नागरिकों ने एक प्रेरणादायी पहल की। विभिन्न वार्डों के मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथों पर गाड़ियों के बजाय साइकिल से पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और 'लोकतंत्र में हर एक वोट की अहमियत' का संदेश देने वाली इस पहल की स्थानीय प्रशासन और आमजन में खासी सराहना हो रही है।

- दौसा डीएम सौम्या झा ने बांदीकुई, बसवा व भांडारेज के बूथों का लिया जायजादौसा जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) सौम्या झा निकाय चुनाव के दौरान खुद धरातल पर मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बांदीकुई, बसवा और भांडारेज पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए। साथ ही मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम (EVM) को सुरक्षित रखने के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम्स की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें